भारतीय रेलवे ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए “मेरी सहेली” पहल का किया शुभारंभ

 

about – Page 2579_3.1

भारतीय रेलवे ने ट्रेन यात्रा के दौरान महिला यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए “मेरी सहेली” नामक एक नई पहल की शुरूआत की है। मेरी सहेली पहल की शुरुआत भारतीय रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (Railway Protection Force) द्वारा की गई है।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams


मेरी सहेली पहल की विशेषताएं

  • इस नई पहल के तहत महिला अधिकारी और कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है, जो महिला यात्रियों सहित ट्रेन के सभी डिब्बों में महिला यात्रियों की पहचान करने के लिए पट्रोलिंग करेगी।
  • यह टीम कोच नंबर और सीट नंबर जैसे यात्रा विवरण को नोट करेगी, खासकर यदि कोई महिला ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही हो।
  • इसके साथ ही यात्रियों को आरपीएफ सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 182, जीआरपी सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1512 के साथ-साथ अन्य सावधानियों जैसे, अजनबियों के साथ भोजन न करने, केवल अधिकृत आईआरसीटीसी स्टॉल से भोजन खरीदने, सामान की देखभाल आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • प्रारंभ में, “मेरी सहेली” पहल को बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर स्पेशल और मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो ट्रेनों में शुरू किया गया है।

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

      • केंद्रीय रेल मंत्री: पीयूष गोयल.

      Find More Miscellaneous News Here

      हर्षवर्धन ने महिला वैज्ञानिकों को सहायता देने के लिए शुरू की SERB-POWER योजना

       

      about – Page 2579_5.1

      केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन द्वारा ‘SERB – POWER’ योजनाओं की शुरूआत की गई हैं, जिनका उद्देश्य प्रख्यात महिला शोधकर्ताओं को उभरने और सहयोग करने के साथ-साथ विज्ञान और इंजीनियरिंग के प्रमुख क्षेत्रों में अनुसंधान और विकास गतिविधियों में संलग्न करना है। SERB-POWER का पूरा नाम Science and Engineering Research Board – Promoting Opportunities For Women in Exploratory Research है, यानि विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड – खोजपूर्ण अनुसंधान में महिलाओं के लिए अवसरों को प्रोत्साहित करना है।

      यह योजना भारतीय शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान और विकास प्रयोगशालाओं में विभिन्न S&T कार्यक्रमों में विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान के वित्तपोषण में लैंगिक असमानता को कम करने के लिए तैयार की गई है, ताकि अनुसंधान और विकास गतिविधियों में लगी भारतीय महिला वैज्ञानिकों के लिए समान पहुंच और अधिक अवसरों को सुनिश्चित किया जा सके।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams


      यह योजनाएं अनुसंधान की दो श्रेणियां को समर्थन प्रदान करने के लिए शुरू की गई हैं:

      1. SERB – POWER Fellowship
      2. SERB – POWER Research Grants
      1. SERB – POWER Research Grants

      यह योजना उभरती और प्रख्यात महिला शोधकर्ताओं को व्यक्तिगत वित्त पोषण के लिए प्रोत्साहित करेगी और शोध के लिए प्रतिस्पर्धी होगी। इसके तहत, वित्त पोषण निम्नलिखित दो श्रेणियों के तहत किया जाएगा:

      Level I: तीन साल की अवधि के लिए 60 लाख तक की फंडिंग.
      Level II: तीन साल की अवधि के लिए 30 लाख तक की फंडिंग.

      2. SERB – POWER Fellowship

      • पॉवर फेलोशिप योजना इनोवेटेर्स की पहचान करना और विज्ञान और इंजीनियरिंग की किसी भी शाखा में Ph.D.degree हासिल करने वाली भारतीय शैक्षणिक संस्थानों और अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशालाओं में लगी उत्कृष्ट महिला शोधकर्ताओं को पुरस्कृत करेगी.
      • नियमित आय के अलावा 15,000 / – रुपये की प्रति माह फैलोशिप.
      • 10 लाख रुपये प्रति वर्ष का अनुसंधान अनुदान.
      SERB के बारे में:

      SERB विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत एक सवैंधानिक निकाय है, जिसे 2009 में भारत की संसद के एक अधिनियम (SERB ACT, 2008) के तहत स्थापित किया गया था।

      Find More National News Here

      पीएम मोदी ने गुजरात में भारत की पहली सीप्लेन सेवा का किया शुभारंभ

       

      about – Page 2579_7.1

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले में केवडिया के पास बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट के बीच देश की पहली सीप्लेन सेवा की शुरूआत की है। उन्होंने पोंड -3 से सरदार सरोवर बांध के पास से दो इंजन वाले पहले विमान में उड़ान भरी और साबरमती रिवरफ्रंट पर उतरे जहाँ पानी का एयरोड्रम स्थापित किया गया है।

      Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

      सीप्लेन सेवा के बारे में:

      • इस 19 सीटर सीप्लेन सेवा को निजी एयरलाइन स्पाइसजेट द्वारा प्रबंधित किया जाएगा।
      • यह सेवा साबरमती और केवडिया के बीच की 200 किमी की दूरी को उड़ान से केवल 45 मिनट में कवर करेगी, जिसमें अभी पर 4 घंटे लगते हैं।
      • इस उड़ान में 12 यात्रियों होंगे और जिसकी टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 4,800 रुपये होगी.
      • अहमदाबाद और केवडिया के बीच प्रति दिन चार उड़ानें होंगी, यानि चार आगमन और चार प्रस्थान.

          Find More National News Here

          यूनेस्को ने भारत के पन्ना टाइगर रिजर्व को दिया ‘बायोस्फीयर रिजर्व’ का दर्जा

           

          about – Page 2579_9.1

          मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की “वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स” सूची में शामिल किया गया है। यह भारत का 12 वां और और मध्य प्रदेश का पचमढ़ी और अमरकंटक के बाद तीसरा बायोस्फीयर रिजर्व (जैव आरक्षित क्षेत्र) है, जिसे ‘वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स’ में शामिल किया गया है। वर्तमान में, पन्ना टाइगर रिजर्व 54 बाघों का घर है।

          Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

          यूनेस्को विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व्स (WNBR) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित संरक्षित क्षेत्रों (जैव आरक्षित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है) को कवर करता है जो लोगों और प्रकृति के बीच एक संतुलित संबंध बनाता है (जैसे सतत विकास को प्रोत्साहित करना)।

          उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

          • मध्य प्रदेश की राजधानी: भोपाल.
          • मध्य प्रदेश के राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल (अतिरिक्त प्रभार).
          • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान

            Find More Miscellaneous News Here

            इंटरनेशनल डे टू एंड इम्प्युनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट: 2 नवम्बर

             

            about – Page 2579_11.1

            International Day to End Impunity for Crimes against Journalists: संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 2 नवम्बर को विश्व स्तर पर “इंटरनेशनल डे टू इंड इम्प्युनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट” यानि “पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दण्ड मुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस” मनाया जाता है। यह दिन पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ हिंसक अपराधों के लिए कम वैश्विक सजा दर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है, जिसका अनुमान प्रत्येक दस मामलों में केवल एक में जताया जाता है।

            .

            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

            इंटरनेशनल डे टू इंड इम्प्युनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट का इतिहास:

            संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 नवंबर को महासभा के प्रस्ताव A/RES/68/163 के जरिए “पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दण्ड मुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस” के रूप में घोषित किया था। इस प्रस्ताव में सदस्य देशों से आग्रह किया गया है कि वे मौजूदा संस्कृति को लागू करने के लिए निश्चित उपायों को लागू करें। यह तारीख 2 नवंबर 2013 को माली में की गई दो फ्रांसीसी पत्रकारों की हत्या की याद में चुनी गई थी।


            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • यूनेस्को का मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस.
            • यूनेस्को प्रमुख: ऑड्रे अज़ोले.
            • यूनेस्को की स्थापना: 16 नवंबर 1945.

            Find More Important Days Here

            Jio होगा BCCI की विमेंस T20 चैलेंज 2020 का टाइटल स्पोंसर

             

            about – Page 2579_13.1

            भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) ने Jio को विमेंस T20 चैलेंज के 2020 संस्करण का टाइटल स्पोंसर बनाए जाने की घोषणा की है। इस साझेदारी में रिलायंस फाउंडेशन एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (RF ESA) भी सहयोग करेगा।

            Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

            यह एक ऐतिहासिक साझेदारी है, जिसमे पहली बार किसी प्रायोजक ने बीसीसीआई के साथ विशेष रूप से महिलाओं के मैचों के लिए हस्ताक्षर किए हैं। 4 नवंबर से 9 नवंबर तक खेली जाने वाली Jio वीमेन T20 चैलेंज शारजाह में आयोजित की जाएगी। इसमें तीन टीमें वेलोसिटी, सुपरनोवा और ट्रेलब्लेज़र खेलेंगी, जो आईपीएल फाइनल से एक दिन पहले 9 नवंबर को फाइनलिस्ट का फैसला करने के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
            महत्वपूर्ण तथ्य-

            • BCCI के अध्यक्ष: सौरव गांगुली.
            • BCCI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र; स्थापित: 1928 दिसंबर.

            Find More Sports News Here

            तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ का निधन

             

            about – Page 2579_15.1

            वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हो गया है। वह 1991 से 2002 तक अब-डिफ्रेंशियल सेंटर-राइट मातृभूमि पार्टी या ANAP के प्रमुख थे। उन्होंने 1990 के दशक में तीन बार तुर्की के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। उनके पहले दो प्रधान मंत्री कार्यकाल 1991 में और फिर 1996 में केवल एक महीने तक चले, जबकि तीसरा कार्यकाल जून 1997 से जनवरी 1999 तक का था।

            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

            Find
            More Obituaries News

            विश्व शाकाहारी दिवस: 01 नवंबर

             

            about – Page 2579_17.1

            World Vegan Day: प्रत्येक वर्ष 1 नवंबर को विश्व स्तर पर वर्ल्ड वैगन डे यानि विश्व शाकाहारी दिवस मनाया जाता है। यह दिन मनुष्यों, जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहारी होने के लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करने लिए मनाया जाता है। विश्व शाकाहारी दिवस आम तौर पर शाकाहारी भोजन और शाकाहारी होने के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है।

            vegan (शाकाहारी) शब्द डोनाल्ड वॉटसन द्वारा दिया गया, जिसे Vegetarian शब्द से लिया गया है। उस समय, भेदभाव यह था कि वेगंस को डेयरी उत्पादों का उपभोग करने की अनुमति नहीं थी, इस बात का उन्होंने विरोध किया और विरोध में अंडे का सेवन बंद कर दिया और फिर 1951 में ये एक शाकाहारी आंदोलन बन गया। तब से हर साल 1 नवंबर को पूरी दुनिया में शाकाहार दिवस को एक अभियान और जागरूकता के तौर पर मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष शाकाहारी सोसाइटी द्वारा दुनिया भर में कई समारोह और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। इसके अलावा, व्यक्तियों द्वारा कई स्थानीय कार्यक्रम, वार्ता और खाना पकाने के प्रदर्शन आयोजित किए जाते हैं। 

            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


            विश्व शाकाहारी दिवस का इतिहास:

            इस दिन की शुरुआत 1994 में लुईस वालिस द्वारा की गई थी, जब यूनाइटेड किंगडम में द वेगन सोसाइटी के अध्यक्ष बने थे, इस संगठन की स्थापना की 50 वीं वर्षगांठ और “vegan” and “veganism” शब्दों के संयोग को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के लिए वेगन सोसायटी के अध्यक्ष ने 1 नवंबर वेगन दिवस (Vegan Day) को हर साल मनाने की घोषणा की थी। 

            Find More Important Days Here

            आनंदीबेन पटेल ने विश्व की पहली वैज्ञानिक बुक “Bye Bye Corona” का किया विमोचन

             

            about – Page 2579_19.1

            उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा विश्व की पहली वैज्ञानिक पुस्तक “Bye Bye Corona” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक को CSIR-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ के पूर्व वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव द्वारा लिखा गया है। इसे किताब को आगे 3D संस्करण में बनाने की भी योजना है। इस पुस्तक का प्रकाशन विज्ञान प्रसार द्वारा किया गया है।

            Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

             “Bye Bye Corona” पुस्तक के बारे में:

            • 220 पन्नों वाली इस पुस्तक में नोवेल कोरोनावायरस महामारी, इसके लक्षण और सावधानियों के माध्यम से इसकी रोकथाम के बारे में व्यापक जानकारी दी गई है।
            • ‘बाय बाय कोरोना’ में ‘Art of Living with Coronavirus’ यानि कोरोनावायरस के साथ रहने के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प अध्याय है, जिसमें जीवन में वायरस से निपटने के तरीकों पर प्रकाश डाला गया है अगर यह अधिक समय तक रहने के लिए है।
            • यह पुस्तक पाठक को डराए बिना घातक महामारी की चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य अंतर्दृष्टि प्रदान करती है। इस पुस्तक का मूल उद्देश्य COVID-19 से लोगों को बेहतर तरीके से अवगत कराना है।

            Find More Books and Authors Here

            वर्ल्ड सोरायसिस डे 2020: 29 अक्टूबर

             

            about – Page 2579_21.1

            इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन (IFPA) द्वारा हर साल 29 अक्टूबर को World Psoriasis Day अथवा विश्व सोरायसिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य सोरायसिस और सोरियाटिक आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार के संबंध में जागरूकता पैदा करना और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

            विश्व सोरायसिस दिवस थीम 2020: INFORMED.


            WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


            सोरायसिस के बारे में:

            सोरायसिस एक तरह का स्किन रोग है जिसकी वजह से स्किन सेल्स दस गुना तेज हो जाते हैं। सोरायसिस में स्किन में एक मोटी परत जम जाती है, जो कि लाल रंग में खुदरे रुप में उभर कर आती है।

            उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

            • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन के अध्यक्ष: होशे वेवरू.
            • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन की स्थापना: 1971.
            • इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ सोरायसिस एसोसिएशन मुख्यालय: स्वीडन.

              Find More Important Days Here

              Recent Posts

              The Hindu Review of April Month 2026
              Most Important Questions and Answer PDF