के. नागराज नायडू एक साल के लिए बने यूएन ब्यूरोकेसी के प्रमुख

about – Page 2348_2.1

भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी, के. नागराज नायडू को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद द्वारा chef de cabinet नामित किया गया था। उन्हें, जब सभी देश कोविड-19 महामारी से जूझ रहे हैं, विश्व निकाय को सामान्य करने का नेतृत्व करने के लिए 1 वर्ष के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नायडू संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि हैं और वह भारत सरकार से संयुक्त राष्ट्र के लिए लोन पर होंगे क्योंकि उनका यह पद भारतीय प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव तथा अमेरिकी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ के पद के बराबर है।

Find More Appointments Here

about – Page 2348_3.1

कोविड-19 के अनाथों के लिए असम के सीएम सरमा ने शिशु सेवा योजना शुरू की


about – Page 2348_4.1


असम के मुख्यमंत्री, डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री शिशु सेवा योजना शुरू की और उन लाभार्थियों को वित्तीय सहायता के चेक सौंपे हैं जिन्होंने COVID-19 के कारण अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत रु. 7,81,200 प्रत्येक लाभार्थी के नाम सावधि जमा के रूप में बैंक में रखे जाएँगे।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

3500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता जो सावधि जमा से वसूल की जाएगी, लाभार्थियों को 24 वर्ष की आयु तक दी जाएगी। 24 वर्ष की आयु पूरी होने पर, प्रत्येक लाभार्थी के लिए सावधि जमा के रूप में रखी गई मूल राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी।

स्कीम के अनुसार-

  • राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे को 3500 रुपये प्रतिमाह देगी जिसमें केंद्र सरकार के 2000 रुपये भी शामिल हैं।
  • 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और वे लड़कियाँ जिनके अभिभावक नहीं हैं, राज्य सरकार ऐसे बच्चों को किसी बाल देखभाल संस्थान में रखवाएगी और शैक्षिक व्यय सहित उनके रखरखाव के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध कराएगी।
  • अनाथ लड़कियों को उनकी संवेदनशील देखभाल और उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त और प्रतिष्ठित संस्थानों में आवास दिया जाएगा। ऐसी ही एक संस्था का नाम है कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय विद्यालय जो कि अनाथ लड़कियों की देखभाल और शिक्षा के लिए काम कर रही है।

असम के बारे में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • गवर्नर- जगदीश मुखी
  • मुख्यमंत्री- हिमंत बिस्वा सरमा

Find More State In News Here

about – Page 2348_5.1

आर.एस. सोढ़ी को मिला एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन पुरस्कार

about – Page 2348_6.1

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (अमूल) के प्रबंध निदेशक, आर.एस. सोढ़ी को बढ़ी हुई उत्पादकता और कुशल दूध आपूर्ति श्रृंखला के लिए एशियाई उत्पादकता संगठन (APO), टोक्यो, जापान से एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन के रूप में क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 20 वर्षों के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले वे पहले भारतीय बने।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जो कि APO की विशिष्ट सदस्य अर्थव्यवस्था में शामिल हैं। APO क्षेत्रीय पुरस्कार हर पांच साल में प्रदान किए जाते हैं और प्रत्येक देश सभी नामांकन में से केवल एक उम्मीदवार को नामित कर सकता है। हर पांच साल में केवल पांच क्षेत्रीय नामांकित व्यक्ति ही पुरस्कार प्राप्त करते हैं। सोढ़ी ने 36 लाख डेयरी किसानों की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।

Find More Awards News Here

about – Page 2348_7.1

रूसी नेवी बना रहा है अपना पहला फुली स्टील्थ वॉरशिप

about – Page 2348_8.1

रूस पहला नौसैनिक जहाज, जो कि पूरी तरह से स्टील्थ तकनीकि से लैस होगा जिससे इसका पता लगाना मुश्किल हो जाएगा, बना रहा है। मरकरी नेवल कार्वेट डब्ड प्रोजेक्ट 20386 की शेल पहले ही बनाई जा चुकी है और जहाज को अगले साल तक नौसेना को सौंपे जाने की उम्मीद है। यह युद्धपोत क्रूज मिसाइलों, विमान भेदी मिसाइसों और तोपखाने से लैस होगा।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

नौसेना का यह जहाज पनडुब्बियों का पता करके उन्हें नष्ट करने में सक्षम है। स्टील्थ तकनीकि से निर्मित जहाजों और विमानों का रडार के द्वारा पता नहीं लगाया जा सकता जबकि रूस ने अपने कुछ नौसेना जहाजों में रडार-अवशोषित कोटिंग जैसी स्टील्थ तकनीक का उपयोग किया है, लेकिन उनके पास पूर्ण स्टील्थ तकनीकि नहीं है।

रूस के बारे में सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • राष्ट्रपति- व्लादिमीर पुतिन
  • राजधानी- मॉस्को
  • मुद्रा- रशियन रुबेल

Find More International News

about – Page 2348_9.1

बेनेडेटो विग्ना को फेरारी का नया सीईओ बनाया गया

 

about – Page 2348_10.1

फेरारी ने बेनेडेटो विग्ना (Benedetto Vigna) को अपनी कंपनी का नया सीईओ नियुक्त किया। उनसे पहले इस पद पर जॉन एल्कैन थे। विग्ना इससे पहले STMicroelectronics एनालॉग, MEMS और सेंसर ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे और कंपनी की कार्यकारी समिति के सदस्य थे। फेरारी एसपीए इटली के मारानेलो में स्थित इतालवी लक्ज़री स्पोर्ट्स कार की निर्माता है।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • फेरारी के संस्थापक- एंज़ो फेरारी
  • फेरारी की स्थापना- 1947, मारानेलो, इटली
  • फेरारी का मुख्यालय- मारानेलो, इटली

Find More Appointments Here

about – Page 2348_11.1

BharatPe ने लॉयल्टी प्लेटफॉर्म PAYBACK India का अधिग्रहण किया

about – Page 2348_12.1

मर्चेंट भुगतान और वित्तीय सेवा प्रदाता, BharatP ने अपने 60 लाख ऑफलाइन व्यापारियों को ग्राहकों के लिए पुरस्कार और वफादारी कार्यक्रम शुरू करने में मदद करने के लिए एक मल्टी-ब्रांड लॉयल्टी प्लेटफॉर्म, PAYBACK India का अधिग्रहण किया है। अधिग्रहण से American Expres और ICICI Investments Strategic Fund से बाहर निकलने की उम्मीद है, जो इकाई में क्रमशः 90% और 10% हिस्सेदारी रखते हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस अधिग्रहण के बाद PAYBACK India अब स्वतंत्र रूप से काम करेगी। चर्चा की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर मिंट को बताया कि यह सौदा $30 मिलियन का होने की उम्मीद है।

इस सौदे के बाद:

  • BharatPe, जो कि परंपरागत रूप से भुगतान को सशक्त और ऑफलाइन व्यापारियों को क्रेडिट तथा अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है, ने एक consumer-facing business में प्रवेश किया।
  • BharatPe will now also provide digital credit to customers and launch ‘Buy Now Pay Later’ (BNPL) services on the PAYBACK platform.
  • BharatPe अब ग्राहकों को डिजिटल क्रेडिट भी प्रदान करेगा और PAYBACK प्लेटफॉर्म पर ‘Buy Now Pay Later’ (BNPL) सेवाएँ शुरू करेगा।
  • PAYBACK India’s customers can also redeem their loyalty points and BNPL services at offline stores through the BharatPe quick response (QR) code.
  • PAYBACK India के ग्राहक BharatPe quick response (QR) code के माध्यम से ऑफलाइन स्टोर्स पर अपने लॉयल्टी पॉइंट्स और BNPL सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

  • BharatPe के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी- अशनीर ग्रोवर
  • BharatPe का मुख्यालय- नई दिल्ली
  • BharatPe की स्थापना- 2018.

Find More Business News Here

about – Page 2348_13.1

डेबी हेविट बनी फुटबॉल एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

about – Page 2348_14.1

कॉर्पोरेट कार्यकारी और पूर्व आरएसी प्रमुख डेबी हेविट को फुटबॉल एसोसिएशन, इंग्लैंड की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और इसी के साथ अपने उत्तराधिकारी ग्रेग क्लार्क पर अनुचित टिप्पणियों पर उनके बाहर निकलने की अटकलें भी समाप्त हो गईं। फुटबॉल एसोसिएशन का गठन 1986 में हुआ था। इसने 2018 में ‘Pursuit of Progress’ पहल की शुरुआत की थी। एफए इंग्लैंड में स्थित फुटबॉल की गवर्निंग बॉडी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Appointments Here

about – Page 2348_15.1

थेल्स ने आशीष सराफ को भारत का नया उपाध्यक्ष और डायरेक्टर चुना

about – Page 2348_16.1

फ्रांसीसी रक्षा और एयरोस्पेस समूह, थेल्स ने 1 जून, 2021 से आशीष सराफ को भारत के उपाध्यक्ष और डारेक्टर के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की। वह Emmanuel de Roquefeuil की जगह लेंगे, जो थेल्स में मध्य पूर्वी क्षेत्र के उपाध्यक्ष और प्रमुख के रूप में भूमिका निभा रहे थे। वह कंपनी के भारत व्यवसाय का नेतृत्व करेंगे और देश में इसके सभी बाजारों में रणनीतिक विकास के लिए जिम्मेदार होंगे और इसी के साथ वे स्थानीय टीमों, सहयोग और नवाचार को मजबूत करने में अपना योगदान देंगे।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

थेल्स में शामिल होने से पूर्व, सराफ भारत और दक्षिण एशिया के क्षेत्र के लिए एयरबस हेलीकॉप्टरों के अध्यक्ष और प्रमुख थे जहाँ उन्होंने एयरबस के हेलीकॉप्टरों की बिक्री, सेवाओं, प्रशिक्षण, नवाचार, औद्योगिक भागीदारी और नागरिक, पैरापब्लिक और सरकारी संबंधों के कार्यों का नेतृत्व किया। थेल्स समूह विद्युत प्रणालियों (electrical systems) का निर्माण करता है और एयरोस्पेस, रक्षा आदि के लिए सेवाएँ प्रदान करता है।

Find More Appointments Here

about – Page 2348_17.1

ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2021 मेंं ऑकलैंड को शीर्ष स्थान मिला

about – Page 2348_18.1

Economist Intelligence Unit (EIU) द्वारा प्रकाशित ग्लोबल लिवेबिलिटी (जीवित रहने की योग्यता) इंडेक्स 2021 में न्यूजीलैण्ड और ऑस्ट्रेलिया के शहर आगे रहे। न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड को कोविड-19 के विस्तार को नियंत्रित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया। जापान के ओसाका शहर ने दूसरा और ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर ने तीसरे स्थान प्राप्त किये। सीरिया की राजधानी दमिश्क की स्थिति सबसे खराब रही।

दुनिया के शीर्ष 10 रहने योग्य शहरों की सूची-

  1. ऑकलैंड, न्यू ज़ीलैंड
  2. ओसाका, जापान
  3. एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया
  4. वेलिंगटन, न्यूजीलैंड
  5. टोक्यो, जापान
  6. पर्थ, ऑस्ट्रेलिया
  7. ज़्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड
  8. जिनेवा, स्विट्जरलैंड
  9. मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया
  10. ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

दुनिया के सबसे कम रहने वाले 10 शहरों की सूची-
  1. दमिश्क, (सीरिया)
  2. लागोस, (नाइजीरिया)
  3. पोर्ट मोरेस्बी (पापुआ न्यू गिनी)
  4. ढ़ाका, (बांग्लादेश)
  5. अल्जीयर्स, (अल्जीरिया)
  6. त्रिपोली, (लीबिया)
  7. कराची, (पाकिस्तान)
  8. हरारे (जिम्बाब्वे)
  9. डौआला (कैमरून)
  10. कारकास, (वेनेज़ुएला)
about – Page 2348_19.1

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पूर्व बॉक्सिंग स्टार डिंग्को सिंह का निधन

 

about – Page 2348_20.1

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पूर्व बॉक्सिंग स्टार डिंग्को सिंह का
निधन हो गया है। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। मणिपुर निवासी डिंग्को
सिंह ने 1998 के एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। ये खेल बैंकॉक,
थाईलैंड में आयोजित किए गए थे। उन्हें 1998 में अर्जुन पुरस्कार और 2013 में देश
के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Find More Obituaries News

about – Page 2348_21.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF