रमेश पोखरियाल ने वर्चुअल किया अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘एडुकॉन- 2020’ का शुभारंभ

 

about – Page 2511_3.1

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दो दिवसीय वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय अखंड सम्मेलन ‘EDUCON-2020’ का शुभारंभ किया। यह दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ग्लोबल एजुकेशनल रिसर्च एसोसिएशन (GERA) के सहयोग से केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब, बठिंडा (CUPB) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। EDUCON-2020 का मुख्य विषय “Envisioning Education for Transforming Youth to Restore Global Peace यानि वैश्विक शांति को साकार करने को युवाओं में बदलाव के लिए शिक्षा की संकल्पना” है।

 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


सम्मेलन के बारे में:

  • यह सम्मेलन भारत में अपनी तरह का पहला आयोजन है जहां दुनिया भर के विद्वान लगातार 31 घंटे तक बिना रुके मैराथन संवाद सत्र करेंगे और भारत में समान गुणवत्ता वाली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा में आईसीटी के उपयोग की संभावनाओं की तलाश करेंगे।
  • इसके अलावा, सम्मेलन, 2050 तक उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के संभावित परिदृश्य, STEAM (Science, Technology, Engineering, Arts and Mathematics) शिक्षा के लिए नवीन तकनीकों के विकास, विश्वविद्यालयों में भविष्य की नौकरियों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण, भावी स्नातकों के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम और 21वीं सदी में प्राचीन शिक्षा प्रणाली के औचित्य जैसे शिक्षा में उभरते रुझानों पर विचार-विमर्श के लिए एक मंच भी उपलब्ध कराएगा।

Find More Summits and Conferences
Here

about – Page 2511_4.1

प्रवासी भारतीय दिवस: 9 जनवरी

 

about – Page 2511_6.1

द्विवार्षिक रूप से 9 जनवरी को भारत के विकास में विदेशी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस अथवा NRI डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य एनआरआई को भारत के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करना है और इस तरह उन्हें भारतीय विकास कार्यों में शामिल करना है। 16 वें प्रवासी भारतीय दिवस कन्वेंशन 2021 का विषय “Contributing to Aatmanirbhar Bharat” यानि “भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान देना” है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

प्रवासी भारतीय दिवस का इतिहास:

प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी यानि आज के ही दिन 1915 में महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से भारत आने की याद में मनाया जाता है। 2015 में, इस दिन को द्विवार्षिक घोषित किया गया था। 2018 में, यह दिन सिंगापुर में व्यापक रूप से मनाया गया। 2019 में, यह कार्यक्रम वाराणसी में मनाया गया था।

Find
More Important Days Here

about – Page 2511_7.1

जाने-माने भारतीय फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन

 

about – Page 2511_9.1

समकालीन महिलाओं के लिए भारतीय साड़ी को नया रूप देने के लिए प्रसिद्ध, मशहूर फैशन डिजाइनर सत्या पॉल का निधन। सत्या पॉल ने 1980 में भारत में पहला साड़ी बुटीक L’Affaire शुरू किया था। 1986 में, उन्होंने ब्रांड सत्या पॉल के तहत भारत का पहला डिज़ाइनर लेबल लॉन्च किया, जो अब देश के प्रमुख ब्रांडों में से एक बन गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about – Page 2511_7.1

वयोवृद्ध प्रोफेसर चित्रा घोष का निधन

 

about – Page 2511_12.1

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भतीजी और प्रख्यात शिक्षाविद चित्रा घोष का निधन। उन्होंने शिक्षाविदों और सामुदायिक सेवाओं में अग्रणी योगदान दिया और युवाओं को पढ़ाने और प्रेरित करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रोफेसर बोस कोलकाता के लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व प्रमुख थी।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Obituaries News

about – Page 2511_7.1

IHS मार्किट ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 8.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का जताया अनुमान

 

about – Page 2511_15.1

लंदन स्थित वित्तीय सेवा कंपनी IHS मार्किट ने अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि का अनुमान जताया है। यह अनुमान भारत द्वारा 2020 की आखिरी तिमाही में घरेलू आर्थिक गतिविधियों में आए महत्वपूर्ण सुधार पर आधारित है। 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • IHS मार्किट के सीईओ: लांस उगला
  • IHS मार्किट मुख्यालय: लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • IHS मार्किट स्थापित: 1959

Find More Economy News

about – Page 2511_7.1

पाकिस्तान ने “फतह -1” रॉकेट सिस्टम का किया सफल परीक्षण

 

about – Page 2511_18.1

पाकिस्तानी सेना ने सफलतापूर्वक स्वदेशी रूप से विकसित गाइडेड मल्टी लॉन्च रॉकेट सिस्टम, फतह -1 का सफल उड़ान परीक्षण पूरा किया है। फतह -1 हथियार प्रणाली “दुश्मन के इलाके” पारंपरिक आयुध ले जाने में सक्षम है । सेना के महानिदेशक, मीडिया विंग, मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार के अनुसार, फतह -1 हथियार प्रणाली 140 किमी की सीमा तक लक्ष्य को मार सकती है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • पाकिस्तान के राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री: इमरान खान

Find More International News

about – Page 2511_7.1

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 3 प्रमुख समितियों की करेगा अध्यक्षता

 

about – Page 2511_21.1

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने घोषणा की है कि भारत अपने कार्यकाल के दौरान शक्तिशाली 15-राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र के गैर-स्थायी सदस्य के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की तीन प्रमुख समितियों की अध्यक्षता करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

तीन अति महत्वपूर्ण समितियों में शामिल हैं:

  1. Taliban Sanctions Committee/तालिबान प्रतिबंध समिति
  2. Counter-Terrorism Committee/आतंकवाद-रोधी समिति
  3. Libyan Sanctions Committee/लीबिया प्रतिबंध समिति
इन समितियों में से भारत 2022 में यूएनएससी की आतंकवाद रोधी समिति की अध्यक्षता करेगा, जिस वर्ष भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ भी है। भारत ने 01 जनवरी, 2021 से UNSC में अपना दो साल का कार्यकाल शुरू किया। यह आठवीं बार है जब देश गैर-स्थायी सदस्य के रूप में UNSC में शामिल हुआ है। 2021 में, भारत के अतिरिक्त, नॉर्वे, केन्या, आयरलैंड और मैक्सिको परिषद में गैर-स्थायी सदस्यों के रूप में शामिल हुए।

Find More National News Here

about – Page 2511_7.1

भारतीय-अमेरिकी राज अय्यर बने अमेरिकी सेना के पहले CIO

 

about – Page 2511_24.1

जुलाई 2020 में पेंटागन द्वारा पोस्ट बनाने के बाद भारतीय मूल के अमेरिकी डॉ. राज अय्यर ने अमेरिकी सेना के पहले मुख्य सूचना अधिकारी का पदभार संभाला है। डॉ. राज अय्यर अमेरिकी रक्षा विभाग के सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय-अमेरिकी नागरिकों में से एक हैं ।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


राज अय्यर के बारे में:

डॉ. अय्यर ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की हैं और वे सेना के सचिव के प्रधान सलाहकार के रूप में सेवारत थे और सूचना प्रबंधन/सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से संबंधित मामलों में सचिव का प्रतिनिधित्व करते थे। CIO की पोस्ट एक तीन स्टार जनरल के बराबर पद है।

Find More International
News

about – Page 2511_7.1

जस्टिस सुधांशु धूलिया को नियुक्त किया गया गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

 

about – Page 2511_27.1

जस्टिस सुधांशु धूलिया को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है, उनकी नियुक्ति की पुष्टि कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा की गई। राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति के जरिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु धूलिया को प्रोन्नत कर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। 

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

जस्टिस सुधांशु धूलिया के बारे में:

जस्टिस सुधांशु धूलिया ने 7 जुलाई, 1986 को एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था और सिविल, संवैधानिक, सेवा और श्रम मामलों में इलाहाबाद और उत्तराखंड उच्च न्यायालयों में अभ्यास किया था और सेवा और संवैधानिक मामलों में विशेषज्ञता प्राप्त की है। उन्हें 1 नवंबर, 2008 को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।


उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: प्रो. जगदीश मुखी 

Find More Appointments Here

about – Page 2511_7.1

जेके माहेश्वरी ने सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

 

about – Page 2511_30.1

जस्टिस जितेंद्र कुमार माहेश्वरी ने सिक्किम उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की है। सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने राजभवन में आयोजित एक समारोह के दौरान न्यायमूर्ति माहेश्वरी को पद की शपथ दिलाई। इनकी नियुक्ति सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरूप कुमार गोस्वामी का ट्रान्सफर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के चलते किया गया है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 

  • सिक्किम के मुख्यमंत्री: पीएस गोले.
  • सिक्किम के राज्यपाल: गंगा प्रसाद.

Find More Appointments Here

about – Page 2511_7.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF