विश्व बैंक ने भारत के लिए की 1 बिलियन $ के सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा

about – Page 2762_3.1

COVID-19 महामारी के मद्देनजर, विश्व बैंक ने भारत के लिए 1 बिलियन के सामाजिक सुरक्षा पैकेज की घोषणा की है। यह पैकेज भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यक्रमों के लिए होगा। इसलिए, यह उन गरीब और कमजोर परिवारों को सामाजिक सहायता प्रदान करने में भारत के प्रयासों का समर्थन करेगा, जो COVID-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुए।


Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

भारत के लिए 1 बिलियन $ के सामाजिक सुरक्षा पैकेज ने भारत में आपातकालीन COVID-19 की प्रतिक्रिया के लिए विश्व बैंक से 2 बिलियन की कुल प्रतिबद्धता ले ली है। भारत के लिए सामाजिक सुरक्षा पैकेज को निम्नलिखित तरीके से दो चरणों में वित्त पोषित किया जाएगा:

  • पहला किश्त वित्तीय वर्ष 2020 के लिए 750 मिलियन के तात्कालिक आवंटन के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • दूसरा किश्त 250 मिलियन $ शेष होगा, जो वित्त वर्ष 2021 के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.
  • विश्व बैंक का मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी. 

Find More National News Here

फेडरल बैंक लिमिटेड का मनीग्राम पेमेंट सिस्टम के साथ टाई-अप

about – Page 2762_5.1

एक निजी क्षेत्र का बैंक, फेडरल बैंक लिमिटेड भारत में ग्राहकों के लिए कॉस्ट इफेक्टिव डायरेक्ट-टू-बैंक खाता क्रेडिट आप्शन की पेशकश करने के लिए मनीग्राम पेमेंट सिस्टम के साथ टाई-अप किया है। यह टाई-अप अप्रवासी भारतीयों को भारत में धन हस्तांतरित करने के लिए आधुनिक, कम लागत, तेज, आसान और विश्वसनीय तरीके से पहुंच में मदद करेगा। 

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

इस साझेदारी से लोगों को COVID-19 महामारी की स्थिति में अपने परिवारों को पैसे भेजने और प्राप्त करने में मदद मिलेगी। फेडरल बैंक के पास देश के प्रेषण बाजार (remittance marke) का 15% शेयर है और उम्मीद है कि मनीग्राम के साथ  टाई-अप से कारोबार को और बढ़ावा मिलेगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फेडरल बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष: ग्रेस एलिजाबेथ कोशी
  • फेडरल बैंक लिमिटेड के एमडी और सीईओ: श्याम श्रीनिवासन
  • फेडरल बैंक लिमिटेड मुख्यालय: अलुवा, केरल
  • मनीग्राम के अध्यक्ष और सीईओ: एलेक्स होम्स
  • मनीग्राम की स्थापना: 1988.

Find More News Related to Agreements

पश्चिम बंगाल सरकार ने शुरू की ‘Matir Smristi’ योजना

about – Page 2762_7.1
पश्चिम बंगाल सरकार ने 6 जिलों की 50,000 एकड़ बंजर भूमि का इस्तेमाल करने के लिए ‘Matir Smristi’ योजना की शुरूआत की है। यह योजना बागवानी और मछलीपालन में स्थानीय लोगों को जोड़ते हुए आय गतिविधियों को शुरू करने में मददगार साबित होगी। ‘मातिर स्मृस्ती’ योजना से ग्रामीण बंगाल के लगभग 2.5 लाख नागरिको को लाभ मिलेगा।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम, पुरुलिया, बांकुरा, झाड़ग्राम, पश्चिम बर्दवान और पश्चिम मिदनापुर जिलों में कम से कम 50,000 एकड़ भूमि है जो बंजर पड़ी जहां प्राकृतिक रूप से कोई पैदावार नहीं होती और न ही यहां किसान पट्टे पर खेती कर सकते हैं। प्रारंभिक स्तर पर अभी 6,500 एकड़ भूमि पर कार्य शुरू किया गया है, यह पर्यावरण के अनुकूल योजना है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी; राज्यपाल: जगदीप धनखड़.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की 32वीं बैठक

about – Page 2762_9.1

राष्ट्रमंडल स्वास्थ्य मंत्रियों की 32वीं बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने किया। बैठक एक थीम के साथ आयोजित की गई थी: एक समन्वित राष्ट्रमंडल COVID-19 प्रतिक्रिया का उद्धार यानी Delivering a co-ordinated Commonwealth COVID-19 response.


Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. हर्षवर्धन ने कई फ्रंटलाइन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ-साथ अन्य नागरिक निकायों के बहुमूल्य जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार किया। उन्होंने लॉकडाउन लगाने और एंट्री पॉइंट्स पर निगरानी रखने के लिए COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर भी जोर दिया। 

उन्होंने भारत द्वारा उठाए गए अन्य कदमों जैसे विदेश से हमारे नागरिकों को निकालने, रोग निगरानी नेटवर्क के माध्यम से समुदाय में निगरानी, ​​स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य कर्मचारियों के क्षमता निर्माण का भी उल्लेख किया। उन्होंने संकट के इस समय के दौरान लगभग 100 जरूरतमंद देशों को हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्विन जैसी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने, एकजुटता बढ़ाने और समर्थन प्रदान करने में भारत के योगदान पर जोर दिया। 

Find More Summits and Conferences Here

V. एडमिरल जी.एम. हीरानंदानी मेमोरियल रोलिंग ट्रॉफी 2020 की घोषणा

about – Page 2762_11.1

लेफ्टिनेंट कमांडर अक्षय कुमार को वाइस एडमिरल जी.एम. हीरानंदानी मेमोरियल रोलिंग ट्रॉफी वर्ष 2020 से सम्मानित किया गया है। उन्हें कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान के एंटी-सबमरीन वारफेयर स्कूल में कमीशन किया गया है। पुरस्कार समारोह केरल के कोच्चि के मैरीटाइम वारफेयर सेंटर में आयोजित किया गया था।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

अन्य पुरस्कार:

  • कमांडर-इन-चीफ द्वारा कमीशन किए गए नौसेना अधिकारी अंशु भाऊ को दूसरे स्थान पर और तीसरे स्थान के लिए नौसेना अधिकारी कुलदीप त्यागी को बुक प्राइज प्रदान किए गए।
  • लेफ्टिनेंट कमांडर मोहित कुमार को भी विवा की तरह ओरल बोर्ड में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सराहा गया।
  • इस अवसर पर, ए.के. चावला ने विशेषज्ञ अधिकारियों की भूमिका पर जोर दिया गया और अधिकारियों के लिए उत्कृष्ट पेशेवर होने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

वाईस-एडमिरल जी.एम.  हीरानंदानी मेमोरियल रोलिंग ट्रॉफी का इतिहास (History of Vice-Admiral G.M. Hiranandani Memorial Rolling Trophy):

इस ट्रॉफी को 2013 में युद्ध-काल विशेषज्ञता कोर्स ( warfare specialisation course) के दौरान रणनीति में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी के लिए शुरू किया गया था। ट्रॉफी की शुरुआत दिवंगत ध्वज अधिकारी जीएम हीरानंदानी की स्मृति में की गई थी, जो 1985 से 1987 तक नौसेना के कमांडिंग-इन-चीफ दक्षिणी नौसेना कमान के कमीशन अधिकारी थे और 1989 में नौसेना प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। 


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • नौसेना स्टाफ (सीएनसी) के प्रमुख: एडमिरल करमबीर सिंह।

Find More Awards News Here

फिल्म अभिनेता साई गुंडेवार का निधन

about – Page 2762_12.1

फिल्म अभिनेता, मॉडल, वॉयसओवर कलाकार और एक उद्यमी, साई गुंडेवार का निधन हो गया है। उनकी लोकप्रियता 2010 में हिट रियलिटी टीवी शो MTV स्प्लिट्सविला, सीजन 4 में भाग लेने के बाद बढ़ी। उन्होंने पीके में आमिर खान और रॉक ऑन में भी अभिनय किया है।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

Find More Obituaries News

WTO के प्रमुख रॉबर्टो अज़ेवेदो ने दिया इस्तीफा

about – Page 2762_14.1

विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख, रॉबर्टो अज़ेवेदो 31 अगस्त को अपने पद से हट जाएंगे। वह 2013 में विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख बने थे। ब्राजील के 62 वर्षीय राजनयिक का दूसरा  चार वर्षीय कार्यकाल सितंबर 2021 को समाप्त होने वाला था। लेकिन, अब वह कुछ सालों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से बनाये जा रहे गहन दबाव में आकर अपने कार्यकाल में कटौती कर रहे हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने जिनेवा स्थित व्यापार निकाय पर अमेरिका विरोधी पूर्वाग्रह और अन्य शिकायतों का आरोप लगाया था।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  •   विश्व व्यापार संगठन मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
  •   विश्व व्यापार संगठन की सदस्यता: 164 सदस्य राष्ट्र।
  •   विश्व व्यापार संगठन की स्थापना: 1 जनवरी 1995। 

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Family Day ) : 15 मई

about – Page 2762_16.1

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन परिवारों के महत्व और परिवारों के विकास में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाता है। एक खुशहाल और स्वस्थ परिवार एक सहायक समाज के लिए बनाता है, जो बदले में राष्ट्र के बेहतर नागरिक बनाता है।

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

 अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस (International Family Day के बारे में:

यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली ने 9 दिसंबर 1989 के 44/82 के प्रस्ताव में परिवारों का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष की घोषणा की। 1993 में महासभा ने एक प्रस्ताव में (A/RES/47/237) में हर साल 15 मई को International Family Day के रूप में मनाने का फैसला किया यानी परिवारों का दिन। संयुक्त राष्ट्र का उद्देश्य दुनिया भर में परिवारों के बेहतर जीवन स्तर और सामाजिक प्रगति के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है। यह दिन आर्थिक और सामाजिक संरचनाओं को संशोधित करने पर केंद्रित है जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पारिवारिक इकाइयों की स्थिरता और संरचना को प्रभावित करते हैं। 

Find More Important Days Here

 

वित्त मंत्री ने “आत्मानिर्भर भारत अभियान” के दूसरे चरण के तहत उठाए जाने वाले कदमो की दी जानकारी

about – Page 2762_18.1
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने COVID-19 महामारी के बीच आज प्रधानमंत्री द्वारा घोषित “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तहत आर्थिक राहत पैकेज के दूसरे चरण की विस्तार से जानकारी साझा की है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के मुख्य उद्देश्य से की गई यह दूसरी घोषणा 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ही हिस्सा है।
वित्त मंत्री ने नई दिल्‍ली में अपने संबोधन के दौरान, बताया कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के लिए आर्थिक राहत पैकेज के दूसरे चरण से प्रवासी मजदूरों, फेरी लगाने वालों, जनजातीय लोगों, छोटे व्‍यापारियों, छोटे किसानों और आवास निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को फायदा मिलेगा।
मीडिया को संबोधित करते हुए, उन्होंने बताया कि दूसरी चरण में उठाये जाने वाले महतवपूर्ण 9 कदमों में – 3 प्रवासी श्रमिकों से संबंधित, एक शिशु मुद्रा ऋण से संबंधित, एक फेरी लगाने वालों से संबंधित, एक आवास निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों से संबंधित, एक जनजातीय लोगों के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन से संबंधित जबकि 2 छोटे किसानों से संबंधित उपाय शामिल हैं।
“आत्मनिर्भर भारत अभियान” के लिए आर्थिक राहत पैकेज के दूसरी चरण के तहत उठाये जाने वाले 9 कदमों की मुख्य विशेषताएं:-

प्रवासी मजदूरो के लिए उठाए जाने वाले कदम:


1. प्रवासी मजदूरों को 2 महीने तक मुफ्त अनाज की आपूर्ति

  • ऐसे प्रवासियों जो न तो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आते हैं और न ही किसी राज्य के कार्ड धारक हैं, उन्हें दो महीनों तक प्रति व्‍यक्ति पांच किलोग्राम गेंहू या चावल और एक किलोग्राम चना प्रति व्‍यक्ति के हिसाब से दिया जाएगा. इस कदम से अगले दो महीने के दौरान 8 करोड़ से अधिक प्रवासी मजदूरों को लाभ मिलने की संभावना है.
  • इस कदम से लगभग 3500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसे भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वहन किया जाएगा.
  • राज्य सरकारे प्रवासियों की पहचान के साथ-साथ खाद्य वितरण के कार्यान्वयन लिए भी जिम्मेदार होंगी.
2. केंद्र सरकार प्रवासी श्रमिकों को लाभ पहुँचाने के लिए राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी ऑफ कार्ड्स यानि एक राष्‍ट्र, एक राशन कार्ड योजना लेकर आई है.
  • वित्‍त मंत्री ने एक राष्‍ट्र, एक राशन कार्ड योजना का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इससे प्रवासी मजदूर देश में किसी भी स्‍थान पर राशन ले सकेंगे.
  • इस योजना से अगस्त, 2020 तक लगभग 67 करोड़ लाभार्थियों को यानी पीडीएस की 83% आबादी को लाभ मिलनेने की उम्मीद है। साथ ही इससे सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में मार्च 2021 तक 100% यानी पूर्ण एफपीएस स्वचालन पूरा कर लिया जाएगा.

3. प्रवासी मजदूरों और शहरी गरीबों के लिए किफायती किराये आवास परिसरों की योजना 


भारत सरकार प्रवासी मजदूरों और शहरी गरीबों को किफायती किराये पर मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधान मंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक योजना शुरू करने जा रही है। 

  • शहरों में सरकारी वित्त पोषित मकानों को रियायती माध्यम से पीपीपी मोड के तहत सस्ते किराए के आवासीय परिसरों (एआरएचसी) में परिवर्तित करके किया जाएगा.
  • विनिर्माण इकाइयां, उद्योग, संस्थाएं अपनी निजी भूमि पर सस्ते किराए के आवासीय परिसरों (एआरएचसी) को विकसित करेंगे और उन्हें संचालित करेंगे.
  • इसी तर्ज पर सस्ते किराये के आवासीय परिसरों (एआरएचसी) को विकसित करने और संचालित करने के लिए राज्य सरकार की एजेंसियों / केंद्र सरकार के संगठनों को प्रेरित किया जाएगा.

4. शिशु मुद्रा ऋण:


इसे बैंक से छोटे लोन लेने वालों को लाभान्वित करने के लिए लॉन्च किया जाएगा। मुद्रा शिशु ऋण के तहत, कोई व्यक्ति केवल 50,000 रुपये तक का ऋण ही ले सकता है। इससे पहले आरबीआई ने इस ऋण योजना के लिए 3 महीने की मोहलत दी हुई है।

  • सरकार मुद्रा शिशु ऋण लेने वालों में शीघ्र भुगतान करने वालों को 12 महीने की अवधि के लिए 2 फीसदी का ब्याज उपदान प्रदान करेगी
  • शिशु मुद्रा ऋण लेने वालों को इसमें लगभग 1,500 करोड़ रुपये की राहत दी जाएगी.

5. स्ट्रीट वेंडरों के लिए ऋण सुविधा:


स्ट्रीट वेंडरों पर मौजूदा स्थिति में सबसे प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, उनको ऋण तक आसान पहुंच की सुविधा देने के लिए एक महीने के भीतर एक विशेष योजना शुरू की जाएगी ताकि उन्हें अपने व्यवसायों को फिर से शुरू करने में सक्षम बनाया जा सके, इस योजना से 50 लाख स्ट्रीट वेंडर लाभान्वित होंगे और उन तक 5,000 करोड़ रुपये का ऋण पहुँचने की संभावना की जताई गई है.

  • इस योजना के तहत प्रत्येक स्ट्रीट वेंडर के लिए 10,000 रुपये की प्रारंभिक कार्यशील पूंजी की बैंक ऋण सुविधा दी जाएगी.
  • डिजिटल भुगतान स्वीकार कने वाले वेंडरों को कैश पुरस्कारों के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा.
  • समय पर पुनर्भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा.
6. हाउसिंग:
  • सरकार ने क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना को मध्यम आय समूह के लिए (6 से 18 लाख रुपये के बीच वार्षिक आय) मार्च 2021 तक बढ़ाया जाएगा। जिसे मई 2017 में चालू किया गया था और जिसे 31 मार्च 2020 तक बढ़ा दिया गया था। इसे 31  मार्च 2021 तक बढ़ाया जाएगा, जिससे 2020-21 के दौरान 2.5 लाख मध्यम आय वाले परिवारों को लाभ होगा.
  • इस विस्तार से आवास क्षेत्र में 70,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इस्पात, सीमेंट, परिवहन व अन्य निर्माण सामग्री की मांग को प्रोत्साहित करेगा.

7. रोजगार सृजन के लिए:

  • CAMPA फंड्स यानी Compensatory Afforestation Management & Planning Authority, जिसे Compensatory Afforestation Fund Act 2016 के तहत स्थापित किया गया था, का उपयोग करके रोजगार सृजन के लिए 6000 करोड़ रुपये की योजनाओं को जल्द ही मंजूरी दी जाएगी.
  • इन फंडों का उपयोग राज्य सरकारों द्वारा शहरी क्षेत्रों सहित वनीकरण एवं वृक्षारोपण कार्यों, कृत्रिम पुनरुत्पादन,  सहायता प्राप्‍त प्राकृतिक पुनरुत्‍पादन, वन प्रबंधन, मृदा एवं आर्द्रता संरक्षण कार्यों, वन सरंक्षण, वन एवं वन्‍यजीव संबंधी बुनियादी सुविधाओं के विकास, वन्‍यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन आदि के लिए किया जाएगा.
इस तरह शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में और जनजातीय (आदिवासियों) के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. 
8. किसानों के लिए:
  • भारत सरकार ग्रामीण सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (Regional Rural Bank) की फसल ऋण आवश्यकता को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास (नाबार्ड) के माध्यम से किसानों के लिए 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आपातकालीन कार्यशील पूंजी प्रदान करेगी.
  • नाबार्ड द्वारा 2020 पुनर्वित्त फ्रंट-लोडेड (असमान रूप से आवंटित) और मांग के अनुसार 30,000 करोड़ रुपये से अतिरिक्त पुनर्वित्तीयन सहायता प्रदान की जाएगी. यह 90,000 करोड़ रुपये से अतिरिक्‍त राशि है, जो सामान्यत: इस क्षेत्र को नाबार्ड द्वारा प्रदान की जाएगी
  • 30,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मई/जून के महीने में रबी की फसल कटाई के बाद और खरीफ की मौजूदा आवश्यकता को पूरा करने के लिए तुरंत दिए जाएंगे.
  • इससे लगभग 3 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को फायदा होने की उम्मीद है.
  • इस तुरंत ऋण सुविधा का लाभ उठाने के लिए 33 राज्य सहकारी बैंक, 351 जिला सहकारी बैंक और 43 आरआरबी आगे आए हैं.
9. किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खेती को प्रोत्साहित करने के लिए 2.5 करोड़ किसानों को 2 लाख करोड़ रुपये रियायती ऋण प्रदान किए जाएंगे.
  • किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पीएम-किसन लाभार्थियों को रियायती ऋण प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में मछुआरे और पशुपालक किसान भी शामिल किए जाएंगे.
  • इससे कृषि क्षेत्र में 2 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी आएगी, जिसके तहत 2.5 करोड़ किसानों को कवर किया जाएगा.

इटली ने सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए ‘iFeel-You’ ब्रेसलेट किया विकसित

about – Page 2762_19.1
जेनोआ स्थित इटैलियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए ‘iFeel-You’ ब्रेसलेट विकसित किया है। यह ब्रेसलेट उपयोगकर्ताओं को सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करने में मदद करेगा। इस ब्रेसलेट को कोरोनोवायरस लॉकडाउन में सुरक्षा के उपायों के रूप में विकसित किया गया है, जिनमे धीरे-धीरे छुट दी जा रही है।
यह ब्रेसलेट केवल एक रेडियो सिग्नल का उपयोग करता ,है जिससे दूसरे ब्रेसलेट ने नजदीक आने का पता चल जाता है, हालाँकि ये जीपीएस का इस्तेमाल नहीं करता है जिसके कारण उपयोगकर्ता की लोकेशन को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। यह तभी संकेत देकर याद दिलाता है जब सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न किया जा रहा होता हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • इटली के राष्ट्रपति: सर्जियो मटेरेला ट्रेंडिंग.
  • इटली की राजधानी: रोम.
  • इटली की मुद्रा: इतालवी लीरा.

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF