एडीबी ने मेघालय की बिजली वितरण प्रणाली में सुधार के लिए 132.8 US डालर के ऋण को दी मंजूरी

 

about – Page 2574_3.1

एशियाई विकास बैंक (Asian Development Bank) ने मेघालय में बिजली वितरण नेटवर्क को बेहतर बनाने और अपग्रेड करने के लिए राज्य को 132.8 मिलियन डॉलर का ऋण देने की मंजूरी दी है। यह कोष मेघालय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MePDCL) की वितरण प्रणाली और वित्तीय स्थिरता को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

MePDCL का सेंट्रल पावर जनरेटिंग स्टेशनों और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGILIL) से खरीदी गई बिजली की काफी अधिक राशि बकाया है। यह ऋण इस बकाया को समाप्त में सहायता करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

परियोजना के बारे में:

  • यह परियोजना 23 सबस्टेशनों का निर्माण; नियंत्रण कक्ष उपकरण और सुरक्षा प्रणालियों के प्रावधान सहित 45 सबस्टेशनों का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण करेगी; राज्य में छह सर्किलों में से तीन को कवर करते हुए 2,214 किलोमीटर की वितरण लाइनों और संबंधित सुविधाओं को स्थापित और अपग्रेड करेगी।
  • यह पुराने विद्युत मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलेगी, जिससे लगभग 180,000 घरों को फायदा मिलेगा।
  • यह परियोजना मेघालय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MePDCL) के लिए एक वितरण क्षेत्र के रोड मैप और एक वित्तीय रोड मैप को तैयार करने में मदद करेगी। ये रोड मैप वितरण नेटवर्क को संचालित और प्रबंधित करने के लिए MePDCL की क्षमता को मजबूत बनाएंगे।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मेघालय के मुख्यमंत्री: कॉनराड संगमा.
    • मेघालय के राज्यपाल: सत्य पाल मलिक.
    • मेघालय राजधानी: शिलांग.

      Find More State In News Here

      अलसेन औट्टारा तीसरी बार बने आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति

       

      about – Page 2574_5.1

      आइवरी कोस्ट के पदधारी राष्ट्रपति अलसेन औट्टारा (Alassane Ouattara) ने तीसरा 5 साल का कार्यकाल जीत लिया है, जिसके साथ ही उन्होंने चुनाव में 94 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करके इतिहास रच दिया है। 78 वर्षीय औट्टारा को पहली बार 2010 में राष्ट्रपति पद की दिलाई गई थी और फिर वे 2015 में पुनः निर्वाचित हुए थे। इसके अलावा, उन्होंने नवंबर 1990 से दिसंबर 1993 तक Côte d’Ivoire के प्रधान मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
      महत्वपूर्ण तथ्य-

      • आइवरी कोस्ट कैपिटल: यमसोउक्रो.
      • आइवरी कोस्ट मुद्रा: पश्चिम अफ्रीकी सीएफए फ्रैंक

      Find More International News 

      विश्व सुनामी जागरूकता दिवस: 5 नवंबर

       

      about – Page 2574_7.1

      World Tsunami Awareness Day: दुनिया भर में 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सुनामी के खतरों से संबंधित मुद्दों के बारे में दुनिया भर के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। वर्ष 2020 में, विश्व सुनामी जागरूकता दिवस राष्ट्रीय और सामुदायिक स्तर पर आपदाओं से अधिक जीवन बचाने के लिए स्थानीय आपदा जोखिम को कम करने की रणनीति के विकास को प्रोत्साहित करता है। इस वर्ष का इसे “Sendai Seven Campaign,” लक्ष्य को प्रोत्साहित करता है।

      WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

      विश्व सुनामी जागरूकता दिवस का इतिहास:

      • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2015 में, हर साल 5 नवंबर को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के रूप में घोषित किया था, और देशों, अंतर्राष्ट्रीय निकायों और नागरिक समाज से सुनामी जागरूकता बढ़ाने और जोखिम में कमी के लिए अभिनव दृष्टिकोण साझा करने का आह्वान किया।
      • विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की देन है, जो कई बार इस तरह के बुरे अनुभव के कारण वर्षों से सुनामी की पूर्व चेतावनी, सार्वजनिक कार्रवाई और भविष्य के प्रभावों को कम करने के लिए एक आपदा के बाद बेहतर निर्माण जैसे क्षेत्रों में प्रमुख विशेषज्ञता का निर्माण किया है।
      • संयुक्त राष्ट्र के आपदा जोखिम न्यूनीकरण (UNDRR) संयुक्त राष्ट्र की बाकी व्यवस्था के सहयोग से विश्व सुनामी जागरूकता दिवस के पालन की सुविधा प्रदान करता है।

        Find More Important Days Here

        असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने भारत-इजरायल CoE की रखी आधारशिला

         

        about – Page 2574_9.1

        असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके खेतड़ी में सब्जियों के संरक्षण के लिए इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की आधारशिला रखी है। इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स प्रोटेक्टेड कल्टिवेशन 10.33 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाना है।

        Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

        सीओई असम के किसानों को उनके उत्पादन और आय को बढ़ाने में मदद करने के लिए इजरायल की नई-नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करेगा। यह असम में कृषि और बागवानी उत्पादन को भी बढ़ावा देगा, जिससे राज्य के किसानों को अधिक आर्थिक लाभ मिलेंगे।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल:  प्रो. जगदीश मुखी
        • असम का लोक नृत्य: बिहू नृत्य, बगरुम्बा, भोराल नृत्य, झुमुर नृत्य.

        Find More State In News Here

        बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले सतीश प्रसाद सिंह का निधन

         

        about – Page 2574_11.1

        बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी सतीश प्रसाद सिंह का निधन। उनका जन्म 1 जनवरी 1936 को बिहार के खगड़िया जिले के कोरचक्का (जिसे अब सतीश नगर के नाम से जाना जाता है) में हुआ था।

        Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

        शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) के समर्थन से 5 दिन (28 जनवरी से 1 फरवरी, 1968) के लिए बिहार के छठें और सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री बनने वाले नेता थे। उन्होंने 1967 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर परबत्ता (विधानसभा क्षेत्र) विधानसभा से विधायक (विधान सभा सदस्य) के रूप में कार्य किया। उन्हें 1980 में बिहार के खगड़िया निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 7 वीं लोकसभा के लिए सांसद के रूप में चुना गया था। वह भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हुए, लेकिन 2013 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

        Find More Obituaries News

        प्रतिस्पर्धा आयोग ने आईसीआईसीआई लोम्बार्ड द्वारा भारती एक्सा के अधिग्रहण को दी मंजूरी

         

        about – Page 2574_13.1

        भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ICICI Lombard) द्वारा भारती AXA जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Bharti AXA) के जनरल इंश्योरेंस बिज़नेस के अधिग्रहण को प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत मंजूरी दे दी है। 

        WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

        प्रस्तावित विलय के बारे में:

        • भारती एक्सा के पूरे जनरल इंश्योरेंस कारोबार को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में अलग करने (डिमर्जर) के माध्यम से हस्तांतरित किया जाएगा और इसके बदले में आईसीआईसीआई लोम्बार्ड, भारती एक्सा को  शेयर जारी करेगी।
        • इस संयुक्त इकाई (प्रस्तावित विलयित गैर-जीवन बीमा कंपनी) की प्रोफार्मा के आधार पर बाजार हिस्सेदारी 8.7% होने की संभावना है।
        • प्रस्तावित संयोजन के तहत, भारती AXA के शेयरधारकों को भारती AXA के प्रत्येक 115 शेयरों के लिए ICICI लोम्बार्ड के 2 शेयर जारी किए जाएंगे, जिन्हें ICICI लोम्बार्ड और भारती AXA के निदेशक मंडल द्वारा योजना को मंजूरी दी गई तारीख पर जारी किया जाएगा।

        उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

        • भारती एक्सा मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
        • भारती एक्सा के एमडी और सीईओ: संजीव श्रीनिवासन
        • भारती एक्सा स्थापित: 2008
        • भारती एक्सा टैगलाइन: सुरक्षा का नया नजरिया
        • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी लिमिटेड मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र
        • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के एमडी और सीईओ: भार्गव दासगुप्ता
        • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड स्थापित: 2001
        • आईसीआईसीआई लोम्बार्ड टैगलाइन: Quick Easy Smart.

                    Find
                    More Business News Here

                    वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एम. सैमुअल्स ने क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से रिटायरमेंट का किया ऐलान

                     

                    about – Page 2574_15.1

                    वेस्टइंडीज के बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स ने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। अपने देश के लिए आखिरी बार दिसंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खलेने वाले 39 वर्षीय सैमुअल्स ने क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) को इस साल जून में ही अपने संन्यास के बारे में सूचित कर दिया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 71 टेस्ट, 207 वनडे और 67 T20 मैच खेले हैं, उन्होंने इन सभी प्रारूपों में 17 शतकों सहित 11,134 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 152 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी हैं।

                    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                    सैमुअल्स, जिन्होंने 2000 में अपना अंतर्राष्ट्रीय कैरियर शुरू किया था, ने अपने करियर के दौरान दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वारियर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और पेशावर ज़ालमी सहित दुनिया भर की कई टी20 फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेले थे।

                    Find More Sports News Here

                    प्रख्यात वायलिन वादक और पद्म अवार्डी टीएन कृष्णन का निधन

                     

                    about – Page 2574_17.1

                    पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात वायलिन वादक टीएन कृष्णन का निधन। उनका पूरा नाम त्रिपुनिथुरा नारायणायर कृष्णन था। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1928 को केरल के त्रिपुनिथुरा में हुआ था और वे बाद में 1942 के आसपास वे चेन्नई में बस गए। उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों जैसे कि पद्म श्री (1973), पद्म भूषण (1992) और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1974) से सम्मानित किया गया है।

                    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                    Find More Obituaries News

                    NMCG ने तीन दिनों तक चलने वाले वर्चुली ‘गंगा उत्सव 2020’ का किया आयोजन

                     

                    about – Page 2574_19.1

                    राष्ट्रीय स्वच्छ मिशन (NMCG) ने जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर गंगा उत्सव-2020 का आयोजन किया है। तीन दिनों तक चलने वाले गंगा उत्सव-2020 का आयोजन COVID-19 को ध्यान में रखते हुए 02 से 04 नवंबर 2020 तक वर्चुली आयोजित किया गया।

                    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                    गंगा नदी के बारे में जागरूकता फैलाने और नदी को स्वच्छ और इसकी कायाकल्प करने की आवश्यकता के लिए वार्षिक रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस साल यानि 2020 में इसकी 12 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, क्योंकि 4 नवंबर 2008 को गंगा को राष्ट्रीय नदी का दर्जा दिया गया है।

                    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

                    • जल शक्ति मंत्री: गजेंद्र सिंह शेखावत.

                    Find More National News Here

                    मिशन सागर- II के तहत सूडान पोर्ट पहुंचा नौसेना का INS ऐरावत

                     

                    about – Page 2574_21.1

                    मिशन सागर- II के एक भाग के रूप में, भारतीय नौसेना जहाज (INS) ऐरावत 100 टन खाद्य सहायता सामग्री के साथ सूडान पहुंच गया है। मिशन सागर- II के तहत, INS ऐरावत COVID-19 महामारी के दौरान सूडान, दक्षिण सूडान, जिबूती और इरिट्रिया को खाद्य सहायता पहुंचाएगा। प्राकृतिक आपदाओं और COVID-19 महामारी की समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार ने मित्र देशों को सहायता प्रदान करने के लिए यह पहल शुरू की है।

                    Boost your Banking Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams

                    मिशन सागर- II मिशन सागर- I की तर्ज पर चलाया जा रहा है, जिसके तहत मई-जून 2020 के दौरान भारत सरकार ने भारत ने मालदीव, मॉरीशस, सेशेल्स, मेडागास्कर और कोमोरोस को भोजन और दवाइयां जैसी वस्तुएं मुहैया कराई थीं। यह प्रधान मंत्री की सुरक्षा और क्षेत्र में सभी के लिए विकास (Security and Growth for All in the Region-SAGAR) के दृष्टिकोण के अनुरूप शुरू किया गया है और जो भारत द्वारा उसके समुद्री पड़ोसियों के साथ संबंधों के महत्व को दर्शाता है और मौजूदा संबंधों को और मजबूत करता है।

                    Find More News Related to Defence

                    Recent Posts

                    द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                    Most Important Questions and Answer PDF
                    QR Code
                    Scan Me