6 जून – रूसी भाषा दिवस

about – Page 2739_2.1
संयुक्त राष्ट्र संघ हर साल 6 जून को संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं अरबी, रूसी, स्पेनिश, चीनी, अंग्रेजी और फ्रेंच में से प्रत्येक के इतिहास, संस्कृति और विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रूसी भाषा दिवस मनाता है.  इसलिए यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता का समर्थन करने और विकसित करने और संयुक्त राष्ट्र की सभी छह आधिकारिक भाषाओं की समानता बनाए रखने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है. 
रूसी भाषा दिवस महान रूसी कवि ए.एस. पुश्किन के जन्मदिन पर मनाया जाता है. 



सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेश (António Guterres)

एचडीएफसी बैंक ने शुरू किया “समर ट्रीट्स” अभियान

about – Page 2739_3.1
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने “समर ट्रीट्स” अभियान शुरू किया  है. लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील के साथ बैंक द्वारा यह अभियान मर्चेंट्स, वेतनभोगी और स्वरोजगार ग्राहकों की जरुरत तो पूरा करने के लिए बढ़िया ऑफर है.  

“समर ट्रीट्स” अभियान के तहत, बैंक बड़े उपकरणों के लिए नो कॉस्ट EMI और नो डाउन पेमेंट की पेशकश करेगा. यह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन खर्च पर 50% अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट के साथ चुनिंदा ब्रांडों पर छूट और कैशबैक भी प्रदान करेगा.

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक(Managing Director): आदित्य पुरी.

DLF के अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हुए, कुशाल पाल सिंह

about – Page 2739_4.1

लगभग छह दशक के बिज़नेस के बाद, कुशल पाल सिंह प्रॉपर्टी फर्म दिल्ली लैंड एंड फाइनेंस लिमिटेड (DLF) के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए. राजीव सिंह को DLF के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है जबकि कुशल पाल सिंह को चेयरमैन एमेरिटस(मानद चेयरमैन) बनाया गया.

Click Here To Get Test Series For SBI PO 2020

कुशाल पाल सिंह 1946 में DLF कंपनी में शामिल हुए और 1 अक्टूबर, 1995 को DLF के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था. उनके नेतृत्व में, प्रॉपर्टी फर्म DLF का विस्तार गुड़गांव से बाहर अपार्टमेंट, शॉपिंग मॉल और होटल से हुआ

Find More Appointments Here

भारत सरकार ने “नगर वन” कार्यक्रम का किया शुभारंभ

about – Page 2739_6.1
भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में वन आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से “नगर वन (शहरी वन)” कार्यक्रम शुरू किया है। “नगर वन (शहरी वन)” कार्यक्रम देश भर के 200 निगमों और शहरों के साथ शुरू किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने लोगों से अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भागीदारी लेने और वृक्षों के आवरण को बढ़ाने का आग्रह किया।
“नगर वन” कार्यक्रम का उद्देश्य अगले पांच वर्षों में पूरे भारत में 200 शहरी वन विकसित करना है, जिसमें लोगों की भागीदारी और वन विभाग, नगर निकायों, गैर सरकारी संगठनों, निगमों और स्थानीय नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करना शामिल है।

ब्रजेंद्र नवनीत होंगे WTO में भारत के नए राजदूत

about – Page 2739_8.1
भारत ने ब्रजेंद्र नवनीत को विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organization) में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है। वह तमिलनाडु कैडर के 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें भारत के स्थायी मिशन (Permanent Mission of India) में जिनेवा में डब्ल्यूटीओ में तैनात किया जाएगा। नवनीत ने हाल ही में प्रधान मंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में अपना कार्यकाल पूरा किया। वे पीएमआई में जेएस दीपक का स्थान लेंगे, जिसका दो साल का विस्तारित कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो गया है।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नवनीत के विदेशी पद को मंजूरी देने के अलावा, अनवर हुसैन शिक को PMI में WTO, जिनेवा में काउंसलर के पद पर नियुक्ति की अनुमति भी दी है। वह 2000 बैच के आईआरटीएस अधिकारी हैं।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विश्व व्यापार संगठन मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  • विश्व व्यापार संगठन के सदस्य: 164 राष्ट्र
  • विश्व व्यापार संगठन की स्थापना: 1 जनवरी 1995.

    केरल गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को फ्री इंटरनेट प्रदान करने वाला बना पहला राज्य

    about – Page 2739_10.1
    केरल राज्य सरकार ने केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क (K-FON) परियोजना को अपनी महत्वाकांक्षी ब्रॉडबैंड परियोजना घोषित किया है। इस परियोजना से केरल में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले सभी नागरिकों को मुफ्त हाई स्पीड इंटरनेट मिलेगा। इस तरह केरल गरीब लोगों को मुफ्त हाई स्पीड ब्रॉडबैंड प्रदान करने वाला पहला राज्य होगा।
    इस 1500 करोड़ रुपये की K-FON परियोजना के दिसंबर 2020 में शुरू होने संभावना है। केरल पिछले साल ही, इंटरनेट सभी नागरिकों का एक मौलिक अधिकार की घोषणा करने वाला पहला राज्य बन गया था, और संबंधित सरकारों द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य की तरह, इंटरनेट भी प्रदान करना चाहिए। 

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केरल के मुख्यमंत्री: पिनारयी विजयन.
    • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान.
    • केरल की राजधानी: तिरुवनंतपुरम.

      वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम करेगा जनवरी 2021 में यूनिक ट्विन समिट की मेजबानी

      about – Page 2739_12.1
      विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) जनवरी, 2021 में यूनिक ट्विन समिट की मेजबानी करेगा। ट्विन समिट प्रतिभागियों की हिस्सेदारी के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से दावोस में आयोजित की जाएगी, जिसमे विश्व प्रमुख सरकारी और व्यापारिक नेता हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का विषय The Great Reset” होगा। दावोस शिखर सम्मेलन में वैश्विक सरकार और व्यापार जगत के प्रमुख नेताओं को एक साथ लाएगा और ग्रेट रीसेट संवाद पारंपरिक सोच की सीमाओं से परे जाकर सोचने के लिए प्रोत्साहित करेगा। “द ग्रेट रिसेट” विश्व आर्थिक मंच और एचआरएच द प्रिंस ऑफ वेल्स की एक संयुक्त पहल है।
      “द ग्रेट रिसेट” डाइलॉग के तहत, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम का डिजिटल प्लेटफॉर्म “अपलिंक” सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के लिए क्राउडसोर्सिंग इनोवेशन द्वारा योगदान देगा। इसके अलावा WEF दुनिया भर के 400 से अधिक शहरों के हजारों युवाओं को भी आकर्षित करेगा, जो दावोस में नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए एक शक्तिशाली वर्चुअल हब नेटवर्क के साथ जुड़े होंगे।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष: क्लाउस श्वाब.

      भारतीय रिजर्व बैंक ने की पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाने की घोषणा

      about – Page 2739_14.1
      भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PIDF) का गठन किया गया है। RBI ने अधिग्राहकों को टायर 3 से टायर 6 केन्द्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में पॉइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) इंफ्रास्ट्रक्चर (भौतिक और डिजिटल मोड दोनों) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाने की घोषणा है। इस फंड से RBI का लक्ष्य भारत भर में विशेष रूप से अनडिज़र्व्ड क्षेत्रों में भुगतान प्रणाली के डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीकृति मूलभूत संरचना पर जोर देना है । RBI, PIDF एक सलाहकार परिषद के माध्यम से संचालित किया जाएगा और इसका प्रबंधन और प्रशासन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा दिया जाएगा।
      हाल ही में लॉन्च किए गए पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PIDF) में, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 250 करोड़ रुपये का प्रारंभिक योगदान दिया जाएगा, जो कि कुल राशि का आधा हिस्सा होगा और बाकी का आधा हिस्सा कार्ड जारी करने वाले बैंकों और देश में परिचालित कार्ड नेटवर्कों द्वारा वहन किया जाएगा। PIDF को कार्ड जारी करने वाले बैंकों और कार्ड नेटवर्क से परिचालन खर्च को कवर करने के लिए आवर्ती योगदान भी प्राप्त होगा।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.

      CCI ने प्यूज़ो S.A और फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल एन. वी के विलय को दी मंजूरी

      about – Page 2739_16.1
      भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) ने Peugeot S.A (PSA) और फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल एन. वी (FCA) के बीच प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी है। PSA फ्रांस में सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध सीमित देयता कंपनी है, जो मुख्य रूप से उपकरण निर्माता है और मोटर वाहनों, यात्री कारों और साथ ही प्यूज़ो, सित्रोएँ, ओपल, वौक्सहॉल तथा डीएस ब्रांडों के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की डीलर है।
      फिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स N.V. (FCA) सीमित देयता वाली एक सार्वजनिक कंपनी है, जिसका मुख्यालय लंदन में है। एफसीए एक वैश्विक ऑटोमोटिव समूह है। इसके कार्यों में दुनिया भर में वाहनों, कलपुर्जों और उत्पादन प्रणालियों की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, विनिर्माण, वितरण और बिक्री करना शामिल हैं।

      राजीव टोपनो होंगे विश्व बैंक के ईडी के नए वरिष्ठ सलाहकार

      about – Page 2739_18.1
      वरिष्ठ राजनयिक राजीव टोपनो को वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) का वरिष्ठ सलाहकार (Senior Advisor) नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में 2014 से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में कार्यत थे। वह 1996 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें तीन साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक (ईडी) के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।

      इसके अलावा ब्रजेन्द्र नवनीत को विश्व व्यापार संगठन (World Trade Organisation), जिनेवा, स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है। उन्होंने जुलाई 2014 से सितंबर 2019 तक संयुक्त सचिव के रूप में पीएमओ में कार्य किया था। वह 1999 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • विश्व बैंक के अध्यक्ष: डेविड मलपास.

      Recent Posts

      The Hindu Review of April Month 2026
      Most Important Questions and Answer PDF