गूगल ने AI अवतार स्टार्टअप Alter का अधिग्रहण किया

about – Page 1690_3.1

Google ने अवतार की दुनिया में एक कदम और आगे बढ़ाया है। दिग्गज टेक कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड अवतार स्टार्टअप Alter को खरीद लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्च इंजन कंपनी ने यह सौदा 100 मिलियन डॉलर (लगभग 824 करोड़ रुपये) में पूरा किया है। आपको बता दें कि ऑल्टर सोशल मीडिया यूजर्स को अपनी वर्चुअल पहचान बनाने के लिए AI के जरिए अवतार बनाने की सुविधा देता है। गूगल ने इतना बड़ा सौदा अपने कंटेंट को बेहतर करने और टिकटॉक जैसे प्रतिद्वंदी प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने के लिए किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

गूगल ने यह अधिग्रहण लगभग दो महीने पहले पूरा किया है। हालांकि, दोनों में से किसी भी कंपनी ने खुले तौर पर इस बात का खुलासा नहीं किया है। अवतार स्टार्टअप कंपनी ऑल्टर के निवेशकों की बात करें, तो इनमें प्ले वेंचर्स, रूश वेंचर्स और ट्विटर शामिल हैं। इन सभी निवेशकों ने मिलकर इस स्टार्टअप में 3 मिलियन डॉलर (लगभग 24,72,87,000 रुपये) का निवेश किया है। बाद में Facemoji को Alter के रूप में रिब्रांड किया गया। टेकक्रंच के अनुसार, Alter के फाउंडर्स, जॉन स्लिमक और रॉबिन रस्ज़का ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

 

Find More Ranks and Reports Here

103 million People Forcibly Displaced Worldwide, Reveals UNHCR Report_80.1

यूपीआई के जरिये अक्टूबर में लेनदेन 7.7 प्रतिशत बढ़ा

about – Page 1690_6.1

एकीकृत भुगतान प्रणाली यूपीआई के जरिये अक्टूबर में 12.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का भुगतान किया गया। इस दौरान लेनदेन की संख्या भी 7.7 प्रतिशत बढ़कर 730 करोड़ पर पहुंच गई। यूपीआई के जरिये सितंबर में 11 लाख करोड़ रुपये मूल्य का भुगतान हुआ था जबकि लेनदेन की संख्या 678 करोड़ रही थी।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार, तत्काल हस्तांतरण-आधारित भुगतान प्रणाली (आईएमपीएस) के जरिये अक्टूबर में 4.66 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 48.25 करोड़ लेनदेन हुए। यह संख्या सितंबर की तुलना में 4.3 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा एनईटीसी ‘फास्ट टैग’ के लिए यूपीआई के जरिये अक्टूबर में लेनदेन की संख्या में 9.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। सितंबर में इसके जरिये लेन-देन की संख्या 28.3 करोड़ थी।

Find More News on Economy Here

India's forex reserves hit a new low, RBI forced to spend $118 billion to defend INR_80.1

स्पेसएक्स ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट

about – Page 1690_9.1

एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X ने साल 2019 के बाद फ्लोरिडा से फाल्कन हेवी मिशन को लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार, स्पेस-X ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट को पहली बार लान्च किया है। दरअसल, रॉकेट को फ्लोरिडा में स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सुबह 9:41 बजे लॉन्च किया गया। जो यूएसएसएफ-44 नाम के एक खुफिया मिशन में अमेरिकी सेना के लिए उपग्रहों को अंतरिक्ष में ले जाएगा। ये दुनिया के तीन फाल्कन 9 बूस्टर में शामिल हैं।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

यह मिशन स्पेस फोर्स द्वारा वर्षों से विलंबित था। इससे पहले 2018 में एलन मस्क ने फाल्कन हेवी रॉकेट से अपने दूसरी कंपनी टेस्ला की एक लाल स्पोर्ट्स कार को परीक्षण पेलोड के रूप में अंतरिक्ष में भेजा था। इस रॉकेट का वजन दो स्पेस शटर के वजन के बराबर है, जिसका वजन 63.8 टन है। 230 फुट लंबे इस रॉकेट में 27 मर्लिन इंजन लगे हैं, जो इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट बनाता है। सैटर्न-5 अब तक का सबसे पावरफुल रॉकेट था। जिसको नासा ने चांद पर खोज के लिए उपयोग किया था।

More Sci-Tech News Here

Indian scientists develop first indigenous Overhauser Magnetometer_80.1

पांच राज्यों के 63 पुलिसकर्मी गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक से सम्मानित

about – Page 1690_12.1

देश के पांच राज्यों के 63 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2022 के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक’ के लिए नामित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पदक पाने वालों में दिल्ली के 19, पंजाब के 16, तेलंगाना के 13, महाराष्ट्र के 11 और जम्मू-कश्मीर के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

विशेष अभियान पदक पाने वालों में दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी, दो पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रैंक के अधिकारी, दो सहायक पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी, दो पुलिस अधीक्षक (एसपी) और तीन पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा सम्मानित होने वाले अन्य पुलिसकर्मियों में निरीक्षक, उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी हैं।

 

Find More Awards News Here

FIPRESCI declared 'Pather Panchali' as best Indian movie_90.1

अरुणाचल प्रदेश को मिलेगा पूर्वोत्तर का पहला मछली संग्रहालय

about – Page 1690_15.1

अरुणाचल प्रदेश के मत्स्य मंत्री तागे तकी ने सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 को घोषणा की कि पूर्वोत्तर में भारत का पहला फिश म्यूजियम जल्द ही अरुणाचल प्रदेश में बनाया जाएगा। फिश म्यूजियम भारत के पहले ‘एक्वा पार्क’ का हिस्सा होगा जिसे केंद्र सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गयी है। पार्क अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के तारिन (जीरो) में स्थापित किया जाएगा। फिश म्यूजियम एकीकृत एक्वा पार्क का हिस्सा होगा जिसे केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत किया गया है।
मौजूदा ट्रेन फिश फार्म (TFF), जो उच्च ऊंचाई वाले बुल्ला गांव में स्थित है, को एकीकृत एक्वा पार्क के रूप में अपग्रेड किया जाएगा जहां पूर्वोत्तर का पहला फिश म्यूजियम बनेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अरुणाचल प्रदेश में फिश म्यूजियम में राज्य की सभी प्रकार की मछली प्रजातियां होंगी। यह मछुआरों के लिए एक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी काम करेगा। इसके लिए पहले किश्त के रूप में 43.59 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे। इस परियोजना पर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लेने के लिए दो बार हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय मत्स्य विभाग बोर्ड के पास गए थे, जो मूल रूप से 100 करोड़ रुपये के लिए प्रस्तावित था। भारत सरकार ने निचले सुबनसिरी जिले के तारिन (जीरो) में अरुणाचल प्रदेश में भारत के पहले एक्वा पार्क की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल: डॉ बी डी मिश्रा;
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (सीएम): पेमा खांडू;
  • अरुणाचल प्रदेश राष्ट्रीय उद्यान: मौलिंग राष्ट्रीय उद्यान, नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान;
  • अरुणाचल प्रदेश वन्यजीव अभयारण्य: टाल वन्यजीव अभयारण्य, ईगल नेस्ट वन्यजीव अभयारण्य।

Find More State In News Here

Chief Minister Yogi Adityanath inaugurates north India's first data centre at Greater Noida_90.1

केंद्रीय सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022: 31 अक्टूबर से 6 नवंबर

about – Page 1690_18.1

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से शुरू हो गया और इसके तहत सार्वजनिक जीवन में शुचिता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। एक अधिकारिक बयान में यह कहा गया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) हर साल उस हफ्ते सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाता है, जिसमें अक्टूबर महीने की 31 तारीख पड़ती है। इसी दिन देश के प्रथम गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाती है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 के एक अगुआ के रूप में केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सभी मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के केंद्रित क्षेत्रों के रूप में कुछ निवारक सतर्कता पहलों को रेखांकित करते हुए तीन महीने के एक अभियान को संचालित किया था।

इन छह केंद्रित क्षेत्रों में निम्नलिखित शामिल हैं:

1) संपत्ति प्रबंधन

2) संपत्तियों का प्रबंधन

3) रिकॉर्ड प्रबंधन

4) प्रौद्योगिकीय पहल, जिसमें दो मानक शामिल हैं

– वेबसाइट प्रबंधन और अपडेशन (अद्यतन करना)

– ऑनलाइन पोर्टल पर ग्राहकों को सेवा प्रदान करने को लेकर नए क्षेत्रों की पहचान और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाने के लिए कदम उठाना

5) जहां भी जरूरी हो दिशा-निर्देशों/परिपत्रों/नियमावली का अपडेशन

6) शिकायतों का निपटान करना

इस साल सतर्कता जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से छह नवंबर तक मनाया जा रहा है और इसकी थीम ‘एक विकसित राष्ट्र के लिए भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ रखा गया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत, सीवीसी तीन नवंबर को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने की उम्मीद है।’’

 

Find More Important Days Here

World Vegan Day observed on 01st November_90.1

 

 

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने एडवर्ड एम कैनेडी को ‘फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर’ सम्मान से नवाजा

about – Page 1690_21.1

बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश की मुक्ति में योगदान के लिए 31 अक्टूबर को ढाका में पूर्व अमेरिकी सीनेटर एडवर्ड एम कैनेडी को मरणोपरांत प्रतिष्ठित ‘फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर’ सम्मान से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके बेटे एडवर्ड एम टेड कैनेडी जूनियर को सौंपा गया। प्रधान मंत्री शेख हसीना ने एडवर्ड कैनेडी सीनियर के योगदान को आभार के साथ याद किया। उन्होंने कहा कि कैनेडी सीनियर ने साल 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान अमेरिकी सरकार की भूमिका के बावजूद निर्दोष बंगाली लोगों पर पाकिस्तान द्वारा किए गए नरसंहार के खिलाफ एक साहसिक कदम उठाया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

1950 के दशक में पाकिस्तान पर सैन्य-नौकरशाही का राज था जो पूरे देश (पूर्वी एवं पश्चिमी पाकिस्तान) पर अलोकतांत्रिक तरीके से शासन कर रहे थे। शासन की इस व्यवस्था में बंगालवासियों का कोई राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं था। वर्ष 1970 के आम चुनावों के दौरान पश्चिमी पाकिस्तान के इस प्रभुत्व को बंगालवासियों द्वारा चुनौती दी गई। वर्ष 1970 के आम चुनाव में पूर्वी पाकिस्तान के शेख मुज़ीबुर्र रहमान की अवामी लीग को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ। पश्चिमी पाकिस्तान पूर्वी पाकिस्तान के किसी नेता को देश पर शासन करने के लिए तैयार नहीं था। 26 मार्च, 1971 को पश्चिम पाकिस्तान ने पूर्वी पाकिस्तान में ऑपरेशन सर्चलाइट शुरू की।

Find More Awards News Here

West Bengal's Lakshmir Bhandar scheme bags the SKOCH Award_90.1

इंटरनेशनल डे टू एंड इम्प्युनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट: 2 नवंबर

about – Page 1690_24.1

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 2 नवंबर को विश्व स्तर पर “इंटरनेशनल डे टू इंड इम्प्युनिटी फॉर क्राइम्स अगेंस्ट जर्नलिस्ट” यानि “पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दण्ड मुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस” मनाया जाता है। यह दिन पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के खिलाफ हिंसक अपराधों के लिए कम वैश्विक सजा दर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए मनाया जाता है, जिसका अनुमान प्रत्येक दस मामलों में केवल एक में जताया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इस दिन का इतिहास:

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2 नवंबर को महासभा के प्रस्ताव A/RES/68/163 के जरिए “पत्रकारों के खिलाफ अपराधों के लिए दण्ड मुक्ति समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दिवस” के रूप में घोषित किया था। इस प्रस्ताव में सदस्य देशों से आग्रह किया गया है कि वे मौजूदा संस्कृति को लागू करने के लिए निश्चित उपायों को लागू करें। यह तारीख 2 नवंबर 2013 को माली में की गई दो फ्रांसीसी पत्रकारों की हत्या की याद में चुनी गई थी।

 

Find More Important Days Here

World Vegan Day observed on 01st November_90.1

 

 

फ्रेंच ओपन 2022 बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग ने जीता पुरुष युगल का खिताब

about – Page 1690_27.1

भारत के सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी ने रविवार ने 2022 में अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ताइवान के लू चिंग-याओ/यांग पो हान को हराकर बैडमिंटन फ्रेंच ओपन पुरुष डबल जीत लिया है। यह उनका 11वां खिताब है। एकतरफा मुकाबला करीब 48 मिनट तक चला, शुरू से ही भारतीय जोड़ी कोर्ट पर हावी रही। जिससे विपक्षी खिलाड़ियों का जीतना मुश्किल हो गया। 1983 के बाद पहली बार किसी भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपेन में पुरुष युगल का खिताब जीता है। इससे पहले 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह की जोड़ी ने यह कारनामा किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पिछले 2019 में फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट में सात्विक और चिराग की जोड़ी खिताब से चूक गई थी। इस दौरान वे उपविजेता रहे थे और वे मार्कस फर्नाल्डी गिदोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशियाई जोड़ी से हार गए थे। वहीं इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन 21-13, 21-19 करते हुए यह खिताब जीता है। वहीं 1983 में पार्थो गांगुली और विक्रम सिंह के बाद फ्रेंच ओपन खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल टीम बन गई।

 

Find More Sports News Here

India defeats Australia to win third Sultan of Johor Cup_90.1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत के पहले डाटा सेंटर का उद्घाटन किया

about – Page 1690_30.1

ग्रेटर नोएडा में उत्तर भारत के पहले डाटा सेंटर योट्टा डी-1 का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। सेक्टर नालेज पार्क पांच में हीरानंदानी ग्रुप द्वारा 250 मेगावाट की क्षमता वाले डाटा सेंटर को 1500 करोड़ रुपये में तीन लाख वर्ग मीटर में बनाया गया है। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रौद्योगिक राजीव चंद्रशेखर भी मौजूद रहे। इस मौके पर हीरानंदानी ग्रुप के संस्थापक व एमडी डा. निरंजन हीरानंदानी योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर के सह संस्थापक दर्शन हीरानंदानी, योट्टा इंफ्रास्ट्रक्चर के सह संस्थापक व सीईओ सुनील गुप्ता, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि मौजूद रहे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के अभियान को इस परियोजना से नई गति मिलेगी। उत्तर भारत के पहले डाटा सेंटर की उत्तर प्रदेश में शुरुआत हुई यह प्रसन्नता का क्षण है। दुनिया में 150 करोड़ मोबाइल फोन व भारत में 65 करोड़ इंटरनेट उपभोक्ता हैं। दुनिया के 30 प्रतिशत डाटा की खपत भारत में होती है, लेकिन हमारे पास इसके स्टोरेज की क्षमता मात्र दो प्रतिशत थी। हमें दुनियाभर में जगह तलाशनी पड़ती थी। अब उत्तर प्रदेश में यह संभव होगा।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • उत्तर प्रदेश राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल;
  • उत्तर प्रदेश राजधानी: लखनऊ (कार्यकारी शाखा);
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ।

Find More State In News Here

Kerala tourism department launched 'women-friendly tourism' project_90.1

Recent Posts

The Hindu Review of April Month 2026
Most Important Questions and Answer PDF