भारत ने विश्व पुलिस और फायर खेलों में स्वर्ण पदक जीता

about – Page 3073_2.1

बी.एन.एस. रेड्डी ने विश्व पुलिस और फायर खेलों में पुरुष एकल फाइनल में अमेरिका के ब्रूस बैरियोस को हरा कर स्वर्ण पदक जीता है। टूर्नामेंट चेंगदू, चीन में आयोजित किया गया था। युगल स्पर्धा में, रेड्डी और सुरिंदर मोहन शर्मा फाइनल में सबांडन एडुआर्डो (फी) और हेलमिनेन रिस्टो (फिन) की जोड़ी से हार गए और रजत पदक जीता।
बी.एन.एस. रेड्डी एक पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के वर्तमान सदस्य हैं।
स्रोत: द हिंदू

अंतर्राष्ट्रीयआतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस: 21 अगस्त

about – Page 3073_3.1

संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 21 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीयआतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस के रूप में मनाया जाता है.इस वर्ष, दिन का दूसरा स्मरणोत्सव पीड़ितों और उनके परिवारों के तन्यकता पर ध्यान केंद्रित करेगा, कि कैसे उन्होंने चिकित्सा और पुनर्प्राप्ति के लिए अपने अनुभवों को बदलने में मदद और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और अधिक एकजुट होने का हैं।
अंतर्राष्ट्रीय दिवस को मनाते हुए, आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र कार्यालय(UNOCT) और आतंकवाद के पीड़ितों का मित्र समूह 21 अगस्त को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एक फोटोग्राफिक प्रदर्शनी का शुभारंभ करेगा।

उपरोक्त समाचार से  IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

अजय कुमार को रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया

about – Page 3073_4.1

अजय कुमार को रक्षा सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। अजय कुमार वर्तमान में रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह अपना कार्यकाल पूरा होने पर संजय मित्रा का स्थान लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्तियों को मंजूरी दी।
स्रोत: द न्यूज ऑन एयर

भारत के संस्कृति मंत्री द्वारा “द डायरी ऑफ मनु गांधी” पुस्तक का अनावरण किया गया

about – Page 3073_5.1

संस्कृति मंत्री नई दिल्ली में एक समारोह में “द डायरी ऑफ मनु गांधी” पुस्तक का अनावरण करेंगे। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के सहयोग से महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार द्वारा पुस्तक को पेश किया गया है। पहला खंड 1943-1944 की अवधि को कवर करता है।
मनु गांधी की डायरी मूल रूप से गुजराती में संपादित की गई है और इसका अनुवाद डॉ. त्रिदीप सुह्रद ने किया है। मनु गांधी (मृदुला) महात्मा गांधी की एक भतीजी थीं, और उनकी हत्या तक गांधीजी के साथ रहीं।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • भारत के संस्कृति मंत्री: प्रह्लाद सिंह पटेल।
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

राजीव गौबा को कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त किया गया

about – Page 3073_6.1

गृह सचिव राजीव गौबा को दो वर्ष के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। वह 2015 में कैबिनेट सचिव नियुक्त किए गए पी. के. सिन्हा का स्थान लेंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी।
स्रोत: द हिंदू

जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन पदक 2019’ से सम्मानित किया गया

about – Page 3073_7.1

जेएनयू की प्रोफेसर मीता नारायण को ‘पुश्किन पदक- 2019’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार रूसी सरकार द्वारा किसी भारतीय विद्वान को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
विदेशों में रूसी अध्ययन में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुश्किन पदक रूसी भाषा और साहित्य के एक विद्वान को दिया जाता है।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • रूस के राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन; रूस की राजधानी: मास्को.
स्रोत: द हिंदू

भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति का 9 वां सत्र

about – Page 3073_8.1

भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति का 9 वां सत्र नई दिल्ली में आयोजित किया गया है. संयुक्त व्यापार समिति ने बिजली क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नागरिक उड्डयन और कृषि अनुसंधान में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। संयुक्त व्यापार समिति की बैठक का अगला सत्र नैरोबी में आयोजित किया जाएगा
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग और रेलवे मंत्री ने किया है. केन्याई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग, व्यापार और सहकारिता मंत्री पीटर मुन्या ने किया.
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

SMVDU, NISE ने राष्ट्रीय सौर मिशन को प्राप्त करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

about – Page 3073_9.1

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (SMVDU), जम्मू और राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (NISE) ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय सौर मिशन के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए संयुक्त रूप से काम करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। एमओयू 5 वर्षों तक मान्य होगा।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन 121 से अधिक देशों का एक गठबंधन है, जिनमें से अधिकांश सूर्य के प्रकाश वाले देश हैं.
  • अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का मुख्यालय: गुरुग्राम, हरियाणा.
स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

श्रीसंत पर क्रिकेट के जीवन काल प्रतिबंध को 7 वर्ष का किया गया

about – Page 3073_10.1

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत के जीवन काल प्रतिबंध को 7 वर्ष का कर दिया गया है। यह आदेश बीसीसीआई लोकपाल, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन द्वारा पारित किया गया है। 2020 में बैन खत्म हो जाएगा।
बीसीसीआई ने श्रीसंत को आईपीएल में कथित स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने के कारण सितंबर 2013 में राजस्थान रॉयल्स के साथी अजित चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ जीवन भर के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।
स्रोत: The News18

पंजाब के मुख्यमंत्री ने “सरबत सेहत बीमा योजना” शुरू की

about – Page 3073_11.1
पंजाब के मुख्यमंत्री ने लगभग 46 लाख परिवारों को लाभान्वित करने के लिए एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा योजना “सरबत सेहत बीमा योजना” शुरू की है। इस योजना के साथ, राज्य की 76% आबादी को कवर किया गया।
पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अपने लोगों को अधिकतम संख्या में चिकित्सा बीमा प्रदान की है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को पहले से मौजूद बीमारियों सहित, प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक वार्षिक कैशलेस उपचार का लाभ मिलेगा।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पंजाब के मुख्यमंत्री: अमरिंदर सिंह; पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर.
स्रोत: द हिंदुस्तान टाइम्स

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF