गुजरात पुलिस को टेसर गन सौपने वाला बना देश का पहला राज्य

about – Page 2824_3.1
गुजरात पुलिस को अब नागरिकों का बचाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के पुलिस आधुनिकीकरण अभियान के तहत टेसर गन से लैस किया गया है। इसी के साथ पुलिस को टसर गन सौपने वाला गुजरात भारत का पहला राज्य बन गया। 
टेसर गन:
एक इलेक्ट्रोशॉक हथियार है, जो अस्थायी रूप से मांसपेशियों के कार्यों को बाधित करने और / या गंभीर चोट के बिना दर्द को कम करने के उद्देश्य से दिया गया बिजली का झटका है। यह दो छोटे कांटेदार डार्ट्स फायर करता है जिसका उद्देश्य त्वचा को पंचर करना है।
टेसर गन को “लाठी” और “बंदूकों” के एक विकल्प के तौर पर दिया गया है। टसर गन का इस्तेमाल यूके मेट्रोपॉलिटन पुलिस, लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग और न्यूयॉर्क पुलिस विभाग जैसी एजेंसियों में किया जाता है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: विजय रूपानी; गुजरात के राज्यपाल: आचार्य देव व्रत.
  • गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है.
  • गुजरात के नवगाम नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध एक गुरुत्वाकर्षण बांध है.

    विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस: 24 मार्च

    about – Page 2824_4.1
    हर साल 24 मार्च को विश्व स्तर पर विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस मनाया जाता है। यह दिन टीबी से स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था पर पड़ने वाले विनाशकारी प्रभाव के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और वैश्विक टीबी महामारी को समाप्त करने के प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व टीबी दिवस 2020 का विषय: ‘It’s time’ है।

    यह दिवस 1882 में क्षय रोग (टीबी) के जीवाणु की खोज करने वाले डॉ. रॉबर्ट कोच की स्‍मृति में मनाया जाता है, जिन्होंने इस बीमारी का उपचार और इलाज करने का मार्ग सुझाया था।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • टीबी एक ऐसी बीमारी है जो मनुष्यों में आमतौर पर माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस (एम. ट्यूबरकुलोसिस) नामक बैक्टीरिया के कारण होती है।
    • WHO के महानिदेशक: Tedros Adhanom Ghebreyesus.
    • डब्ल्यूएचओ मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड. 
    • .

    शिवराज सिंह चौहान चौथी बार बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

    about – Page 2824_6.1
    शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल लालजी टंडन ने उन्हें भोपाल के राजभवन में पद की शपथ दिलाई।
    इससे पहले चौहान तीन बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है, साल 2005 में उमा भारती के एक दंगा मामले में पद छोड़ने के बाद पहली बार चौहान मुख्यमंत्री बने थे, जिसके बाद वे साल 2008 और 2013 में दो बार पूर्ण कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के पद पर रहे। दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिले बहुमत के बाद कमलनाथ सरकार सत्ता में आने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।
    हाल ही में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहुमत साबित करने के लिए निर्धारित समय सीमा से ठीक पहले ही इस्तीफा दे दिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ 22 विधायकों के बागी होने के बाद उनके बेंगलुरु चलने जाने के बाद कांग्रेस सरकार संकट में आ गई थी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: लाल जी टंडन.
    • बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यह बायोडायवर्सिटी पार्क रॉयल बंगाल बाघों की बड़ी आबादी के लिए जाना जाता है.

    पंजाब COVID-19 के चलते कर्फ्यू लगाने वाला बना देश का पहला राज्य

    about – Page 2824_8.1
    पंजाब सरकार ने बिना किसी छुट के पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है। पंजाब सरकार ने कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। इस कदम के साथ ही, पंजाब कर्फ्यू लगाने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
    • पंजाब के मुख्यमंत्री: कैप्टन अमरिंदर सिंह.
    • पंजाब के राज्यपाल: वीपी सिंह बदनोर.
    • .

    आरबीआई 1,00,000 करोड़ रुपये वाली परिवर्ती दर रेपो नीलामी करेगा आयोजित

    about – Page 2824_10.1
    भारतीय रिज़र्व बैंक ने COVID-19 के कारण अव्यवस्थाओं होने वाली किसी भी घर्षणात्मक तरलता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक पूर्वक्रीत उपाय के रूप में, रिज़र्व बैंक ने दो चरणों में ₹1,00,000 करोड़ के लिए सही ताल-मेल वाली परिवर्ती दर रेपो नीलामी का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
    केंद्रीय बैंक ने स्टैंडअलोन प्राथमिक व्यापारियों को अन्य योग्य प्रतिभागियों के साथ इन नीलामियों में भाग लेने की अनुमति देने का भी फैसला किया है। मियादी रेपो नीलामियों के लिए लागू अन्य सभी शर्तें वही रहेंगी।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

    सत्यरूप सिद्धान्त सात ज्वालामुखी के शिखर पर चढ़ने वाले बने पहले भारतीय

    about – Page 2824_12.1
    पर्वतारोही सत्यरूप सिद्धान्त का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (LBR) में 7 महाद्वीपों के सबसे ऊचे ज्वालामुखी पर चढ़ने वाले पहले भारतीय के रूप में शामिल किया गया है। साथ ही उन्होंने 7 चोटियों और 7 ज्वालामुखियों के शिखर पर चढ़ने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही के रूप में भी नया रिकॉर्ड कायम किया।
     ये 7 महाद्वीप शिखर हैं:
    • चिली में ओजोस डेल सालाडो (6,893 मीटर).
    • दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका के तंजानिया में माउंट किलिमंजारो (5,895 मीटर).
    • रूस, यूरोप में माउंट एल्ब्रस (5,642 मीटर).
    • उत्तरी अमेरिका के मेक्सिको में माउंट पिको डी ओरीज़ाबा (5,636 मीटर).
    • ईरान, एशिया में माउंट दमावंद (5,610 मीटर).
    • पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया में माउंट गिलुवे (4,367 मीटर).
    • अंटार्कटिका में माउंट सिडली (4,285 मीटर).
    अन्य उपलब्धियां:

    इसके अलावा सत्यरूप सिद्धान्त का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, चैंपियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, ब्रिटिश बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स आदि में भी शामिल किया जा चुका हैं।





    लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड (LBR):

    लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड भारतीयों द्वारा भारत या विदेशों के कई विभिन्न में मानवीय प्रयासों से प्राप्त की गई उपलब्धियों की पुस्तक है। यह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद दुनिया में रिकॉर्ड की दूसरी सबसे प्रतिष्ठित पुस्तक है।

    तवलीन सिंह द्वारा लिखित ‘Messiah Modi: A Great Tale of Expectations’ पुस्तक का हुआ विमोचन

    about – Page 2824_14.1
    वरिष्ठ पत्रकार और लेखक तवलीन सिंह द्वारा लिखी गई ‘Messiah Modi: A Great Tale of Expectations’ पुस्तक जारी की गई है।
    हार्पर कॉलिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई इस पुस्तक में लेखक द्वारा प्रधानमंत्री से एक बार की गई निजी मुलाकात का ब्यौरा जारी किया है। साथ ही पुस्तक में लिंचिंग से लेकर अनुच्छेद 370, विमुद्रीकरण से लेकर सबसे विवादास्पद कानून सीएए (नागरिकता संशोधन अधिनियम), पर पीएम मोदी की विचारों पर प्रकाश डाला गया है।

    फिच रेटिंग ने भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर किया 5.1 फीसदी

    about – Page 2824_16.1
    अर्थव्यवस्थाओं पर रेटिंग जारी करने फिच रेटिंग ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर को घटाकर 5.1% कर दिया है। इससे पहले फिच रेटिंग्स ने भारत के विकास दर अनुमान को 5.6% आंका था।
    भारत के विकास दर अनुमान में कमी चीन में Covid-19 के चलते आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने के बाद की गई है।

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध निर्देशक एम. आर. विश्वनाथ का निधन

    about – Page 2824_18.1
    तमिल फिल्म उद्योग में विशु नाम से प्रख्यात निर्देशक मीनाक्षीसुंदरम रामासामी विश्वनाथ का निधन। वह एक अभिनेता, निर्देशक और लेखक थे, जिन्होंने टेलीविजन पर कई लाइव-डिबेट को होस्ट किया था।
    एम. आर. विश्वनाथ ने अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्म निर्माता के. बालाचंदर के सहायक के रूप में की थी। उन्होंने 60 फिल्मों में अभिनय और 25 फिल्मों – संसारम अधु मिनसारम, थिरुमथी ओरु वगुमथी, नेन्गा नाला इरुंकुम आदि का निर्देशन किया। इसके अलावा उन्होंने थिल्लू मुल्लू, नेत्रीकानन आदि जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए पटकथा लेखक के रूप में भी काम किया है।

    ICICI लोम्बार्ड ने “COVID-19 के रोगियों को कवर करने के लिए लॉन्च की पालिसी

    about – Page 2824_20.1
    निजी क्षेत्र की गैर-जीवन बीमा कंपनी ICICI लोम्बार्ड ने एक साल तक “COVID-19 को कवर” प्रदान करने वाली पालिसी लॉन्च की है। इस पालिसी के अंतर्गत COVID-19 से संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति को बीमा राशि का 100% भुगतान किया जाएगा। यह बीमा पॉलिसी ग्रुप बीमा मोड में लॉन्च की गई है। इस प्लान में चैट के जरिए हेल्थ असिस्टेंस और वर्चुअल असिस्टेंस, एमबुलेंस असिस्टेंस और टेलिकंसल्टेशन का लाभ प्रदान किया जाना शामिल है।
    पॉलिसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
    • पॉलिसी का प्रीमियम 149 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमे 25,000 रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाएगी.
    • इस बीमा पॉलिसी में 18-75 वर्ष की आयु के सभी व्यक्तियों को कवर किया जाएगा.
    • पॉलिसी की अवधि 1 वर्ष के लिए सीमित की गई है.
    • इस पॉलिसी में उन लोगों को कवर नहीं किया जाएगा, जो 31 दिसंबर 2019 के बाद विदेश में किसी जगह पर यात्रा करके आए है, जिन लोगो के संक्रमित होने की बहुत आशंका हो, या जिन्हें आशंका के चलते इसके शुरू होने की तारीख से पहले या प्रारंभिक 14-दिनों COVID -19 के कारण क्वारंटाइज़ किया गया हो या COVID-19 का उपचार दिया गया है।
    • ICICI लोम्बार्ड ने पॉलिसी को नैतिकता के आधार पर “निभाए वादे” (वादे रखना) के रूप में पेश किया गया है ताकि वह अपने ग्राहकों के लिए सबसे पहले उद्योग-पहल शुरू कर सके।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड का मुख्यालय: मुंबई.
    • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एमडी और सीईओ: भार्गव दासगुप्ता.

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF