CM शिवराज सिंह चौहान ने बालिका के लिए शुरू किया ‘PANKH अभियान’

 

about – Page 2491_3.1

मध्य प्रदेश में, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को एक नई योजना  ‘PANKH अभियान’ शुरू की है. इस योजना को बालिकाओं के सशक्तीकरण और विकास के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’ योजना के तहत शुरू किया गया है. सीएम ने लाडली लक्ष्मी योजना के तहत 26,099 लड़कियों के लिए 6.47 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति की भी घोषणा की.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

‘PANKH अभियान’ एक वर्षीय कार्यक्रम है. PANKH योजना का पूर्ण रूप है:

‘P’ – protection (सुरक्षा)
‘A’ – awareness of their rights (अपने अधिकारों के बारे में जागरूकता)
‘N’ – nutrition (पोषण)
‘K’ – knowledge (ज्ञान)
‘H’ – health (स्वास्थ्य).


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.

Find More State In News Here

about – Page 2491_4.1

143 उपग्रहों को लॉन्च कर SpaceX ने तोड़ा ISRO का रिकॉर्ड

about – Page 2491_6.1

SpaceX ने 143 छोटे उपग्रहों की ढुलाई वाले ट्रांसपोर्टर -1 नामक अपने महत्वाकांक्षी राइडशेयर मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया और एक ही रॉकेट से कई उपग्रहों को लॉन्च करने का नया रिकॉर्ड बनाया. इस लॉन्च के साथ, SpaceX ने फरवरी 2017 में ISRO द्वारा 104 उपग्रहों को एक ही मिशन में PSLV पर बोर्ड करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

SpaceX ने मिशन के लिए दो चरण वाले Falcon 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया, जो फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स 40 से किया गया था. 143 उपग्रहों में 133 वाणिज्यिक और सरकारी उपग्रह तथा SpaceX के 10 स्टारलिंक उपग्रह शामिल थे.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • SpaceX के संस्थापक और सीईओ: एलोन मस्क.
  • SpaceX के अध्यक्ष और सीओओ: ग्वीन्ने शॉटवेल.
  • SpaceX स्थापित: 2002.
  • SpaceX मुख्यालय: कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका.

Find More Sci-Tech News Here

about – Page 2491_7.1 

जर्मनवॉच के ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 में भारत 7 वें स्थान पर

 

about – Page 2491_9.1

बॉन स्थित पर्यावरण थिंक टैंक जर्मनवॉच द्वारा प्रकाशित ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 में भारत को जलवायु परिवर्तन से 10 सबसे अधिक प्रभावित देशों में रखा गया है. 2019 में जलवायु परिवर्तन के मामले में भारत सातवें सबसे प्रभावित देश के रूप में स्थान दिया गया.

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स 2021 वार्षिक रिपोर्ट का 16 वां संस्करण है और इसमें 2019 और 2000 से 2019 तक उपलब्ध आंकड़ों को ध्यान में रखा गया है. सूचकांक जलवायु-संबंधी भयानक जलवायु घटनाओं (तूफान, बाढ़, हीटवेव आदि) के प्रभाव से किस हद तक देशों और क्षेत्रों को प्रभावित करता है, इसका विश्लेषण कर रैंक करता है.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


शीर्ष 3 देश: मोज़ाम्बिक, जिम्बाब्वे और बहामा 2019 में क्रमशः शीर्ष तीन सबसे प्रभावित देश थे.

पिछले 20 वर्षों में सबसे अधिक प्रभावित शीर्ष 3 देश: 2000-2019 के बीच, प्यूर्टो रिको, म्यांमार और हैती ऐसे जलवायु घटनाओं के प्रभावों से सबसे अधिक प्रभावित देश थे.


वैश्विक जलवायु जोखिम सूचकांक के बारे में:

ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स भयानक जलवायु घटनाओं के लिए जोखिम और भेद्यता के स्तर को इंगित करता है, जिन्हें देशों को भविष्य में अधिक लगातार और / या अधिक गंभीर घटनाओं के लिए तैयार रहने के लिए चेतावनी के रूप में समझना चाहिए.

Find More Ranks and Reports Here

about – Page 2491_10.1

FDI के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता के रूप में चीन निकला संयुक्त राज्य से आगे

 

about – Page 2491_12.1


संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में चीन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का सबसे बड़ा प्राप्तकर्ता था. चीन ने 2020 में शीर्ष स्थान प्राप्त करने के लिए संयुक्त राज्य को पीछे छोड़ दिया. संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आकर्षित 134 बिलियन डॉलर की तुलना में 2020 में देश ने 163 बिलियन डॉलर की आमद को आकर्षित किया.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

हालाँकि, 2019 में अमेरिका को 251 बिलियन डॉलर की आमद हुई और चीन को 140 बिलियन डॉलर मिले. कुल मिलाकर, 2020 में वैश्विक FDI में 2019 में $ 1.5 ट्रिलियन की तुलना में अनुमानित $ 859 बिलियन की आमद तक 42% की गिरावट आई थी.


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • UNCTAD मुख्यालय स्थान: जिनेवा, स्विट्जरलैंड.
  • UNCTAD अध्यक्ष: मुखीसा कितूयी.
  • UNCTAD संस्थापक: संयुक्त राष्ट्र महासभा.
  • UNCTAD की स्थापना: 30 दिसंबर 1964.

Find More Ranks and Reports Here

about – Page 2491_10.1

भारतीय नौसेना ने थलसेना और वायु सेना के साथ किया AMPHEX – 21 अभ्यास

 

about – Page 2491_15.1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बड़े पैमाने पर सेना के तीनों अंगों का संयुक्त जल-थल-नभ युद्धाभ्यास AMPHEX- 21 का आयोजन किया गया. इस अभ्यास में थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के सैनिकों की भागीदारी थी. इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य अपने द्वीप क्षेत्रों की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारत की क्षमताओं का सत्यापन करना था. संयुक्त बल ने अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में बहु-डोमेन, उच्च तीव्रता वाले आक्रामक और रक्षात्मक युद्धाभ्यास को अंजाम दिया.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


अभ्यास के बारे में:

  • इस अभ्यास में उभयचर लड़ाकू युद्धपोतों, निगरानी प्लेटफार्मों, समुद्र में हवाई हमले तथा जटिल युद्धाभ्यास द्वारा बहुआयामी सामुद्रिक ऑपेरशन शामिल थे.
  • नौसेना के समुद्री कमांडोज़ और सेना के विशेष बलों की हवाई प्रविष्टि, नौसेना का गनफायर सपोर्ट, ज़मीन, आकाश और जल से सैन्य बलों की लैंडिंग एवं इसके बाद किए जाने वाले अनुवर्ती ऑपरेशन भी शामिल थे.
  • AMPHEX – 21 अभ्यास का उद्देश्य अपने द्वीप क्षेत्रों की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए भारत की क्षमताओं का सत्यापन, सेना के तीनों अंगों के बीच परिचालन तालमेल और संयुक्त रूप से युद्ध लड़ने की क्षमताओं को बढ़ाने का उद्देश्य भी शामिल था. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की रक्षा के लिए कवच युद्धाभ्यास भी AMPHEX- 21 का भाग था.

Find More News Related to Defence

about – Page 2491_10.1

मार्सेलो रेबेलो डी सोसा फिर बनेंगे पुर्तगाल के राष्ट्रपति

 

about – Page 2491_18.1

पुर्तगाल के वर्तमान राष्ट्रपति, मार्सेलो रेबेलो डी सोसा (Marcelo Rebelo de Sousa) ने साल 2021 के पुर्तगाली राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करके पांच साल का दूसरा कार्यकाल जीत लिया है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के 72 वर्षीय पूर्व नेता ने कुल वोटो में से 61 प्रतिशत वोट जीते। वह 9 मार्च 2016 से देश के राष्ट्रपति के रूप में कार्य कर रहे हैं और 9 मार्च, 2021 को अपना दूसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।


उपरोक्त समाचारों से
आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • पुर्तगाल राजधानी: लिस्बन; मुद्रा: यूरो.

Find More International
News

about – Page 2491_10.1

इंटरनेशनल कस्टम डे: 26 जनवरी

 

about – Page 2491_21.1

हर साल 26 जनवरी को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस (International Customs Day) मनाया जाता है। यह दिन कस्टम अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका को पहचानने के लिए मनाया जाता है और उनके  काम करने के दौरान सामना आने वाली स्थितियों और चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस की थीम है: “Customs bolstering Recovery, Renewal and Resilience”.

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


दिन का इतिहास:

विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organization) द्वारा 1953 में इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत की गई थी जब बेल्जियम के ब्रुसेल्स में सीमा शुल्क सहयोग परिषद (Customs Cooperation Council) का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया था। वर्ष 1994 में CCC का नाम बदलकर विश्व सीमा शुल्क संगठन (WCO) कर दिया गया था।


उपरोक्त समाचारों से
आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
 

  • वर्ल्ड कस्टम आर्गेनाईजेशन का मुख्यालय: ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • वर्ल्ड कस्टम आर्गेनाईजेशन की सदस्यता: 182 देश
  • वर्ल्ड कस्टम आर्गेनाईजेशन के महासचिव: कुनिओ मिकुरिया

Find
More Important Days Here

about – Page 2491_10.1

Republic Day 2021: भारत ने हर्षौल्लास के साथ मनाया अपना 72 वां गणतंत्र दिवस

 

about – Page 2491_24.1

राष्ट्र ने दिल्ली के राजपथ में आयोजित एक भव्य सैन्य परेड और अपने इतिहास, सांस्कृतिक विविधता और रणनीतिक हथियारों की प्रदर्शनी के साथ अपना 72 वां गणतंत्र दिवस को मनाया। यह दिन देश में सभी नागरिकों द्वारा मनाया जाता है, जिसे भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अवकाश के रूप में घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर जाकर करेंगे। 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

भारतीय गणतंत्र दिवस पूरे भारत में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। राजपथ पर, दिल्ली में, भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की रेजिमेंटों द्वारा शानदार परेड की जाती हैं। इसमें नवीनतम मिसाइलों, विमानों और हथियार प्रणालियों के साथ भारत की रक्षात्मक प्रगति का भी प्रदर्शन किया जाता है। परेड के दौरान भारत के सभी राज्यों की विशिष्टता का प्रतिनिधित्व करने वाली सुंदर झांकी भी दिखाई जाती हैं। इस परेड का समापन आमतौर पर भारतीय बलों द्वारा कई एयर शो और फ्लाईपास्ट के साथ होता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


भारत का गणतंत्र दिवस: महत्व

  • भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था, लेकिन स्वतंत्रता के बाद भी, देश के पास अपना संविधान नहीं था.
  • संविधान लागू होने से पहले के कानून, भारत सरकार अधिनियम 1935 (Government of India Act 1935) के आधार पर चल रहे थे। एक स्थायी संविधान और अपने स्वयं के शासी निकाय की जरुरत को महसूस करते हुए, भारत सरकार ने 28 अगस्त 1947 को एक ड्राफ्ट समिति का गठन किया था। डॉ, बीआर अंबेडकर को मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।
  • लगभग 3 वर्षों के बाद, सभा के 308 सदस्यों के कई परामर्शों और कुछ संशोधनों के बाद आखिरकार 24 जनवरी 1950 को एक संविधान पर हस्ताक्षर किए गए, जो 26 जनवरी 1950 से प्रभाव में आया.
  • उसी दिन को तब से भारत में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन एक उचित संविधान होने के महत्व को परिभाषित करता है जिसे सभी नागरिकों को पालन करना चाहिए.

Find
More National News Here

about – Page 2491_10.1

गृह मंत्रालय ने किया साल 2021 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान

 

about – Page 2491_27.1

गृह मंत्रालय ने 119 हस्तियों की एक सूची का ऐलान किया है, जिन्हें इस साल राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और नागरिक सेवा सहित विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाएंगे, विजेताओं को जहां किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया जाता है, वहीं उच्च पद पर दी विशिष्ट सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाता है।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

वहीँ दूसरी ओर, ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।  साल 2021 में पुरस्कार पाने वाले विजेताओं में 29 महिलाएं हैं, एक ट्रांसजेंडर है, 10 विदेशी/NRI/OCI हैं और 16 का निधन हो चुका है। साल 2021 में किसी को भी भारत रत्न के लिए नहीं चुना गया है। इन सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण पुरस्कार सूची

  1. शिंजो आबे, जापान
  2. एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), तमिलनाडु
  3. बेले मोनप्पा हेगड़े, कर्नाटक
  4. नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत), यूएसए
  5. मौलाना वहीदुद्दीन खान, दिल्ली
  6. बी. बी. लाल, दिल्ली
  7. सुदर्शन साहू, ओडिशा

पद्म भूषण पुरस्कार सूची

  1. कृष्णन नायर शांतकुमारी चित्र, केरल
  2. तरुण गोगोई (मरणोपरांत), असम
  3. चंद्रशेखर कंबरा, कर्नाटक
  4. सुमित्रा महाजन, मध्य प्रदेश
  5. नृपेन्द्र मिश्रा, उत्तर प्रदेश
  6. रामविलास पासवान (मरणोपरांत), बिहार
  7. केशुभाई पटेल (मरणोपरांत), गुजरात
  8. कल्बे सादिक (मरणोपरांत), उत्तर प्रदेश
  9. रजनीकांत देवीदास श्रॉफ, महाराष्ट्र
  10. तरलोचन सिंह, हरियाणा

                  Download the PDF of Complete List of Winners of the Padma Awards 2021

                  Find More Awards News Here

                  about – Page 2491_28.1

                  हरिद्वार की किशोरी सृष्टि गोस्वामी उत्तराखंड की एक दिवसीय सीएम

                   

                  about – Page 2491_30.1

                  हरिद्वार की उन्नीस वर्षीय छात्रा सृष्टी गोस्वामी राष्ट्रीय बालिका दिवस पर एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री बनीं. वह बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा है, हरिद्वार के रुड़की में दौलतपुर गाँव में रहती है. इस कदम को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मंजूरी मिली है.

                  WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class

                  एक दिवसीय मुख्यमंत्री ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण से प्रशासित किया है, और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे, जिसमें अटल आयुष्मान योजना, स्मार्ट सिटी परियोजना, पर्यटन विभाग द्वारा होमस्टे योजना और अन्य विकास परियोजनाएं शामिल हैं.


                  सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

                  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री: त्रिवेंद्र सिंह रावत.
                  • उत्तराखंड के राज्यपाल: बेबी रानी मौर्य.

                  Find More State In News Here

                  about – Page 2491_4.1

                  Recent Posts

                  द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
                  Most Important Questions and Answer PDF
                  QR Code
                  Scan Me