15 वां भारत डिजिटल शिखर सम्मेलन 2021 शुरू

about – Page 2500_3.1

भारत डिजिटल शिखर सम्मेलन, इंटरनेट और मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (IAMAI) का प्रमुख कार्यक्रम, डिजिटल उद्योग के लिए सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक है. माननीय केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी तथा कानून और न्याय मंत्री, श्री रविशंकर प्रसाद, जो इस सम्मलेन के मुख्य अतिथि हैं, शिखर सम्मेलन में उद्घाटन भाषण देंगे.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


शिखर सम्मेलन के बारे में:

  • शिखर सम्मेलन, अपने 15वें वर्ष में, विभिन्न डिजिटल पहलों जिनमें नीतियां, व्यापार, निवेश, विज्ञापन, डिजिटल वाणिज्य, स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र, उभरती तकनीक और अन्य डिजिटल रुझान शामिल है, पर विचारणीय नेतृत्व लाएगा.
  • सरकार की ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ पहल के साथ इस वर्ष के शिखर सम्मेलन जो वर्चुअली होने वाली है, का विषय है ‘आत्मानिर्भर भारत – नए दशक की शुरुआत’.
  • ग्रामीण भारत में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की कुल संख्या में आश्चर्यजनक वृद्धि हाल ही में भारत को डिजिटल विकास के वैश्विक पावरहाउस के रूप में स्थापित करने का अनूठा अवसर प्रदान करती है.

Find More Summits and Conferences Here

about – Page 2500_4.1

गोवा के CM ने किया ‘मनोहर पार्रिकर-ऑफ द रिकॉर्ड’ पुस्तक का विमोचन

 

about – Page 2500_6.1

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शहर में इंस्टीट्यूट मेनेजेज ब्रगांजा हॉल में आयोजित समारोह में ‘मनोहर पार्रिकर-ऑफ द रिकॉर्ड’ पुस्तक का विमोचन किया. इस पुस्तक को वरिष्ठ पत्रकार वामन सुभा प्रभु ने लिखा है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

यह पुस्तक ‘मनोहर पर्रिकर- ऑफ द रिकॉर्ड’ श्री प्रभु की यादों का एक संग्रह है जो उन्होंने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री पार्रिकर की जीवन यात्रा के दौरान संग्रहीत किया. पुस्तक में लेखक ने स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के बहुआयामी व्यक्तित्व को बयान करने का प्रयास किया है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर एक महान दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने गोवा की सेवा करने का सपना देखा था.

Find More Books and Authors Here

about – Page 2500_7.1

किरण रिजीजू को मिला आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

 

about – Page 2500_9.1

खेल और युवा मामलों के मंत्री किरण रिजीजू को आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वह तब तक पद संभालेंगे जब तक श्रीपाद येसो नाइक स्वस्थ नहीं हो जाते. राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि “यह व्यवस्था तब तक जारी रह सकती है जब तक श्री श्रीपद येसो नाइक आयुष मंत्रालय से संबंधित अपने कार्य को फिर से शुरू नहीं करते.”

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर निर्देश दिया है कि सड़क हादसे में घायल आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद येसो नाइक के अस्पताल में भर्ती रहने तक उनके आयुष मंत्रालय संबंधी कार्यभार को अस्थायी रूप से किरण रिजिजू को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा आवंटित किया जाए.’’

Find More Appointments Here

about – Page 2500_7.1

महाराष्ट्र सरकार ने गोरेवाड़ा चिड़ियाघर का नाम बदलकर बाल ठाकरे के नाम पर किया

 

about – Page 2500_12.1

महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर स्थित गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर का नाम बदलकर ‘बालासाहेब ठाकरे गोरेवाड़ा अंतरराष्ट्रीय प्राणी उद्यान’ कर दिया है. प्राणि उद्यान लगभग 2,000 हेक्टेयर वन भूमि पर फैला है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 26 जनवरी को चिड़ियाघर में भारतीय सफारी का उद्घाटन करेंगे. भारतीय सफारी के उद्घाटन के तुरंत बाद तीन विशेष 40-सीट क्षमता के वाहन और एक ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे; राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी.

Find More State In News Here

about – Page 2500_13.1

नीदरलैंड्स के पीएम मार्क रुटे समेत पूरे मंत्रिमंडल ने दिया इस्तीफा

 

about – Page 2500_15.1

डच प्रधानमंत्री, मार्क रुटे और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने हाल ही में चाइल्डकेयर सब्सिडी घोटाले को लेकर इस्तीफा दे दिया है, जिसमें हजारों परिवारों पर गलत तरीके से बाल देखभाल भत्ते पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था. हालांकि, रूटे सरकार मार्च 2021 में संसदीय चुनावों तक एक कार्यवाहक भूमिका में रहेगी.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

रुटे के इस्तीफे के बाद, उनके इस पद पर बने रहने के एक दशक का समापन हो गया. हालांकि उनकी पार्टी को चुनाव जीतने की उम्मीद है, और अगली सरकार बनाने के वास्ते वार्ता शुरू करने की कतार में वह सबसे आगे हैं. यदि वह नया गठबंधन बनाने में सफल हो जाते है तो रुटे के फिर से प्रधानमंत्री बनने की संभावना है.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • नीदरलैंड की राजधानी: एम्स्टर्डम; मुद्रा: यूरो

Find More International News

about – Page 2500_7.1

भारत खरीदेगा रूस से 21 MiG-29 और 12 Sukhoi-30MKI लड़ाकू विमान

 

about – Page 2500_18.1

भारत सरकार रूस से 21 मिग-29 (MiG-29) और 12 सुखोई-30MKI (Sukhoi-30MKI) खरीद की दिशा में आधिकारिक रूप से आगे बढ़ रही है. इसके अलावा, केंद्र रूसी राज्य द्वारा संचालित रक्षा निर्यात शाखा रोसबोनएक्सपोर्ट से विमान के मौजूदा बेड़े के उन्नयन की भी खरीद करेगा.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

21 मिग -29 का नया सेट भारतीय वायु सेना (IAF) में पहले से मौजूद ऐसे 59 जेट विमानों में शामिल होंगे और दूसरी ओर 12 सुखोई -30 एमकेआई, ऐसे 272 लड़ाकू विमानों के मौजूदा बेड़े में शामिल होंगे. 

Find More News Related to Defence

about – Page 2500_7.1

पद्म पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ वी शांता का निधन

 

about – Page 2500_21.1

पद्म पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वी शांता का निधन हो गया है. वह चेन्नई में अड्यार कैंसर संस्थान की चेयरपर्सन थीं, जिसमें वह 1954 में शामिल हुईं. यह संस्थान सभी रोगियों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

डॉ. वी शांता ने गुणवत्तापूर्ण और सस्ते कैंसर उपचार को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित पद्मश्री (1986) और पद्म भूषण (2006) प्राप्त किया. उन्हें पद्म विभूषण और रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


Find More Obituaries News


about – Page 2500_7.1

केरल में खोला जाएगा भारत का पहला लेबर मूवमेंट म्यूज़ियम

 

about – Page 2500_24.1

केरल के अलाप्पुझा में भारत में अपनी तरह का पहला श्रम आंदोलन संग्रहालय (Labour Movement Museum) खोला जाएगा, जो विश्व श्रम आंदोलन के इतिहास को दर्शाएगा। संग्रहालय विश्व श्रम आंदोलन और केरल के श्रमिक आंदोलन के इतिहास को चित्रों, दस्तावेजों और अन्य प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदर्शित करेगा। अलाप्पुझा ग्लोबल हाउसबोट पर्यटन केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

बॉम्बे कंपनी द्वारा पहले से संचालित न्यू मॉडल कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को लेबर मूवमेंट म्यूजियम में बदला जाएगा। यह चित्रों, दस्तावेजों और अन्य प्रदर्शनों के माध्यम से, विश्व श्रम आंदोलन की वृद्धि और केरल के श्रमिक आंदोलन के इतिहास को चित्रित करेगा।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • केरल के सीएम: पिनारयी विजयन.
    • केरल के राज्यपाल: आरिफ मोहम्मद खान

    Find
    More Miscellaneous News Here

    about – Page 2500_7.1

    नीतीश कुमार ने किया बिहार के पहले बर्ड फेस्टिवल ‘Kalrav’ का उद्घाटन

     

    about – Page 2500_27.1

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई जिले में स्थित नागी-नकटी पक्षी अभयारण्य में राज्य के पहले पक्षी महोस्तव कालरव (Kalrav) का उद्घाटन किया। यह महोत्सव राज्य के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पक्षियों, विशेष रूप से प्रवासी पक्षियों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किया गया था। इसके अलावा उन्होंने पक्षी महोत्सव के लोगो का भी अनावरण किया और अभयारण्यों में उपलब्ध पक्षियों पर एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की।

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    नागी- नकटी पक्षी अभयारण्य  के बारे में

    • नागी-नटकी पक्षी अभयारण्य, पक्षियों और प्रवासी पक्षियों की एक विस्तृत विविधता का घर रहा है, जो यूरेशिया, मध्य एशिया, आर्कटिक सर्कल, रूस और उत्तरी चीन जैसी जगहों से सर्दियों के दौरान स्थान बदलते हैं।
    • इन अभयारण्यों में पक्षियों की 136 से अधिक प्रजातियों को देखा जा सकता है।
    • केवल इतना ही नहीं, लगभग 1,600 बार-सिर वाले कुछ कलहंस, जो इस किस्म की वैश्विक आबादी का लगभग 3% है, को वेटलैंड्स इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ देखा गया है और इस दुर्लभ घटना के कारण, बर्डलाइफ़ इंटरनेशनल, एक वैश्विक निकाय, नागी बांध पक्षी अभयारण्य को पक्षियों की आबादी के संरक्षण के लिए विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण माना है और इसे एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र घोषित किया गया है।

    उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

    • बिहार के मुख्यमंत्री: नीतीश कुमार; राज्यपाल: फागू चौहान.

    Find
    More State in News Here

    about – Page 2500_28.1

    DRDO ने CRPF को सौंपी मोटर बाइक एम्बुलेंस रक्षिता

     

    about – Page 2500_30.1


    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने मोटर बाइक एम्बुलेंस रक्षिता को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को सौंप दिया है. यह बाइक एम्बुलेंस भारतीय सुरक्षा बलों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं में तत्काल मदद करेगी. यह बाइक कम तीव्र संघर्ष वाले इलाकों से घायलों को निकालने के दौरान जीवन रक्षक सहायता प्रदान करेगी.

    WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


    रक्षिता के बारे में :

    • ‘रक्षिता’ में एक स्वनिर्धारित रिक्लाइनिंग कैजुअल्टी इवैक्यूएशन सीट (CES) लगाई गई है, जिसे आवश्यकता के अनुसार उपयोग किया जा सकता है.
    • हेड इम्मोबिलाइज़र, सुरक्षा हार्नेस जैकेट, हाथों और पैरों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा पट्टियाँ, ड्राइवर के लिए वायरलेस मॉनिटरिंग क्षमता और ऑटो चेतावनी प्रणाली के साथ फ़िज़ियोलॉजिकल पैरामीटर मापने वाले उपकरण भी अन्य प्रमुख विशेषताओं में शामिल है.
    • यह बाइक एम्बुलेंस भारतीय सुरक्षा बलों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के सामने आने वाली समस्याओं में तत्काल मदद करेगी. यह बाइक कम तीव्र संघर्ष वाले इलाकों से घायलों को निकालने के दौरान जीवन रक्षक सहायता प्रदान करेगी. 


    सभी प्रतियोगी परीक्षाओं  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

    • CRPF के महानिदेशक: डॉ ए.पी. माहेश्वरी.
    • रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग के सचिव और अध्यक्ष DRDO: डॉ. जी सतीश रेड्डी.
    • DRDO का मुख्यालय: नई दिल्ली.
    • DRDO की स्थापना: 1958.

    Find More News Related to Defence

    about – Page 2500_7.1

    Recent Posts

    The Hindu Review of April Month 2026
    Most Important Questions and Answer PDF