फेसबुक को मिले ICC मैचों के लिए डिजिटल प्रकरण अधिकार

about – Page 3026_3.1
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फेसबुक के साथ समझौता किया है जिसमें भारतीय उपमहाद्वीप में महिला टी 20 विश्व कप 2020-22, पुरुषों का टी 20 विश्व कप 2020-21 और पुरुषों का क्रिकेट विश्व कप 2023 सहित सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को विशेष क्रिकेट मैचों के लिए एक विशेष डिजिटल प्रकरण अधिकार दिया गया है. अगले 4 वर्षों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बाकी दुनिया के लिए मैच रीकैप के अधिकार भी हासिल किए हैं.


उपरोक्त समाचार से IBPS RRB PO Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: मनु साहनी.
स्रोत: द फाइनेंशियल एक्सप्रेस

चार बार एमी पुरस्कार के विजेता जे. माइकल मेंडल का निधन

about – Page 3026_5.1
अमेरिकी टेलीविज़न निर्माता और चार बार एमी पुरस्कार के विजेता जे. माइकल मेंडल का निधन हो गया है. उन्होंने 1995, 1997, और 1998 में  “Lisa’s Wedding”, “Homer’s Phobia”, and “Trash of the Titans” के तीन एमी अवार्ड जीते हैं. वह 2013 में रिक और मोर्टी में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने 2018 में “Pickle Rick” एपिसोड के लिए अपना चौथा एमी पुरस्कार जीता था.

स्रोत: द इकोनॉमिक्स टाइम्स

बिपिन रावत बनेंगे चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के नए अध्यक्ष

about – Page 3026_7.1
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे. वह भारतीय वायु सेना (IAF) के प्रमुख, एयर चीफ मार्शल बी.एस. धनोआ, जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत हो रहें है, का स्थान लेंगे. चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख शामिल होते हैं और सबसे वरिष्ठ सदस्य को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है. COSC के अध्यक्ष को तीन सेवाओं के बीच तालमेल सुनिश्चित करने और देश के सामने मौजूद बाहरी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करने का काम सौंपा गया है.
स्रोत: द लाइवमिंट

पायल जांगिड़ बनीं चेंजमेकर अवार्ड 2019 पाने वाली पहली भारतीय महिला

about – Page 3026_9.1
राजस्थान की 17 वर्षीय पायल जांगिड़, गोलकीपर ग्लोबल गोल्स अवार्ड्स 2019 में चेंजमेकर अवार्ड 2019 पाने वाली पहली भारतीय बनीं हैं. यह अवार्ड संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित एक समारोह में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा  प्रदान किया गया है. वह अपने गाँव की बाल संसद (बाल पंचायत) की अध्यक्ष हैं. उनके गाँव और अन्य पड़ोसी क्षेत्रों में बाल विवाह के उन्मूलन के लिए उन्हें उनके काम के लिए सम्मानित किया गया था.


उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Main 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत; राज्यपाल: कलराज मिश्र.

स्रोत: द न्यूज़ 18

Airtel Payments Bank ने HDFC ERGO के साथ की साझेदारी

about – Page 3026_11.1
एयरटेल पेमेंट बैंक ने एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर मच्छर से होने वाली बिमारियों से बचने के लिए एक अनोखी मच्छर रोग सुरक्षा नीति (Mosquito Diseases Protection Policy (MDPP)) शुरू की है.
मच्छर रोग सुरक्षा नीति मच्छर से फैलने वाली सात बीमारियों के खिलाफ कवर प्रदान करती है – डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी एन्सेफलाइटिस, काला-अज़र, लसीका फाइलेरियासिस (एलिफेंटियासिस) और ज़ीका वायरस. जो उत्पाद एचडीएफसी एर्गो के ‘वॉलेट इंश्योरेंस पोर्टफोलियो’ का एक हिस्सा है, वह एयरटेल पेमेंट्स बैंक के रेमिटेंस ग्राहकों को 99 रुपये प्रतिवर्ष की मामूली लागत पर दिया जाएगा.


उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ: अनुब्रत विश्वास.
  • एयरटेल पेमेंट्स बैंक का मुख्यालय: नई दिल्ली.

स्रोत: द बिजनेस स्टैंडर्ड

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

about – Page 3026_13.1
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक का निधन हो गया है. वह दो बार फ्रांस के राष्ट्रपति (1995-2007) बने थे. वह पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने होलोकॉस्ट में फ्रांस की भूमिका को स्वीकार किया था और 2003 में इराक के अमेरिकी आक्रमण का विरोध किया था. वह फ्रांस के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं.

स्रोत: द हिंदू

विश्व समुद्री दिवस : 26 सितंबर

about – Page 3026_15.1
संयुक्त राष्ट्र हर साल 26 सितंबर को विश्व समुद्री दिवस के रूप में मनाता है. इस वर्ष का विषय है: समुद्री समुदाय में महिलाओं को सशक्त बनाना (Empowering women in the maritime community).
इस साल के विश्व समुद्री दिवस का विषय संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप लैंगिक समानता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने, और समुद्री क्षेत्र के अंतर्गत महिलाओं के महत्वपूर्ण पर अभी तक के उपयोग में योगदान को उजागर करने का अवसर देता है.


उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945.
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस: 26 सितंबर

about – Page 3026_16.1

संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 26 सितंबर को परमाणु हथियारों के कुल उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाता है।
परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस, परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया के लिए अधिक आशावादी संभावनाओं के साथ एक वैश्विक वातावरण को बढ़ावा देना है। परमाणु परीक्षणों के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस का उद्देश्य वैश्विक परमाणु हथियार परीक्षणों के प्रभावों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना और एक सुरक्षित दुनिया को प्राप्त करने के लिए एक कदम के रूप में परमाणु परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने की वकालत करना है| 

उपरोक्त समाचार से IBPS RRB Clerk Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय: न्यूयॉर्क, यूएसए; स्थापित: 24 अक्टूबर 1945।
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस।
स्रोत: संयुक्त राष्ट्र

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा बनी IMF की नई प्रमुख

about – Page 3026_18.1
बल्गेरियाई अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के नए प्रबंध निदेशक के रूप में चुना गया है. वह क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगी.
क्रिस्टालिना जॉर्जीवा पहले विश्व बैंक की मुख्य कार्यकारी थीं. वह IMF का नेतृत्व करने वाली उभरती अर्थव्यवस्था से पहली व्यक्ति बनेंगी.

स्रोत: द बीबीसी न्यूज़

जम्मू और कश्मीर बना सबसे ज़्यादा गोल्डन कार्ड्स जारी करने वाला पहला राज्य

about – Page 3026_20.1
जम्मू और कश्मीर देश का पहला राज्य बन गया है जिसने आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत सबसे ज़्यादा संख्या में गोल्डन कार्ड्स जारी किये हैं. योजना के पहले 90 दिनों के भीतर 11 लाख गोल्डन कार्ड्स जारी किये गये है जिसमें 60 फीसदी परिवारों के पास कम-से-कम एक गोल्डन कार्ड है जो कि संख्या में देश में सबसे अधिक है.
इस योजना के अंतर्गत, 155 अस्पतालों को पैनल में रखा गया है जिसमें 126 सरकारी और 29 निजी अस्पताल हैं जो कि पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क और कैशलेस उपचार प्रदान करते हैं जबकि सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना के अनुसार (SECC) जम्मू और कश्मीर के 6.30 लाख गरीब और कमज़ोर वर्ग के परिवार इसके हकदार हैं.

उपरोक्त समाचार से RRB NTPC/IBPS RRB Mains परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के वर्तमान गवर्नर हैं.

स्रोत: द न्यूज़ ऑन AIR

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF