SBI जनरल इंश्योरेंस ने यस बैंक के साथ कॉर्पोरेट एजेंसी समझौते पर किए हस्ताक्षर

about – Page 2627_3.1
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और यस बैंक ने एक कॉर्पोरेट एजेंसी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कॉर्पोरेट एजेंसी समझौते के अंतर्गत, यस बैंक अपने ग्राहकों को जनरल बीमाकर्ता के खुदरा उत्पादों को वितरित करेगा। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी के उत्पादों को 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में यस बैंक के ग्राहकों को पेश किए जाएंगे।
एसबीआई जनरल इंश्योरेंस और यस बैंक के बीच साझेदारी ग्राहकों को गैर-जीवन बीमा उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करने और उनके लिए बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए ग्राहक मूल्य श्रृंखला में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध होगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यस बैंक के एमडी और सीईओ: प्रशांत कुमार.
  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ: प्रकाश चंद्र कंडपाल.

महाराष्ट्र सरकार ने ‘My Family, My Responsibility’ अभियान का किया शुभारंभ

about – Page 2627_5.1
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए ‘My Family, My Responsibility’ शीर्षक से एक राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। यह अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। इस अभियान का पहला चरण 10 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 12 से 24 अक्टूबर के बीच होगा।
अभियान के तहत:
  • बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा नागरिकों के बुखार, कम ऑक्सीजन स्तर और अन्य कोविद -19 लक्षणों की जांच करने डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा।
  • इस अभियान का उद्देश्य कोविड -19 प्रकोप के नियंत्रण के लिए प्रभावी स्वास्थ्य देखभाल शिक्षा प्राप्त करना है।
  • इस अभियान के लिए जनप्रतिनिधियों और गैर-सरकारी संगठनों के स्वयंसेवकों को चुना जाएगा और जियो बुखार, कम ऑक्सीजन स्तर और अन्य कोविड -19 लक्षणों की की जांच करने के लिए लोगों के घर-घर जाएंगे।
  • निजी कार्यालयों के कर्मचारियों के समय में बदलाव किया जाएगा और उन्हें वैकल्पिक दिनों के आधार पर कार्यस्थल पर बुलाया जाएगा और जितना संभव हो सके घर से काम करने के लिए कहा जाएगा। साथ ही, कार्यालयों को मानवीय संपर्क से बचने के लिए डिजिटल तरीकों को अपनाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बैठकों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम का उपयोग करने और सभी कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए जाएंगे.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

ADB ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी -9% रहने का लगाया अनुमान

about – Page 2627_7.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी में 9% संकुचन का अनुमान लगाया है। यह अनुमान ADB के पिछले अनुमान -4% से भी खराब है।

हालाँकि एडीबी ने वित्त वर्ष (2021-22) में भारत की जीडीपी में 8 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद जताई है। इसके अलावा एडीबी ने 2020 में एशिया के विकास के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर – 0.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है, जो 1962 के बाद पहला मौका जब आर्थिक वृद्धि नेगेटिव रहेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को दी मंजूरी

about – Page 2627_9.1
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्‍यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने पलवल से सोहना-मानेसर-खरखौदा होते हुए सोनीपत तक हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना को अपनी मंजूरी दी है। यह परियोजना हरियाणा रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HRIDC) द्वारा कार्यान्वित की जाएगी और परियोजना की अनुमानित कार्य समापन लागत 5,617 करोड़ रुपये है। 

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना के बारे में:

रेल लाइन पलवल से शुरू होकर मौजूदा हरसाना कलां स्टेशन (दिल्ली-अंबाला खंड पर) पर समाप्त होगी। यह परियोजना मौजूदा पातली स्टेशन (दिल्ली-रेवाड़ी लाइन पर), सुल्तानपुर स्टेशन (गढ़ी हरसरू-फारुखनगर लाइन पर) और असौध स्टेशन (दिल्ली रोहतक लाइन पर) के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। यह परियोजना हरियाणा राज्य के अनछुए क्षेत्रों को जोड़ेगी, और इस तरह यह हरियाणा में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर; राज्यपाल: सत्यदेव नारायण आर्य.

वर्चुली मोड में आयोजित की गई भारत और अमेरिका की 10वीं DTTI समूह की बैठक

about – Page 2627_11.1
भारतीय और अमेरिकी रक्षा प्रतिनिधिमंडल द्वारा रक्षा प्रौद्योगिकी और व्यापार पहल (DTTI) समूह की 10 वीं बैठक वर्चुली मोड में आयोजित की गई। रक्षा मंत्रालय के रक्षा सचिव श्री राज कुमार ने , अमेरिकी रक्षा विभाग के सचिव एलेन एम. लॉर्ड के साथ बैठक की सह-अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, सह-अध्यक्षों ने रणनीतिक साझेदारी के आशय-पत्र (Statement of Intent) पर हस्ताक्षर किए, जो कई विशिष्ट DTTI परियोजनाओं पर “विस्तृत योजना तैयार कर और इसकी प्रगति का पता लगाके रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग पर आपसी संवाद को मजबूत करने” की मंशा को दर्शाता है।
DTTI समूह की बैठक का उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा व्यापार संबंधों में निरंतर नेतृत्व ध्यान केंद्रित करना और रक्षा उपकरणों के सह-उत्पादन और सह-विकास के अवसर पैदा करना है। भूमि, नौसेना, वायु, और विमान वाहक प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित चार संयुक्त कार्य समूह अपने डोमेन के भीतर पारस्परिक रूप से सहमत परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए DTTI के तहत स्थापित किए गए हैं। DTTI समूह की बैठकें भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बारी-बारी से साल में दो बार आयोजित की जाती हैं।

ADB ने टेको कोनिशी को नियुक्त किया भारत का कंट्री डायरेक्टर

about – Page 2627_13.1
एशियाई विकास बैंक (ADB) द्वारा टेको कोनिशी को भारत के लिए नया कंट्री डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। कोनिशी, केनिची योकोयामा की जगह लेंगे, जिन्होंने हाल ही में एडीबी के दक्षिण एशिया विभाग के महानिदेशक के रूप में पदभार संभाला है। भारत एडीबी का चौथा सबसे बड़ा शेयरधारक है और साल 2010 से इसका सबसे बड़ा उधार लेने वाला देश रहा है।
नई दिल्ली में स्थित कार्यालय प्रमुख के तौर पर कोनिशी भारत में सरकार और अन्य सहयोगियों के साथ एडीबी संचालन और पॉलिसी संवाद का नेतृत्व करेंगे। वह एडीबी की इंडिया कंट्री पार्टनरशिप स्ट्रैटेजी, 2018-2022 के कार्यान्वयन की देखरेख करेंगे, जो कि अधिक नौकरियां पैदा करने, समावेशी अवसंरचना नेटवर्क और सेवाएं प्रदान करने और पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन समस्याओं को दूर करने के लिए औद्योगिक प्रतिस्पर्धा के निर्माण पर केंद्रित है।

टेको कोनिशी के बारे में


कोनिशी के पास करीब 22 वर्षों का पेशेवर अनुभव है, जिसमें एडीबी में दो दशक तक कई वरिष्ठ भूमिकाओं में किया कार्य शामिल हैं, जिसमें उज्बेकिस्तान रेसिडेंस मिशन के निदेशक और मध्य और पश्चिम एशिया विभाग में सलाहकार शामिल हैं।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष: मात्सुगु असकावा.
  • एशियाई विकास बैंक मुख्यालय: मांडलुंग, फिलीपींस.
  • एशियाई विकास बैंक की स्थापना: 19 दिसंबर 1966.

अमिताभ बच्चन एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट को देंगे अपनी आवाज, अमेज़न ने किया करार

about – Page 2627_15.1
Amazon.com Inc ने अपने एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के लिए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को साइन किया है। इस डील के बाद अमिताभ बच्चन एलेक्सा को अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन गए हैं। इसके बाद अब एलेक्सा यूजर्स अमिताभ बच्चन की आवाज वाले एलेक्सा को खरीदकर अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज का अनुभव कर सकेंगे।
अमेज़न ने पहली बार एलेक्सा के लिए किसी सेलिब्रिटी आवाज का इस्तेमाल किया जब हॉलीवुड अभिनेता सैमुअल एल जैक्सन ने एलेक्सा पर पहली फिल्म बनाई। अमेज़न ने तब से पेशेवर आवाज वाले अभिनेताओं को अपने साथ जोड़ा है जो शेक्सपियर, मार्क ट्वेन, नीतिवचन और कहानीकार का पाठ करते हैं। पिछले साल, इसके प्रतिद्वंद्वी गूगल असिस्टेंट ने अमेरिकी गायक जॉन लीजेंड की आवाज को का इस्तेमाल किया था।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • अमेज़न के सीईओ: जेफ बेजोस.
  • अमेज़न संस्थापक: जेफ बेजोस.
  • अमेज़न स्थापित: 5 जुलाई 1994.
  • अमेज़न मुख्यालय: सिएटल, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य

BWF ने थॉमस और उबेर कप को 2021 तक स्थगित करने का किया ऐलान

about – Page 2627_17.1
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) ने डेनमार्क में 3 से 11 अक्टूबर 2020 के दौरान होने वाले थॉमस कप और उबेर कप को 2021 के लिए स्थगित करने की घोषणा की है।
यह निर्णय COVID-19 महामारी के कारण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले कई देशों के पीछे हटने के बाद लिया गया है। साथ ही, विश्व पुरुष और महिला टीम चैंपियनशिप के पुनर्निर्धारित वैकल्पिक तारीखों का निर्णय BWF द्वारा किया जाना अभी बाकी है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की स्थापना: 5 जुलाई 1934
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के अध्यक्ष: पौल-एरिक होयर लार्सन
  • बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस: 16 सितंबर

about – Page 2627_19.1
International Day for the Preservation of the Ozone Layer: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 16 सितंबर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के रूप में मनाया जाता है। ओजोन परत गैस की एक नाजुक परत (ढाल) है, जो पृथ्वी को सूर्य की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाने का काम करती है और इस प्रकार यह पृथ्वी पर जीवन को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाती है।
वर्ष 2020 के लिए इस दिन का विषय: “Ozone for life: 35 years of ozone layer protection”. यह वियना कन्वेंशन के 35 वर्षों को चिन्हित करने के लिए है।

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस का इतिहास:


संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 19 दिसंबर, 2000 को मनाए इस दिन को मनाए जाने की घोषणा की गई क्योंकि यही वह तारीख है जब ओजोन परत के संरक्षण के लिए साल 1987 में बनाए गए मॉ्ट्रिरयल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया गया था। ओजोन परत की खोज साल 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी। ओजोन गैस की एक परत है, जो पृथ्वी को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम मुख्यालय स्थान: नैरोबी, केन्या
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम प्रमुख: इंगर एंडरसन
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की स्थापना: 5 जून 1972.

S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने वित्त वर्ष-21 में भारत की जीडीपी -9% रहने का जताया अनुमान

about – Page 2627_21.1
S&P ग्लोबल रेटिंग्स ने COVID-19 महामारी के प्रभाव के कारण वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी के लिए जारी किए अपने पहले के अनुमान 5% नेगेटिव को बदलकर 9% नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा S&P रेटिंग ने वित्त 2021-22 में भारत की GDP 6% में वृद्धि की उम्मीद जताई है, जबकि FY23 (2022-23) में 6.2% की दर से वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग मुख्यालय: न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
  • एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के अध्यक्ष: जॉन बेरिस्फोर्ड

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF