रिलायंस पावर इंक ने बांग्लादेश में पॉवर प्रोजेक्ट के लिए JERA के साथ समझौता किया

about – Page 3057_2.1
रिलायंस पावर ने जापानी ऊर्जा प्रमुख कंपनी जापान की एनर्जी फॉर ए न्यू एरा (JERA) के साथ एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। संयुक्त उद्यम कंपनी में रिलायंस पावर की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि जेईआरए की  49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। ये मेघनाघाट, बांग्लादेश में संयुक्त रूप से 750 मेगा वाट गैस-आधारित संयुक्त चक्रीय विद्युत परियोजना स्थापित करेंगे। 
स्रोत : द इकोनॉमिक्स टाइम्स 

पर्यटन मंत्री ने कुतुब मीनार में पहली वास्तुकला एलईडी इल्यूमिनेशन का किया उद्घाटन

about – Page 3057_3.1
संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कुतुब मीनार में पहली बार स्थापत्य एलईडी इल्यूमिनेशन का उद्घाटन किया। इस प्रदीपन से, 12वीं शताब्दी के स्मारक की स्थापत्य सुंदरता सूर्यास्त के बाद अपनी ऐतिहासिक महिमा को प्रदर्शित होगी। कुतुब मीनार यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल है, जो दिल्ली में सबसे अधिक देखे जाने वाले ऐतिहासिक स्थलों में से एक है।
स्रोत : द बिज़नेस स्टैण्डर्ड 

ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड से सम्मानित होंगे पीएम नरेंद्र मोदी

about – Page 3057_4.1
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल गोलकीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा उनके नेतृत्व और स्वच्छ भारत अभियान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार एक “विशेष सम्मान” है, जो अपने देश और / या वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली कार्यों के माध्यम से प्रदर्शित वैश्विक लक्ष्यों के प्रति एक राजनीतिक नेता की प्रतिबद्धता को जश्न किए रूप में मनाता है।

स्रोत : द हिन्दू 

प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएफसी के नए लोगो तथा सर्टिफिकेट के डिज़ाइन का अनावरण किया

about – Page 3057_5.1

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नया लोगो और प्रमाणपत्र डिजाइन का अनावरण किया। नए सर्टिफिकेट डिज़ाइन में क्यूआर कोड की शुरुआत डिजिटल तकनीक के साथ होती है और इससे अधिक पारदर्शिता आएगी और फिल्म निर्माताओं को बेहतर तरीके से जानकारी मिलेगी।

उपरोक्त समाचार से  RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सीबीफसी के अध्यक्ष: प्रसून जोशी।
स्रोत : द न्यूज़ 18

नई दिल्ली में आयोजित ‘नमस्ते पैसिफिक’ सांस्कृतिक कार्यक्रम

about – Page 3057_6.1

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी और फ़िजी के उच्च आयोगों ने संयुक्त रूप से दिल्ली, भारत में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘नमस्ते पैसिफिक’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रशांत देशों की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और प्रदूषण ऊर्जा के प्रदर्शन के साथ साथ राजस्थान के बेयरफुट कॉलेज से सौर लालटेन का प्रदर्शन किया गया था।

उपरोक्त समाचार से  RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री: अरविंद केजरीवाल; दिल्ली के उपराज्यपाल: अनिल बैजल।
स्रोत : द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

IAF ने 8 अपाचे एएच -64ई हमलावर हेलीकॉप्टर किये शामिल

about – Page 3057_7.1
भारतीय वायु सेना ने अपनी लड़ाकू क्षमताओं में वृद्धि करने के लिए पठानकोट वायु सेना स्टेशन पर 8 अपाचे एएच -64-ई हमले हेलीकॉप्टर शामिल किए हैं। एएच -64 ई अपाचे विश्व के सबसे उन्नत बहु-भूमिका वाले लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से एक है।
भारत को अमेरिकी सरकार और बोइंग लिमिटेड से सितंबर 2015 में भारतीय वायु सेना द्वारा हस्ताक्षरित सौदे के अनुसार हमलावर हेलीकॉप्टर प्राप्त हुए हैं। भारतीय वायु सेना 2020 तक 22 अपाचे का बेड़ा संचालित करेगी।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय वायु सेना के प्रमुख: एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ।
स्रोत : द न्यूज़ ओन एयर 

हरियाणा सरकार ने कृषि ऋणों पर 4,750 करोड़ रुपये का ब्याज और जुर्माना माफ किया

about – Page 3057_8.1

हरियाणा सरकार ने कृषि ऋणों पर 4,750 करोड़ रुपये के ब्याज और जुर्माने पर छूट की घोषणा की है। छूट उन किसानों के लिए है जिन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों, जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों और भूमि बंधक बैंक से ऋण लिया था। इस कदम से राज्य के लगभग 10 लाख किसानों को फायदा होगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा राजधानी: चंडीगढ़; मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर; राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य
स्रोत : द लाइव मिंट

राजस्थान में नई स्वास्थ्य बीमा योजना AB-MGRSBY शुरू की गई

about – Page 3057_9.1
राजस्थान सरकार ने एक नई स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत-महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना (AB-MGRSBY) शुरू की है।
केंद्र की आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) और राज्य की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना (बीएसबीवाई) के विलय के बाद यह योजना लागू की गई है। (AB-PMJAY) और (BSBY) के विलय से लाभ प्राप्त करने वाले परिवारों की संख्या 1 करोड़ से बढ़कर 1.1 करोड़ हो जाएगी।

उपरोक्त समाचार से  RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राजस्थान के राज्यपाल: कालराज मिश्रा ।
  • राजस्थान की राजधानी: जयपुर।
स्रोत : द टाइम्स ऑफ़ इंडिया 

UNCCD का 14 वां पार्टी सम्मेलन शुरू

about – Page 3057_10.1
ग्रेटर नोएडा में संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन टू कॉम्बैट डेजर्टिफिकेशन का 14वां पार्टी सम्मेलन शुरू हो रहा है। आयोजन के दौरान, भारत ने दो वर्षों के लिए सीओपी की अध्यक्षता भी ग्रहण की और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने सीओपी के अध्यक्ष की भूमिका निभाई। सम्मलेन प्रभावित क्षेत्रों में  मरुस्थलीकरण से निपटने और सूखे के प्रभाव को कम करके सतत विकास प्राप्त करने के उद्देश्य से शुरू किया।

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री: प्रकाश जावड़ेकर।
स्रोत : द  डीडी न्यूज़ 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे ‘एक्वा एक्वरिया इंडिया’ का उद्घाटन

about – Page 3057_11.1
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू हैदराबाद में एक्वाकल्चर इवेंट, एक्वा एक्वरिया इंडिया के 5वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे।
इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “टेकिंग ब्लू रेवोल्यूशन टू इंडियाज हिंटरलैंड’ है। यह कार्यक्रम एक स्थायी तरीके से विविधीकरण और जलीय कृषि में वृद्धि के लिए आयोजित किया गया। यह वाणिज्य मंत्रालय के तहत समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एमपीईडीए) की एक पहल है।

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Main 2019 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री: पीयूष गोयल।
स्रोत : द इंडियन एक्सप्रेस 

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF