भारत सरकार ने एसबीआई की एमडी अंशुला कांत का इस्तीफा स्वीकार किया

about – Page 3060_2.1
भारत सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक की प्रबंध निदेशक अंशुला कांत के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। अब उन्हें विश्व बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। 

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • एसबीआई अध्यक्ष: रजनीश कुमार; मुख्यालय: मुंबई।
  • स्थापित: 1 जुलाई 1955।
स्रोत : द न्यूज़18

IPS विवेक कुमार जौहरी ने BSF महानिदेशक का प्रभार संभाला

about – Page 3060_3.1
IPS अधिकारी विवेक कुमार जौहरी ने देश के सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा बल, BSF के महानिदेशक (DG) के रूप में कार्यभार संभाला। वह कैबिनेट सचिवालय के तहत बाह्य खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में विशेष सचिव के रूप में सेवारत रहे हैं। वह अगले वर्ष सितंबर में सेवानिवृत्त होंगे और बल के 25 वें प्रमुख हैं।

उपरोक्त समाचार से RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • बीएसएफ का मुख्यालय: नई दिल्ली; स्थापित: 1 दिसंबर 1965।
स्रोत : द  बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

फेरारी के चार्ल्स लेक्लेर ने बेल्जियम ग्रांड प्रिक्स जीता

about – Page 3060_4.1
लेविस हैमिल्टन को एक सेकंड से भी कम समय में हराकर चार्ल्स लेक्लर ने बेल्जियम ग्रांड प्रिक्स जीता। यह टूर्नामेंट स्पा-फ्रैंकोरचैम्प्स ट्रैक पर आयोजित किया गया था। यह उनके फॉर्मूला वन करियर की पहली जीत थी। यह फेरारी की इस वर्ष की पहली जीत भी थी।

स्रोत : द हिन्दू 

5 भारतीय राज्य में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए

about – Page 3060_5.1

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कुल पांच राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कलराज मिश्र का स्थानांतरण और नियुक्ति शामिल है।

  • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में स्थानांतरित और नियुक्त किया गया है। वह कल्याण सिंह का स्थान लेंगे।
  • हिमाचल के राज्यपाल के रूप मिश्र की भूमिका को पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय संभालेंगे।
  • तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में ईएसएल नरसिम्हन की जगह तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष डॉ. तमिलिसाई सौन्द्रराजन को नियुक्त किया गया है।
  • भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कोशियारी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे।
  • पी सतशिवम के स्थान पर आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है
सोर्स- हिंदुस्तान टाइम्स

सितंबर माह को ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ के रूप में मनाया जाएगा

about – Page 3060_6.1
सितंबर 2019 के पूरे महीने को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष का विषय Complementary Feeding है। समग्र पोषण के लिए प्रधान मंत्री की ओवररचिंग योजना- पोषण अभियान 2022 तक लक्षित दृष्टिकोण के साथ कुपोषण को दूर करने के लिए एक बहु-मंत्रालयी अभिसरण मिशन है
स्रोत- ऑल इंडिया रेडियो (AIR न्यूज़)

भारत ने कोलकाता में SAFF अंडर -15 खिताब जीता

about – Page 3060_7.1
भारत की अंडर-15 टीम ने कोलकाता के कल्याणी स्टेडियम में नेपाल को 7-0 से हरा कर SAFF U-15 का खिताब जीत लिया है। स्ट्राइकर श्रीदांत नोंग्मीकापम ने हैट्रिक लगाई, जबकि महेसन सिंह, अमनदीप, सिबजीत सिंह और हिमांशु जांगड़ा ने एक-एक गोल किया।
इस जीत का मतलब यह भी था कि भारत अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है। भारत ने 2013 और 2017 में पिछली जीत के बाद रिकॉर्ड तीसरी बार यह खिताब जीता है.
सोर्स- द टाइम्स ऑफ इंडिया

“मेगा वेंडर मीट 2019” लखनऊ में आयोजित किया गया

about – Page 3060_8.1

अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन ने लखनऊ में “मेगा वेंडर मीट 2019” का आयोजन किया। वेंडर आधार का विस्तार करने और रेलवे क्षेत्र में अधिक से अधिक व्यापार के अवसरों के बारे में जानकारी फैलाने के लिए विशेष बैठक आयोजित की गई थी।
अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन भारतीय रेलवे का एक शोध विंग है।
स्रोत: प्रेस सूचना ब्यूरो

बहुप्रतीक्षित “असम के नागरिक रजिस्टर” जारी किया गया

about – Page 3060_9.1

राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के राज्य समन्वयक प्रतीक हजेला ने सबसे प्रतीक्षित असम के नागरिक रजिस्टर  की अंतिम सूची जारी की है। सूची को राज्य के सभी NRC सेवा केंद्रों पर ऑनलाइन और सुलभ बनाया गया है। NRC अपडेट की प्रक्रिया 2013 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार असम राज्य में शुरू की गई थी। NRC ने इसे प्रकाशित होने से पहले पांच वर्ष और 1,220 करोड़ रुपये लिए।
NRC के महत्वपूर्ण निष्कर्ष:
  • 3.29 करोड़ आवेदकों में से, कुल 3.11 करोड़ लोगों को अंतिम एनआरसी सूची में शामिल करने के लिए योग्य पाया गया है
  • 19.06 लाख लोगों को अंतिम एनआरसी सूची से बाहर रखा गया है.
  • अंतिम NRC सूची से बाहर रहने वालों के पास विदेशियों के न्यायाधिकरणों के पास आने के लिए 120 दिन होंगे। यदि कोई व्यक्ति न्यायाधिकरण के फैसले से असंतुष्ट है, तो वह इसके खिलाफ अपील कर सकता है.
  • विदेशी ट्रिब्यूनल एक ऐसा स्थान है, हां वास्तविक नागरिक, जिनके नाम अंतिम एनआरसी में नहीं आते हैं, उनके विनियमन को चुनौती देने के लिए संपर्क कर सकते हैं
  • बहिष्कृत लोगों को समायोजित करने के लिए, असम राज्य भर में निरोध शिविर लगाए गए हैं.
NRC सूची भारत में अवैध रूप से रह रहे अवैध अप्रवासियों को निष्कासित करने का सबसे बड़ा अभ्यास है। NRC की अपडेशन प्रक्रिया नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत की गई, और असम अधिवेशन में तय किए गए नियमों के अनुसार है.

पी.के. सिन्हा को पीएमओ में विशेष कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया

about – Page 3060_10.1

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने प्रधान मंत्री के कार्यालय में पीके सिन्हा को “विशेष कार्य अधिकारी” के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी है। पी के सिन्हा पहले राजीव गौबा की नियुक्ति से पहले कैबिनेट सचिव के रूप में सेवारत थे
स्रोत: द लाइव मिंट

मेघालय ने ‘वॉक टू वर्क’अभियान शुरू किया

about – Page 3060_11.1

मेघालय के मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘वॉक टू वर्क’ अभियान शुरू किया। अभियान फिट इंडिया मूवमेंट का एक हिस्सा है जो प्रधान मंत्री द्वारा देश में शुरू किया गया है। अभियान में कई लाभों के साथ ईंधन की लागत में कटौती, जैसे उत्सर्जन में कमी, शहर में भीड़भाड़ में कमी और नागरिकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण “स्वास्थ्य और फिटनेस” शामिल है।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • मेघालय के मुख्यमंत्री: कोनराड के संगमा; राज्यपाल: तथागत रॉय।.
स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF