IIT मद्रास के स्टार्टअप ने राजस्थान में डेयरी किसानों के लिए शुरू किया ‘mooPay’ पेमेंट प्लेटफॉर्म

 

about – Page 2592_3.1

आईआईटी-मद्रास के डेयरी-टेक स्टार्टअप “Stellapps” ने राजस्थान में डेयरी किसानों के लिए अपनी तरह का पहला, पूरी तरह से स्वचालित डायरेक्ट भुगतान प्लेटफॉर्म ‘mooPay’ लॉन्च किया है। डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता Stellapps भारत की अपनी तरह की पहली एंड-टू-एंड डेयरी प्रौद्योगिकी समाधान कंपनी है। साथ ही यह विश्व आर्थिक मंच (WEF) के प्रौद्योगिकी दिग्गजों में से एक है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

“mooPay” के बारे में:

  • mooPay डेयरियों और डेयरी किसानों के लिए एक भुगतान गेटवे है जहां डेयरी अधिकारी डेयरी किसानों के मौजूदा बैंक खाते से किसानों के बचत बैंक खाते में दूध के भुगतान को डिजिटल रूप से स्थानांतरित कर सकेंगे।
  • यह सीधे किसानों के बैंक खातों में भुगतान जमा करने से किसान की बचत को बढ़ाने में मदद मिलेगी और यह डेयरी के लिए किसान लॉयल्टी को भी विकसित करेगा।
  • इससे सैकड़ों गांवों के हजारों किसानों को नकदी में नकदी हस्तांतरित करने के जोखिम और लागत को दूर किया जाएगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

    • स्टेलॅप्स के सीईओ: रंजीथ मुकुंदन.
    • स्टेलप्प्स मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक.

    Find More State In News Here

    पहली बार प्रदान किए गए ISA सौर पुरस्कार

    about – Page 2592_5.1

    अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन ( International Solar Alliance) की तीसरी बैठक के दौरान आईएसए के फ्रेमवर्क समझौते के बाद पहली बार सौर क्षेत्र में काम करने वाले देशों के साथ-साथ संस्थानों को सौर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    ये पुरस्कारों तीन श्रेणियों में प्रदान किए गए जो इस प्रकार है:-

    • विश्वेश्वरैया पुरस्कार: यह पुरस्कार आईएसए के चार क्षेत्रों में से प्रत्येक में अधिकतम सौर क्षमता का इस्तेमाल करने वाले देशों को प्रदान किया जाता है।
    • कल्पना चावला पुरस्कार: यह पुरस्कार सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को उनके  उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
    • दिवाकर पुरस्कार: यह पुरस्कार उन संगठनों और संस्थानों को दिया जाता है जो दिव्‍यांग लोगों के हितों के लिए काम करते हैं और जिन्‍होंने  मेजबान देश में सौर ऊर्जा के उपयोग को काफी अधिक बढ़ाया है।

    पुरस्कार के विजेता:

    • विश्वेश्वरैया पुरस्कार: शिया प्रशांत क्षेत्र के लिए जापान को और यूरोप एवं अन्य क्षेत्रों के लिए नीदरलैंड.
    • कल्पना चावला पुरस्कार: IIT दिल्ली (भारत) के डॉ. भीम सिंह और दुबई इलेक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथॉरिटी (संयुक्त अरब अमीरात) के डॉ. आयशा अलनौमी.
    • दिवाकर पुरस्कार: अर्पण संस्थान (हरियाणा) और अरुशी सोसाइटी.

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • आईएसए मुख्यालय स्थान: गुरुग्राम, हरियाणा.
    • आईएसए नेता: उपेंद्र त्रिपाठी.

    Find More Awards News Here

    वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे: 20 अक्टूबर

     

    about – Page 2592_7.1

    हर साल 20 अक्टूबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे (WOD) मनाया जाता है। यह दिन ऑस्टियोपोरोसिस और चयापचय हड्डी रोग की रोकथाम, निदान और उपचार के बारे में वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। WOD का आयोजन इंटरनेशनल ओस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (IOF) द्वारा एक विशिष्ट विषय के साथ एक साल के लंबे अभियान के लॉन्च के द्वारा किया जाता है। WOD का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, मीडिया, नीति निर्माताओं, रोगियों और बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचकर ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर की रोकथाम को वैश्विक स्वास्थ्य प्राथमिकता बनाना है।

    विश्व के सभी क्षेत्रों में ऑस्टियोपोरोसिस के साथ भावनात्मक रूप से प्रभावशाली दृश्यों और ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों की कहानियों पर प्रकाश डालते हुए 2020 में ग्लोबल WOD कैंपेन थीम “THAT’S OSTEOPOROSIS” है।

    Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

    क्या होता है ऑस्टियोपोरोसिस?

    ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमे हड्डियां कमजोर और नाजुक हो जाती हैं, जिसके कारण हल्की सी चोट से हड्डियां में फ्रैक्चर आ जाता हैं- यहां तक कि मामूली सा गिरने, टक्कर, छींक अथवा अचानक से चलने के दौरान हड्डियां टूटने की आशंका रहती है। ऑस्टियोपोरोसिस के कारण होने वाले फ्रैक्चर जानलेवा हो सकते हैं और दर्द और दीर्घकालिक विकलांगता का एक प्रमुख कारण बन सकता हैं। दुनियाभर में ऑस्टियोपोरोसिस एक बढ़ती हुई वैश्विक समस्या है। यह तीन महिलाओं में से एक और 50 से अधिक उम्र के पांच पुरुषों में से एक को को प्रभावित करता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
    महत्वपूर्ण तथ्य-

    • अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन मुख्यालय स्थान: Nyon, स्विट्जरलैंड.
    • अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष: साइरस कूपर.
    • अंतर्राष्ट्रीय ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन की स्थापना: 1998

      Find More Important Days Here

      नोज़ोमी ओकुहारा और एंडर्स एंटोनसेन ने जीता डेनमार्क ओपन 2020 खिताब

       

      about – Page 2592_9.1

      बैडमिंटन में जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा (Nozomi Okuhara) ने विमेंस सिंगल्स की तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारिन (Carolina Marin) को हराकर डेनमार्क ओपन 2020 खिताब जीत लिया है। वहीँ दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन (Anders Antonsen) ने अपने हमवतन रैसमस जेमके (Rasmus Gemke) को मेन्स सिंगल के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      विजेताओं की सूची:

      टाइटल

      खिलाड़ी
      का नाम

      Women’s
      Single

      Nozomi
      Okuhara (Japan)

      Men’s
      Single

      Anders
      Antonsen (Denmark)

      Men’s
      Double

      Marcus
      Ellis and Chris Langridge (England)

      Women’s
      Double

      Yuki
      Fukushima and Sayaka Hirota (Japan)

      Mixed
      Double

      Mark
      Lamsfuss and Isabel Herttrich (Germany)

       

      Find More Sports News Here

      विश्व सांख्यिकी दिवस: 20 अक्टूबर

       

      about – Page 2592_11.1

      World Statistics Day: तीसरा विश्व सांख्यिकी दिवस 20 अक्टूबर 2020 को विश्व स्तर पर मनाया जाएगा। विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 एक वैश्विक सहयोगात्मक प्रयास है, जिसे संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित किया जाता है।

      विश्व सांख्यिकी दिवस 2020 की थीम “Connecting the world with data we can trust” हैं। यह विषय विश्वास, आधिकारिक डेटा, नवाचार और राष्ट्रीय सांख्यिकीय प्रणालियों में लोगों की भलाई के महत्व को दर्शाता है।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      विश्व सांख्यिकी दिवस का इतिहास:

      संयुक्त राष्ट्र सांख्यिकी आयोग ने फरवरी 2010 में अपने 41 वें सत्र में 20 अक्टूबर 2010 को विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। महासभा ने 3 जून 2010 को प्रस्ताव 64/267 को अपनाया, जिसे आधिकारिक रूप से 20 अक्टूबर 2010 को सामान्य रूप से “Celebrating the many achievements of official statistics के विषय के साथ पहली बार विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया था। इसके बाद साल 2015 में, 96/282 प्रस्ताव से महासभा ने 20 अक्टूबर 2015 को दूसरे विश्व सांख्यिकी दिवस के रूप में सामान्य विषय “Better data, better lives,” के साथ-साथ 20 अक्टूबर को हर पांच साल में विश्व सांख्यिकी दिवस मनाने का निर्णय लिया। 

      Find More Important Days Here

      श्रीलंका में आरंभ हुआ भारत-श्रीलंका समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का 8 वां संस्करण

       

      about – Page 2592_13.1

      भारतीय नौसेना (IN) और श्रीलंका नेवी (SLN) के बीच वार्षिक रूप से होने वाले द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-20 का 8 वां संस्करण 19 से 21 अक्टूबर 2020 तक श्रीलंका के त्रिंकोमाली में आयोजित किया जाएगा। भारतीय नौसेना की ओर स्वदेशी रूप से विकसित ASW कोरवेटेस कामोर्टा और किल्टानन द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। श्रीलंका की नौसेना की ओर SLN शिप्स सायुरा (ऑफशोर पेट्रोल वेसल) और गजबाहु (प्रशिक्षण पोत) द्वारा किया जाएगा।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      SLINEX-20 के बारे में:

      • SLINEX-20 परस्पर सहयोग, आपसी तालमेल में सुधार और दोनों नौसेनाओं के बीच बहुआयामी समुद्री संचालन के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करेगा।
      • COVID-19 महामारी के चलते यह अभ्यास संपर्क रहित ‘at-sea-only’ की तर्ज पर किया जाएगा।
      • SLINEX अभ्यास श्रृंखला भारत और श्रीलंका के बीच गहरे संबंध पर जोर देगी जिसने समुद्री क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत किया है।

      Find More News Related to Defence

      केंद्र सरकार ने 2021 तक बढ़ाया गृह सचिव अजय कुमार भल्ला का कार्यकाल

       

      about – Page 2592_15.1

      मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के कार्यकाल को 22 अगस्त, 2021 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी। असम-मेघालय कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी भल्ला को अगस्त 2019 में गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। 30 नवंबर, 2020 को उनका कार्यकाल पूरा होने वाला था

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      Find More Appointments Here

      भारत ने INS चेन्नई से ब्रह्मोस मिसाइल का किया सफल परीक्षण

       

      about – Page 2592_17.1

      भारत ने स्वदेशी रूप से निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डिस्ट्रायर आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया, इसमें मिसाइल ने अरब सागर में पूर्व निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा। मिसाइल ने हाई-लेवल और बेहद जटिल युद्धाभ्यास करने के बाद अरब सागर में लक्ष्य को सफलतापूर्वक सटीकता के साथ मारा गिराया।

      Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

      BrahMos Missile के बारे में:

      • अत्यधिक प्रणाली से लैस बहुमुखी ब्रह्मोस को संयुक्त उद्यम, ब्रह्मोस एयरोस्पेस के तहत संयुक्त रूप से भारत और रूस द्वारा डिजाइन, विकसित और निर्मित किया गया है।
      • सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल को पनडुब्बियों, जहाजों, विमानों और लैंड प्लेटफार्मों से लॉन्च किया जा सकता है।
      • इस मिसाइल की टॉप स्पीड 2.8 Mach है, जो ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज होती है।
      • विस्तारित-रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल जो 400 किमी दूर तक लक्ष्य को मार सकती है। इसकी मौजूदा सीमा 290 किमी को बढ़ाया गया है।

          Find More News Related to Defence

          भारत ने की SCO देशो के कानून मंत्रियों की 7 वीं बैठक की मेजबानी

           

          about – Page 2592_19.1

          शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) के सदस्य देशों के मंत्रियों (कानून और न्याय) की 7 वीं बैठक की मेजबानी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम भारतीय विधि और न्याय, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा की गई थी। भारतीय की ओर से एससीओ सदस्य देशों से मंच के माध्यम से पहचाने गए क्षेत्रों में विचारों, सर्वोत्तम प्रयासों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने समाज में हाशिए पर चुके समुदार्यों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए प्रो बोनो लीगल सर्विसेज की शुरुआत करने का भी उल्लेख किया।

          कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा एक बयान के अनुसार इस आभासी बैठक में चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के न्याय मंत्रियों ने हिस्सा लिया। एससीओ सदस्य देशों के न्याय मंत्रियों के सातवें सत्र में इन सहयोग के क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया गया; कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार के प्रतिकार पर कानूनी जानकारी के पारस्परिक आदान-प्रदान की उच्च प्रासंगिकता पर बल दिया और एडीआर तंत्र क्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता को स्वीकार किया।

          Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


          संयुक्त व्यक्तव्य की मुख्य विशेषताएं:

          1. एससीओ सदस्य देशों (दुशांबे, 18 अगस्त 2015) के न्याय मंत्रालयों के बीच सहयोग पर समझौते के कार्यान्वयन पर काम को मजबूत करने के लिए चर्चा की गई।
          2. वर्ष 2018-2020 के लिए फोरेंसिक गतिविधियों और कानूनी सेवाओं पर विशेषज्ञों के कार्य समूहों के एक्शन प्लान के कार्यान्वयन पर काम जारी रखने के साथ-साथ 2021-2023 के लिए एक्शन प्लान तैयार करने पर भी चर्चा की गई।
          3. वैकल्पिक विवाद समाधान में सर्वोत्तम प्रयासों का पतान लगाने के लिए मंत्रालयों (एससीओ सदस्य-राज्यों के कानून और न्याय) के प्रतिनिधियों के लिए विनिमय कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार किया गया।
          4. राष्ट्रीय कानून के अनुसार आपसी कानूनी सहायता और कानूनी सेवाओं के विकास के मुद्दों पर पार्टियों की स्थिति पर चर्चा जारी रखना।
          5. एससीओ पर्यवेक्षक और संवाद सहयोगी राज्यों के न्याय मंत्रालय के साथ सक्रिय रूप से सहयोग विकसित करना।
          6. राष्ट्रीय कानूनों को ध्यान में रखते हुए कानूनी जानकारी के आदान-प्रदान के लिए एक ऑनलाइन मंच विकसित करने के प्रयास जारी रखना।

                  Find More Summits and Conferences Here

                  CRPF ने अपनी R&D क्षमताओं को बढ़ाने के लिए IIT दिल्ली, DRDO, JATC के साथ की साझेदारी

                   

                  about – Page 2592_21.1

                  देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने IIT दिल्ली, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन और संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्र (JATC) के साथ मिलकर अपनी अनुसंधान और विकास क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साझेदारी की है।

                  सीआरपीएफ अधिकारी / एसओ (अधीनस्थ अधिकारी) जिन्हें आईआईटी दिल्ली द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है, वे रक्षा/सुरक्षा तकनीक समाधान के क्षेत्र में डीआरडीओ और आईआईटी दिल्ली द्वारा संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं से भी जुड़े होंगे। CRPF में 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, जिनमें से 500 से अधिक अधिकारी / एसओ के पास इंजीनियरिंग की डिग्री हैं।

                  Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                  इस पहल का लाभ

                  • इस पहल का उद्देश्य पुलिस प्रौद्योगिकियों का इष्टतम उपयोग करने के लिए क्षमता निर्माण करना है।
                  • यह आंतरिक सुरक्षा ग्रिड पर प्रौद्योगिकियों के यथार्थवादी स्वदेशीकरण के लिए DRDO प्रयोगशालाओं के साथ एकीकरण करने में भी मदद करेगा।
                  • यह भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर परिचालन प्रतिक्रिया प्रदान करेगा, जो IIT टेक विशेषज्ञों को सक्रिय आर एंड डी का संचालन करने में सक्षम बनाता है।

                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक: एपी माहेश्वरी.
                    • केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय: नई दिल्ली, भारत.

                    Find More National News Here

                    Recent Posts

                    The Hindu Review of April Month 2026
                    Most Important Questions and Answer PDF