हैदराबाद में बायो-एशिया समिट 2020 का हुआ शुभारंभ

about – Page 2866_3.1
तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2020 तक चलने वाली बायो-एशिया समिट 2020 का आयोजन कर रही है। इस समिट का मुख्य उद्देश्य जीव विज्ञान कंपनियों की क्षमता और उनके निवेश के बारे पता लगाना है। इस शिखर सम्मेलन का विषय:  “टुडे फ़ॉर टुमॉरो” है।

इस शिखर सम्मेलन में शोधकर्ता, निवेशक, कंपनियों के संगठन, स्टार्ट-अप और स्वास्थ्य देखभाल प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। ये समिट जीव विज्ञान उद्योग की उभरती आवश्यकताओं पर फोकस होगी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • तेलंगाना के मुख्यमंत्री: के. चंद्रशेखर राव.
  • तेलंगाना के राज्यपाल: तमिलिसै सौंदरराजन

श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति ने लॉन्च किया अपना वेब पोर्टल

about – Page 2866_5.1
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ मंदिर समिति का अधिकारिक वेब पोर्टल लॉन्च किया। इस वेब पोर्टल को उत्तराखंड राज्य राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। इस वेबसाइट के माध्यम से दुनिया के किसी भी हिस्से में बैठे हुए चारधाम यात्रा के बारे में आसानी से जानकारी हासिल की जा सकेगी। इसके अलावा उन्होंने श्री बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति की डायरी और कैलेंडर का भी अनावरण किया।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष: मोहन प्रसाद थापलियाल 
  • समिति के उपाध्यक्ष: अशोक खत्री
  • समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी: बीडी सिंह

    सेबी ने नगरपालिका बांड विकास समिति का किया गठन

    about – Page 2866_7.1
    बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सुजीत प्रसाद की अध्यक्षता में नगरपालिका बांड विकास समिति (Municipal Bonds Development Committee) का गठन किया है। यह समिति नगरपालिका ऋण प्रतिभूतियों के उभरने से संबंधित नीतिगत मामलों पर सुझाव देगी और नगरपालिकाओं को इस तरह के बांड जारी करने की सुविधा प्रदान करेगी।
    इस समिति में नगर निगम के वकील, पेशेवर और कारोबारियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। ये पैनल, नगरपालिका ऋण प्रतिभूतियों के प्राथमिक और द्वितीयक बाजार के विनियमन और विकास से संबंधित मुद्दों पर सेबी को सलाह देगा।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सेबी मुख्यालय: मुंबई, अध्यक्ष: अजय त्यागी.

    इस साल 15 फरवरी को मनाया गया विश्व पैंगोलिन दिवस

    about – Page 2866_9.1
    हर साल फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन (World Pangolin Day)दिवस मनाया जाता है। इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैंगोलिन प्रजातियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन और इनके प्रति किए जा रहे संरक्षण प्रयासों को गति देने के लिए विभिन्न हितधारकों को इकठ्ठा किया जाता है। इस साल नौवां विश्व पैंगोलिन दिवस 15 फरवरी 2020 को मनाया गया।
    मध्यप्रदेश ने अत्यधिक संकटग्रस्त प्रजातियों में शामिल पैंगोलिन (Manis crassicaudata), विशेष रूप से भारतीय पैंगोलिन के संरक्षण के लिए विशेष पहल की है। मध्यप्रदेश के वन विभाग और वन्यजीव संरक्षण ट्रस्ट (Wildlife Conservation Trust) ने भारतीय पैंगोलिन की पारिस्थितिकी को समझने और प्रभावी ढंग से संरक्षित करने के लिए एक संयुक्त परियोजना की शुरूआत की है।
    इस परियोजना के अंतर्गत कुछ पैंगोलिन की गतिविधियों, निवास स्थल, दिनचर्या आदि का अध्ययन करने के लिए रेडियो-टैगिंग की गई है। इसके अलावा दो भारतीय पैंगोलिन का जंगल में सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है।

    रोम में आयोजित की गई IFAD गवर्निंग काउंसिल की 43 वीं बैठक

    about – Page 2866_11.1
    कृषि विकास के लिए धन पर विचार करने वाली – International Fund for Agricultural Development (कृषि विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय कोष) की 43 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक इटली के रोम में आयोजित की गई। 43 वें सत्र में “Investing in sustainable food systems to end hunger by 2030″ (2030 तक भुखमरी को समाप्त करने के लिए स्थायी खाद्य प्रणालियों में निवेश) के विषय पर फोकस किया गया। यह विषय इस बात की ओर ध्यान आकर्षित करता है कि सतत, समावेशी, पौष्टिक और कुशल भोजन प्रणालियों के समर्थन में आईएफएडी की भूमिका और अनुभव कैसे सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी 2) को प्राप्त करने में में योगदान दे सकता है।
    इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट की बैठक में कहा गया कि जलवायु परिवर्तन से कृषि पर पड़ने वाले इसके प्रभाव से ये 2030 तक लगभग 100 मिलियन लोगों को गरीबी की ओर ले जाएगा।

    उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आईएफएडी स्थापना: 1977.
    • आईएफएडी अध्यक्ष: गिल्बर्ट एफ. होंगबो
    • आईएफएडी मुख्यालय: रोम, इटली

      दक्षिण-मध्य रेलवे स्टेशनों पर “ऊर्जा तटस्थ” स्थापित करने वाला बना देश का पहला जोनल

      about – Page 2866_13.1
      भारतीय रेलवे का दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ज़ोन, “ऊर्जा तटस्थ” (energy neutral) पर रेलवे स्टेशन का संचालन वाला देश का पहला जोनल बन गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने अपने कुल 13 रेलवे स्टेशनों को “ऊर्जा तटस्थ” स्टेशनों में बदला है, जो भारतीय रेलवे के सभी जोनल में सबसे ज्यादा है।

      ऊर्जा-तटस्थ रेलवे स्टेशन, स्टेशन परिसर में लगे सौर फोटोवोल्टिक पैनलों के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग कर रेलवे स्टेशनो  की 100 प्रतिशत ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हैं।

      SCR ज़ोन के 13 ऊर्जा-तटस्थ रेलवे स्टेशन इस प्रकार हैं:

      • सिकंदराबाद डिवीजन के घाटकेसर स्टेशन परिसर में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • सिकंदराबाद डिवीजन के धार स्टेशन परिसर में 5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • सिकंदराबाद डिवीजन के रघुनाथपल्ली स्टेशन परिसर में 5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • सिकंदराबाद डिवीजन के मेलाचेरुवु स्टेशन परिसर में 5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • गुंटकल डिवीजन के ओट्टीमिट्टा स्टेशन परिसर में 7.5 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • विजयवाड़ा डिवीजन के कदियाम स्टेशन परिसर में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं
      • विजयवाड़ा डिवीजन के द्वारापुड़ी स्टेशन में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • विजयवाड़ा डिवीजन के गोदावरी स्टेशन में 10 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • हैदराबाद डिवीजन के धर्मबाद स्टेशन में 11.6 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • हैदराबाद डिवीजन के सिवुगांव स्टेशन में 2.2 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • हैदराबाद डिवीजन के उमरी स्टेशन में 17.43 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • हैदराबाद डिवीजन के कार्खेली स्टेशन में 2.2 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.
      • हैदराबाद डिवीजन के बोलसा स्टेशन में 2.95 kWp की क्षमता वाले सौर पैनल लगाए गए हैं.





                      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                      • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल

                      महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों को करना होगा सप्ताह में केवल 5-काम, सरकार ने किया ऐलान

                      about – Page 2866_15.1
                      महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह को पांच दिन कार्य दिवस करने का ऐलान किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। ये नई व्यवस्था 29 फरवरी से प्रभावी होगी।

                      वर्तमान में महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों को हर महीने के दुसरे और चौथे शनिवार का अवकाश मिलता है। राज्य में सरकारी, अर्ध-सरकारी और स्थानीय निकायों में लगभग 20 लाख से अधिक अधिकारी और कर्मचारी कार्यत हैं।
                      इसके अलावा सरकार ने ओबीसी, SEBCs (सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग), VJNTs  (विमुक्त जाति और घुमंतू जनजाति) और विशेष पिछड़ा वर्ग के राज्य विभाग का नाम बदलकर ‘बहुजन कल्याण विभाग’ करने का भी फैसला किया है।



                      उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                      • महाराष्ट्र के राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
                      • महाराष्ट्र की राजधानी: मुंबई
                      • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री : अजीत अनंतराव पवार

                        ब्रिटेन में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन का नेतृत्व करंगे भारतीय मूल के आलोक शर्मा

                        about – Page 2866_17.1
                        हाल ही में ब्रिटेन में नए मंत्री बने भारतीय मूल के आलोक शर्मा को ब्रिटेन द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता का प्रभारी चुना गया है। उन्हें ब्रिटेन के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन के मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के तहत व्यापार, ऊर्जा और औद्योगिक रणनीति के राज्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। वह महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन ‘COP26’ का जिम्मा संभालेंगे क्योंकि हाल में विवादों के चलते इसके पूर्व अध्यक्ष को हटा दिया गया था।

                        उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                        • ब्रिटेन के प्रधान मंत्री: बोरिस जॉनसन
                        • ब्रिटेन की राजधानी: लंदन
                        • ब्रिटेन की मुद्रा: यूके पाउंड

                        65 वें अमेज़ॅन फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स 2020: गली बॉय का रहा दबदबा, जाने पूरी सूची

                        about – Page 2866_19.1
                        65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020, 15 फरवरी 2020 को असम में हुए एक सामारोह में प्रदान किए किए। इस कार्यक्रम को फिल्म निर्देशक करण जौहर और बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और वरुण धवन ने होस्ट किया। इस कार्यक्रम में जोया अख्तर की गली बॉय ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब जीता।
                        यहां वर्ष 2020 में 65 वें अमेज़ॅन फिल्मफेयर पुरस्कार के दौरान जीतने वाले बॉलीवुड स्टार की पूरी सूची नीचे दी जा रही है:-

                        1. बेस्ट फिल्म: गली बॉय
                        2. बेस्ट डायरेक्टर: जोया अख्तर (गली बॉय)
                        3. बेस्ट फिल्म क्रिटिक चॉइस: आर्टिकल 15 (अनुभव सिन्हा) और ‘Sonchiriya’ (अभिषेक चौबे)
                        4. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (मेल)- रणवीर सिंह (गली बॉय)
                        5. बेस्ट ऐक्टर क्रिटिक चॉइस: आयुष्मान खुराना, आर्टिकल 15
                        6. बेस्ट ऐक्टर लीडिंग रोल (फीमेल)- आलिया भट्ट (गली बॉय)
                        7. बेस्ट ऐक्ट्रेस क्रिटिक चॉइस: भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू (सांड की आंख)
                        8. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (फीमेल): अमृता सुभाष (गली बॉय)
                        9. बेस्ट ऐक्टर सपॉर्टिंग रोल (मेल): सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
                        10. बेस्‍ट म्‍यूजिक एल्‍बम: ‘गली बॉय’ जोया अख्तर-अंकुर तिवारी और ‘कबीर सिंह’: मिथुन, अमाल मालिक, विशाल मिश्रा, सचेत–परंपरा और अखिल सचदेवा
                        11. बेस्ट लिरिक्स: अपना टाइम आएगा (डिवाइन और अंकुर तिवारी)
                        12. बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): कलंक नहीं (अरिजीत सिंह, कलंक)
                        13. बेस्ट प्लेबैक सिंगर(फीमेल): घूंघरू टूट गए (शिल्पा राव, वॉर)
                        14. बेस्‍ट डेब्‍यू डायरेक्टर: आदित्य धर (उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक)
                        15. बेस्‍ट डेब्‍यू ऐक्‍टर (मेल): अभिमन्यू दसानी (मर्द को दर्द नहीं होता)
                        16. बेस्‍ट डेब्‍यू ऐस्‍टर (फीमेल): अनन्‍या पांडे (स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2) और (पति पत्नी और वो)
                        17. बेस्ट ओरिजनल स्टोरी: अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी (आर्टिकल 15)
                        18. बेस्ट स्क्रीनप्ले: रीमा कागती और जोया अख्तर (गली बॉय)
                        19. बेस्ट डायलॉग: विजय मौर्या (गली बॉय)
                        20. लाइफ टाइम अचीवमेंट्स अवॉर्ड: रमेश सिप्पी
                        21. अवॉर्ड ऑफ एक्‍स‍िलेंस इन सिनेमा: गोविंदा
                        22. आरडी वर्मन अवॉर्ड फॉर अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट: साश्‍वत सचदेव, (उरी, द सर्जिकल स्ट्राइक)

                        अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार बने दिल्ली के मुख्यमंत्री

                        about – Page 2866_20.1
                        आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्री केजरीवाल ने इससे पहले 2013 और 2015 में रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 51 वर्षीय केजरीवाल 2011 में रामलीला मैदान हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन से नौकरशाह से राजनेता बने थे । उपराज्यपाल अनिल बैजल ने श्री केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के सदस्कोयों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

                        मनीष सिसोदिया और गोपाल राय सहित विधान सभा के छह सदस्यों (विधायकों) ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। अरविंद केजरीवाल के नए मंत्रिमंडल में कोई महिला शामिल नहीं है। दिल्ली के लिए छह कैबिनेट मंत्री इस प्रकार हैं:-

                        1. मनीष सिसोदिया
                        2. सत्येंद्र जैन
                        3. गोपाल राय
                        4. कैलाश गहलोत
                        5. इमरान हुसैन और
                        6. राजेंद्र पाल गौतम

                        Recent Posts

                        The Hindu Review of April Month 2026
                        Most Important Questions and Answer PDF