क्यूबा COVID-19 के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण करने वाला बना दुनिया का पहला देश

 

about – Page 2240_3.1

क्यूबा घरेलू वैक्सीन का उपयोग करके दो साल की उम्र से अधिक बच्चों को COVID-19 के खिलाफ टीका लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया, हालाँकि अभी विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा क्यूबा की घरेलू वैक्सीन को मान्यता नही दी गई है। 11.2 मिलियन लोगों की आबादी वाले कम्युनिस्ट द्वीप का लक्ष्य मार्च 2020 के बाद से अधिकांश हिस्सों में बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने से पहले अपने सभी बच्चों को टीका लगाना है।


IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

आपको बता दें कि चीन, संयुक्त अरब अमीरात और वेनेजुएला जैसे देशों ने घोषणा की है कि वे छोटे बच्चों का टीकाकरण करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन क्यूबा ऐसा करने वाला अब दुनिया का पहला देश बन गया है। क्यूबा के टीके, पहली बार लैटिन अमेरिका में विकसित किए गए, लेकिन ये अंतरराष्ट्रीय, वैज्ञानिक सहकर्मी समीक्षा से नहीं गुजरे हैं।

Find More International News

Yoshihide Suga to step down as Japan's prime minister_90.1

Shuffling of Governors: उत्तराखंड, पंजाब, तमिलनाडु को मिले नए राज्यपाल

 

about – Page 2240_6.1

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सेना उपप्रमुख रहे रि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है, जो कि बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मौर्य का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और सिंह को राज्य का नया राज्यपाल नियुक्त किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राज्यपालों का फेरबदल:

  • राष्ट्रपति ने बनवारीलाल पुरोहित, जो वर्तमान में तमिलनाडु के राज्यपाल हैं, को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया।
  • वर्तमान में नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।
  • असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी को नियमित व्यवस्था होने तक अपने स्वयं के कर्तव्यों के अलावा नागालैंड के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने का अतिरिक्त कार्यभार सौपा है।
  • राष्ट्रपति कार्यालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में उल्लेख किया कि नई नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी जब वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे।

Find More National News Here

Union Minister Bhupender Yadav inaugurates PRANA portal_90.1

वर्ल्ड EV डे: 9 सितंबर

 

about – Page 2240_9.1

वर्ष 2020 से 9 सितंबर को विश्व EV दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन ई-मोबिलिटी के उत्सव का प्रतीक है। इस दिन इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए विश्व स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं। विश्व ईवी दिवस सस्टेनेबिलिटी मीडिया कंपनी ग्रीनटीवी द्वारा बनाई गई एक पहल थी।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पहला विश्व ईवी दिवस 2020 में मनाया गया था। चीन दुनिया का सबसे बड़ा ईवी बाजार है। यह काफी हद तक एक सोशल मीडिया अभियान था जिसने ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों को पहचानने और यह प्रतिबद्धता बनाने के लिए प्रोत्साहित किया कि अगली कार जो वे चलाएंगे वह इलेक्ट्रिक होगी और पारंपरिक ईंधन पर नहीं चलेगी।

Find More Important Days Here

International Day to Protect Education from Attack: 09 September_90.1

राजस्थान के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ भारत की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन

 

about – Page 2240_12.1

केंद्रीय रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने राजस्थान के एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का निर्माण राजस्थान के बाड़मेर में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 925A के सट्टा-गंधव खंड पर किया गया है। यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना के विमान की आपात लैंडिंग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-925) का इस्तेमाल किया जाएगा। भारतमाला परियोजना के तहत इस परियोजना की लागत ₹765.52 करोड़ है।

IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

राजमार्ग के बारे में:


  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने IAF के लिए एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ELF) के रूप में NH-925A के सट्टा-गंधव खंड के 3 किमी के खंड को विकसित किया है।
  • यह गगरिया-बखासर और सट्टा-गंधव खंड के नव विकसित टू-लेन पक्के स्ट्रेच का हिस्सा है, जिसकी कुल लंबाई 196.97 किमी है।
  • इस परियोजना में आपातकालीन लैंडिंग पट्टी के अलावा कुंदनपुरा, सिंघानिया और बखासर गाँवों में वायु सेना/भारतीय सेना की आवश्यकताओं के अनुसार 3 हेलीपैड (प्रत्येक आकार 100 x 30 मीटर) का निर्माण किया गया है, जो देश की पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना और सुरक्षा नेटवर्क सुदृढ़ीकरण का बेस होगा।

Find More National News Here

Union Minister Bhupender Yadav inaugurates PRANA portal_90.1

NIRF इंडिया रैंकिंग 2021 में IIT मद्रास ने बरकरार रखा अपना शीर्ष स्थान

 

about – Page 2240_15.1

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 09 सितंबर, 2021 को NIRF इंडिया रैंकिंग 2021 जारी की। NIRF इंडिया रैंकिंग 2021 वार्षिक सूची का छठा संस्करण है जो प्रतिस्पर्धी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य मानदंडों के आधार पर देश में उच्च शिक्षण संस्थानों को रैंक करता है। सर्वश्रेष्ठ विजेता में: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने समग्र श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।

IBPS RRB क्लर्क मेन्स और SBI क्लर्क मेन्स 2021 परीक्षाओं के लिए करेंट अफेयर्स GA पॉवर कैप्सूल: Download PDF

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विजेताओं की सूची:

  • ओवरआल: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT मद्रास)
  • विश्वविद्यालय: भारतीय विज्ञान संस्थान, (IISc) बंगलुरु
  • प्रबंधन: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद
  • कॉलेज: मिरांडा हाउस, दिल्ली
  • फार्मेसी: जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
  • चिकित्सा: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली
  • इंजीनियरिंग: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास
  • वास्तुकला: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
  • दंत चिकित्सा: मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी
  • कानून: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSUI), बेंगलुरु
  • अनुसंधान संस्थान: भारतीय विज्ञान संस्थान, (IISc) बैंगलोर

Find More Ranks and Reports Here

Bank of Baroda tops the MeitY Digital Payment Scorecard for 2020-21_90.1

हैदराबाद में हुआ भारत के पहले उच्च राख कोयला गैसीकरण आधारित मेथनॉल उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन

 

about – Page 2240_18.1

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) अनुसंधान एवं विकास केंद्र, हैदराबाद में भारत के पहले स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए उच्च राख कोयला गैसीकरण आधारित मेथनॉल उत्पादन संयंत्र (High Ash Coal Gasification Based Methanol Production Plant) का उद्घाटन किया गया। परियोजना को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित किया गया था, जिसने नीति आयोग, पीएमओ-भारत और कोयला मंत्रालय की पहल पर 10 करोड़ रुपये का अनुदान प्रदान किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

संयंत्र के बारे में:

  • यह संयंत्र 1.2 टीपीडी फ्लुइडाइज्ड बेड गैसीफायर का उपयोग करके उच्च राख वाले भारतीय कोयले से 0.25 टन प्रति दिन (टीपीडी) मेथनॉल बना सकती है।
  • उत्पादित कच्चे मेथनॉल की शुद्धता 98 से 99.5 प्रतिशत के बीच होती है।

मेथनॉल क्या है?

मेथनॉल का उपयोग मोटर ईंधन के रूप में, जहाज के इंजनों को बिजली देने और पूरी दुनिया में स्वच्छ ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। मेथनॉल का उपयोग डी-मिथाइल ईथर (डीएमई) उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है, एक तरल ईंधन जो डीजल के समान होता है – मौजूदा डीजल इंजनों को डीजल के बजाय डीएमई का उपयोग करने के लिए न्यूनतम रूप से बदलने की आवश्यकता होती है।


Find More Miscellaneous News Here

India's tallest air purifier tower installed in Chandigarh_90.1

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘बॉब वर्ल्ड’

 

about – Page 2240_21.1

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘बॉब वर्ल्ड’ नाम से अपना नया डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य एक ही छत के नीचे सभी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है। प्लेटफ़ॉर्म का पायलट परीक्षण 23 अगस्त, 2021 को शुरू हुआ। 220 से अधिक सेवाओं को एक एकल ऐप में परिवर्तित किया जाएगा, जिसमें सभी खुदरा बैंकिंग सेवाओं का लगभग 95 प्रतिशत शामिल होगा, जिसे घरेलू और वैश्विक स्तर पर ग्राहकों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

ऐप के बारे में:

बॉब वर्ल्ड’ चार प्रमुख बिंदु – सेव, इन्वेस्ट, बॉरो एंड शॉप के तहत चरणों में शुरू किए जाने वाले बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करेगा। इसने ग्राहकों को एक छत के नीचे बैंकिंग और उससे आगे का एक संपूर्ण और फायदेमंद अनुभव प्रदान करने के लिए ई-कॉमर्स को भी एकीकृत किया है।


सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्यालय: वडोदरा, गुजरात, भारत;
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के अध्यक्ष: हसमुख अधिया;
  • बैंक ऑफ बड़ौदा के एमडी और सीईओ: संजीव चड्ढा.

Find More Banking News Here

RBI removes lending curbs on UCO Bank_90.1

आरबीआई ने IDFC फर्स्ट बैंक के MD और CEO वी. वैद्यनाथन की पुनः नियुक्ति को दी मंजूरी

  

about – Page 2240_24.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने IDFC फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (‘एमडी और सीईओ’) के रूप में वी. वैद्यनाथन की फिर से नियुक्ति के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। वैद्यनाथन को तीन साल की और अवधि के लिए नियुक्त किया गया है, जो 19 दिसंबर, 2021 से प्रभावी होगा। उन्होंने आईडीएफसी बैंक और कैपिटल फर्स्ट के विलय के बाद पहली बार दिसंबर 2018 में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक मुख्यालय: मुंबई;
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की स्थापना: अक्टूबर 2015

Find More Appointments Here

Centre appoints G.S Pannu as Officiating ITAT President_80.1

केंद्र सरकार ने LIC के IPO को मैनेज करने के लिए की 10 मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति

 

about – Page 2240_27.1

भारत सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के सार्वजनिक प्रस्ताव ( Initial Public Offering – IPO) के प्रबंधन के लिए 10 मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति की है। LIC का IPO 2022 की जनवरी-मार्च तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। आईपीओ के मामले में मर्चेंट बैंकरों की भूमिका इश्यू मैनेजमेंट, प्रमोशनल एक्टिविटीज, क्रेडिट सिंडिकेशन, प्रोजेक्ट काउंसलिंग और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट आदि की रहेगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इन मर्चेंट बैंकरों के नाम हैं:

  • गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज
  • सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया
  • नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज इंडिया
  • एसबीआई कैपिटल मार्केट
  • जेएम फाइनेंशियल
  • एक्सिस कैपिटल
  • बोफा सिक्योरिटीज
  • जेपी मॉर्गन इंडिया
  • आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज
  • कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड

सार्वजनिक प्रस्ताव ( Initial Public Offering – IPO) के बारे में 

सार्वजनिक प्रस्ताव अथवा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public Offering; संक्षिप्त: IPO), जब एक कंपनी अपने सामान्य स्टॉक (common stock) या शेयर पहली बार जनता के लिए जारी करती है तो उसे आइपीओ अथवा ” सार्वजनिक प्रस्ताव ” कहा जाता है यह अधिकतर छोटी, नई कंपनियों द्बारा जारी किए जाते हैं जो अपने व्यापार को बढाने के लिए पूँजी (capital) चाहती हैं, पर यह बड़ी निजी-स्वामित्व वाली कंपनियों (privately-owned companies) द्बारा भी जारी किए जा सकते हैं जो सार्वजनिक बाज़ार में कारोबार करना चाहती हैं (publicly traded).

Find More Banking News Here

RBI removes lending curbs on UCO Bank_90.1

वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे: 10 सितंबर

 

about – Page 2240_30.1

इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day (WSPD) यानि दुनिया भर में आत्महत्याओं रोकने का दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य दुनिया भर में आत्महत्या को रोकने के लिए जागरूकता बढ़ाना है। वर्ष 2021 विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का विषय है “Creating hope through action”.

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे का इतिहास: 

इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के साथ मिलकर 2003 से लगातार दुनिया भर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

  • IASP की स्थापना 1960 में दिवंगत प्रोफेसर इरविन रिंगेल और डॉ नॉर्मन फ़ार्बरो द्वारा की गई थी.

Find More Important Days Here

International Day to Protect Education from Attack: 09 September_90.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF