IRDAI ने स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की उपलब्धता की जांच के लिए पैनल का किया गठन

 

about – Page 2506_3.1

बीमा नियामक बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (Insurance Regulatory and Development Authority-IRDAI) ने भारतीय समुदायों की आवश्यकता को देखते हुए, देश में स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की उपलब्धता की जांच करने और उपयुक्त उत्पादों और प्रक्रियाओं की सिफारिश करने के लिए “स्वास्थ्य बीमा सलाहकार समिति (Health Insurance Advisory Committee) नामक विशेषज्ञों के एक पैनल का गठन किया है। विशेषज्ञ समिति की अध्यक्षता आईआरडीएआई के अध्यक्ष, सुभाष चंद्र खुंटिया करेंगे और इसके उपाध्यक्ष एक सदस्य (गैर-जीवन) होंगे। समिति का कार्यकाल एक वर्ष का होगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


समिति के सदस्यों हैं:-

  • नचिकेत मोर, (विजिटिंग साइंटिस्ट, बनियन एकेडमी ऑफ लीडरशिप इन मेन्टल हेल्थ),
  • ए के चंद, (प्रोफेसर और न्यूरोसर्जन, बैंगलोर),
  • बी के मोहंती, (पूर्व प्रोफेसर और ऑन्कोलॉजिस्ट, एम्स),
  • के हरि प्रसाद, (एनेस्थेटिस्ट, हैदराबाद), और पंकज शर्मा (IRDAI)
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य- 
  • IRDAI स्थापित: 1999
  • IRDAI मुख्यालय: हैदराबाद, तेलंगाना

Find
More News Related to Schemes & Committees

about – Page 2506_4.1

यूबीएस ने वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी -7.5% रहने की जताई उम्मीद

 

about – Page 2506_6.1

स्विस ब्रोकरेज प्रमुख UBS इन्वेस्टमेंट बैंक ने मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7.5 प्रतिशत नेगेटिव रहने का अनुमान जताया है। हालाँकि यूबीएस ने आगामी वित्त वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था के उभरकर 11.5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की संभावना जताई है। इसके अलावा वित्त वर्ष 23 में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि 6 प्रतिशत पर स्थिर होने की उम्मीद है।


WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

Find More Economy News

about – Page 2506_7.1

RBI ने डिजिटल ऋण में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए छह सदस्यीय कार्य दल का किया गठन

 

about – Page 2506_9.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल ऋण देने में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के कारण डाटा सुरक्षा, निजता,गोपनीयता, और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए विनियमित वित्तीय क्षेत्र के साथ-साथ अनियमित खिलाड़ियों द्वारा डिजिटल ऋण देने की गतिविधियों के सभी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक कार्य दल (working group) का गठन किया है। समूह ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऋण देने सहित डिजिटल उधार देने को विनियमित करने के लिए सुझाव देगा। समूह डिजिटल उधार गतिविधियों का मूल्यांकन करेगा और RBI विनियमित संस्थाओं में आउटसोर्स डिजिटल ऋण गतिविधियों की पैठ और मानकों का आकलन करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


छह सदस्यीय पैनल में निम्नलिखित चार आरबीआई आंतरिक और दो बाहरी सदस्य शामिल हैं:

    1. जयंत कुमार दाश, कार्यकारी निदेशक, आरबीआई (अध्यक्ष)
    2. अजय कुमार चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक, पर्यवेक्षण विभाग (सदस्य)
    3. पी. वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग, आरबीआई (सदस्य)
    4. मनोरंजन मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक, विनियमन विभाग (सदस्य सचिव)
    5. विक्रम मेहता, सह-संस्थापक, मोनेक्सो फिनटेक (बाहरी सदस्य)
    6. राहुल ससी, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और CloudSEK के संस्थापक (बाहरी सदस्य)

    about – Page 2506_7.1

    बोफा सिक्योरिटीज ने वित्त वर्ष-21 में भारत की GDP -6.7% रहने का जताया अनुमान

     

    about – Page 2506_12.1

    बोफा सिक्योरिटीज (BofA Securities) ने चालू वित्त वर्ष 2020-21 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.7 फीसदी नेगेटिव रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा, बोफा सिक्योरिटीज ने 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9 प्रतिशत तक की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है, यदि अगामी वित्तीय वर्ष की पहली छमाही तक वैक्सीन वितरण किया जाता है, और यदि वितरण 2021-22 (अक्टूबर-मार्च) की दूसरी छमाही में देरी होती है सकल जीडीपी में 6 प्रतिशत की तक दर से वृद्धि की उम्मीद जताई है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    उपरोक्त समाचारों से
    आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
     

    • बोफा सिक्योरिटीज मुख्यालय: न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका
    • बोफा सिक्योरिटीज मूल संगठन: बैंक ऑफ अमेरिका
    • बोफा सिक्योरिटीज की स्थापना: 1 जनवरी 2009
    • बोफा सिक्योरिटीज के सीईओ: ब्रायन टी मोयनिहान

    Find
    More Economy News

    about – Page 2506_7.1

    सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री से सम्मानित डी प्रकाश राव का निधन

     

    about – Page 2506_15.1

    प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री से सम्मानित डी प्रकाश राव का निधन। वह मूल रूप से कटक के एक चाय विक्रेता थे, उन्होंने 2000 में शुरू किए अपने स्कूल ‘Asha O Ashwasana’ कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पूरी कमाई झुग्गी-गरीब तबके के बच्चों को शिक्षित करने के लिए खर्च कर की दी थी। उन्हें कटक में झुग्गी-गरीब तबके के बच्चों में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए साल 2019 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, राव एक जाने-माने रक्तदाता (blood donor) भी थे।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    Find More Obituaries News

    about – Page 2506_7.1

    पूर्व सैनिक दिवस: 14 जनवरी

     

    about – Page 2506_18.1

    Armed Forces Veterans Day: देश में भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं द्वारा वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को हमारे बहादुर सेना नायकों और पूर्व सैनिकों की राष्‍ट्र के प्रति निस्‍वार्थ सेवा और बलिदान के सम्‍मान में पूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) मनाया जाता है। शुरुआत में इसे आर्मिस्टिस डे कहा जाता था। साल 2021 में 5 वां पूर्व सैनिक दिवस ,मनाया जा रहा है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    यह दिन भारतीय सशस्‍त्र सेनाओं के पहले कमांडर-इन-चीफ फील्‍ड मार्शल के. एम. करियप्‍पा, ओबीई के सेना में दिए गए अतुलनीय योगदान की याद में हर साल मनाया जाता है। फील्‍ड मार्शल करियप्‍पा 1953 में इसी दिन यानि 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे। 

    Find
    More Important Days Here

    about – Page 2506_7.1

    मणिपुर गवर्नर ने लॉन्च की “मेकिंग ऑफ़ ए जनरल ए हिमालयन इको” बुक

     

    about – Page 2506_21.1

    मणिपुर की राज्यपाल डॉ. नजमा हेपतुल्ला ने दरबार हॉल, राज भवन, इम्फाल से वर्चुली लेफ्टिनेंट जनरल कोनसम हिमालय सिंह द्वारा लिखित “Making of a General-A Himalayan Echo” पुस्तक का विमोचन किया है। पुस्तक में दुनिया के सबसे साहसी बलों में से एक की श्रेष्ठ कमान का सार और अनिवार्यता के बारे में बताया गया है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    पुस्तक का सार:

    • यह पुस्तक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) कोंसम हिमालय सिंह की समृतियाँ है, जिन्होंने मणिपुर के एक छोटे से गाँव से भारतीय सेना के थ्री-स्टार जनरल का पद संभालने वाले उत्तर पूर्व भारत के पहले व्यक्ति बनने के का सफर तय किया।
    • इस पुस्तक में मणिपुर के “Land of Emeralds” के बारे में भी बताया गया है।

    Find More Books and Authors Here

    about – Page 2506_22.1

    भारतीय मूल के सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी होंगे भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि

     

    about – Page 2506_24.1

    सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी 26 जनवरी को होने वाली भारत की गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होंगे। इससे भारत ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था, लेकिन ब्रिटिश पीएम को ब्रिटेन दोबारा शुरू हुए गंभीर कोरोनोवायरस संकट के मद्देनजर अपनी यात्रा को रद्द करना पड़ा।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    संतोखी इस सप्ताह के शुरूआत में, विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में मुख्य अतिथि भी थे और जहां उन्होंने भाषण भी दिया था। उन्होंने जुलाई 2020 में सूरीनाम के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, जब उनकी पार्टी, प्रोग्रेसिव रिफॉर्म पार्टी ने चुनाव में 51 में से 20 सीटें जीतीं।


    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • सूरीनाम राजधानी: परमारिबो
    • सूरीनाम मुद्रा: सूरीनाम डॉलर
    • सूरीनाम महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका

    Find More Miscellaneous News Here

    about – Page 2506_7.1

    केंद्रीय बजट 2021: इतिहास में पहली बार पेश किया जाएगा पेपरलेस बजट

     

    about – Page 2506_27.1

    संसद में 1 फरवरी को पेश किया जाने वाला केंद्रीय बजट (Union Budget) 2021 मौजूदा कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर पूरी तरह से कागज रहित होने जा रहा है। आजादी के बाद यह पहला मौका होगा जब बजट की प्रति (Copy) नहीं  छपेंगी। इस संबंध में केंद्र ने संसद के दोनों सदनों से अनुमति ले ली है। यह निर्णय COVID-19 के संक्रमण के कारण लिया गया है, क्योंकि करीब 100 कर्मचारी इस प्रक्रिया से जुड़े होते हैं, जो बजट दस्तावेजों के प्रिंट होने, सील होने और बजट के दिन डिलीवर किए जाने तक करीब 15 दिन कैद रहते हैं. उन्हें बाहर जाने या किसी से बात करने की इजाज़त नहीं होती है।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

    बजट पेपर आमतौर पर मंत्रालय के प्रिंटिंग प्रेस में नॉर्थ ब्लॉक में छापे जाते हैं। इस वर्ष के बजट में कथित तौर पर पारंपरिक ‘हलवा’ समारोह का आयोजन नही किया जाएगा, अथवा इसे सीमित लोगों के साथ समारोह आयोजित किया जा सकता है। ‘हलवा’ समारोह, हर साल बजट से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा समारोह का आयोजन होता है. इसे बजट से जुड़ी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत माना जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री: निर्मला सीतारमण
    • वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री: अनुराग सिंह ठाकुर

    Find
    More National News Here

    about – Page 2506_7.1

    मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने किया चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का उद्घाटन

     

    about – Page 2506_30.1

    मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने माओ में चेरी ब्लॉसम महोत्सव के चौथे संस्करण का वर्चुली उद्घाटन किया। हालांकि, इस वर्ष, प्राधिकरण ने COVID-19 महामारी के कारण फेस्टिवल को सीमित करने का फैसला किया। इस फेस्टिवल में माओ के सुरम्य परिदृश्य को सुंदर फूलों से लदे हुए चेरी के पेड़ों से सजाया गया है, जो पारंपरिक रूप से दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    फेस्टिवल के बारे में:

    • सुंदर चेरी ब्लॉसम फूलों से सजे माओ शहर के सुरम्य परिदृश्य को दर्शाने वाले फेस्टिवल को दोपहर 2 बजे से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया गया।
    • मणिपुर के सेनापति जिले का माओ क्षेत्र चेरी ब्लॉसम के लिए जाना जाता है, एक पौधा जिसे जापान में लोकप्रिय रूप से सकुरा के रूप में जाना जाता है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • मणिपुर के मुख्यमंत्री: एन बीरेन सिंह; राज्यपाल: नजमा हेपतुल्ला.

    Find
    More State in News Here

    about – Page 2506_22.1

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF