पीएम किसान की 13वीं किस्त जल्द होगी जारी

about – Page 1630_3.1

केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 13वीं किस्त दिसंबर के आखिर में जारी की जा सकती है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को एक वर्ष में तीन अलग-अलग किस्तों में नियमित अंतराल पर 6000 रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए जाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना को 2019 में लॉन्च किया गया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त अक्टूबर के महीने में केंद्र सरकार द्वारा दी गई थी। वहीं, साल का आखिरी महीना होने के कारण यह माना जा रहा है कि दिसंबर के आखिर तक केंद्र सरकार एक बार फिर से किसानों को तोहफा दे सकती है। हालांकि, इस पर आधिकारिक रूप से सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त में केंद्र सरकार द्वारा देशभर के 11 करोड़ किसानों के खाते में 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई थी। पीएम किसान की दूसरी किस्त में देरी होने की पीछे की बड़ी वजह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रहा, जिसमें सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए सभी पात्र लोगों को ई-केवाईसी अपडेट कराने को कहा था। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचाना था।

Find More News Related to Schemes & Committees

UP CM Yogi Adityanath launches 'One District One Sport' scheme_90.1

समान नागरिक संहिता क्या है?

about – Page 1630_6.1

भारतीय जनता पार्टी के सांसद किरोड़ी साल मीणा ने राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता विधेयक पेश किया। इसका विपक्ष ने विरोध किया। विधेयक के पक्ष में 63 तो विपक्ष में 23 मत पड़े।

Buy UPSC MahaPack for Online Live Coaching Classes 

समान नागरिक संहिता क्या है?

 

समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए एक कानून सुनिश्चित करेगी, जो सभी धार्मिक और आदिवासी समुदायों पर उनके व्यक्तिगत मामलों जैसे संपत्ति, विवाह, विरासत और गोद लेने आदि में लागू होगा। इसका मतलब यह है कि हिंदू विवाह अधिनियम (1955), हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम (1956) और मुस्लिम व्यक्तिगत कानून आवेदन अधिनियम (1937) जैसे धर्म पर आधारित मौजूदा व्यक्तिगत कानून तकनीकी रूप से भंग हो जाएंगे।

 

अनुच्छेद 44 क्या है?

 

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 44 के मुताबिक, ‘राज्य भारत के पूरे क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता को सुरक्षित करने का प्रयास करेगा।’ यानी संविधान सरकार को सभी समुदायों को उन मामलों पर एक साथ लाने का निर्देश दे रहा है, जो वर्तमान में उनके संबंधित व्यक्तिगत कानूनों द्वारा शासित हैं। हालांकि, यह राज्य की नीति का एक निर्देशक सिद्धांत है, जिसका अर्थ है कि यह लागू करने योग्य नहीं है।

 

समान नागरिक संहिता की उत्पति कैसे हुई?

 

समान नागरिक संहिता की उत्पत्ति औपनिवेशिक भारत में हुई, जब ब्रिटिश सरकार ने 1835 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें अपराधों, सबूतों और अनुबंधों से संबंधित भारतीय कानून के संहिताकरण में एकरूपता की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। यह भी सिफारिश की गई थी हिंदुओं और मुसलमानों के व्यक्तिगत कानूनों को इस तरह के संहिताकरण के बाहर रखा जाए।

 

नागरिक संहिता की मांग

 

समिति ने 1937 के अधिनियम की समीक्षा की और हिंदुओं के लिए विवाह और उत्तराधिकार के नागरिक संहिता की मांग की। राव समिति की रिपोर्ट का प्रारूप बीआर आंबेडकर की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति को प्रस्तुत किया था। 1952 में हिंदू कोड बिल को दोबारा पेश किया गया। बिल को साल 1956 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के रूप में अपनाया गया।

 

TRAI Decides No Charges for SMS and Cell Broadcast Alerts During Disasters_80.1

भारतीय टीवी कलाकार देव जोशी चंद्रमा के चारों ओर एक यात्रा के लिए युसाकु मेज़वा के साथ जाएंगे

about – Page 1630_9.1

जापानी अरबपति युसाकु मेज़वा ने भारतीय टीवी अभिनेता देव जोशी को अगले साल की शुरुआत में एक निजी स्पेसएक्स उड़ान पर चंद्रमा के चारों ओर यात्रा के लिए चुना है। देव जोशी को सोनी सब के बाल वीर और बालवीर रिटर्न्स में बाल वीर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। युसाकु मेज़वा ने अपनी निजी स्पेसएक्स उड़ान के लिए अमेरिकी डीजे स्टीव अओकी, कोरियाई रैपर टॉप, यूट्यूबर टिम डोड, आयरिश फोटोग्राफर रियानोन एडम, अमेरिकी वृत्तचित्र फिल्म निर्माता ब्रेंडन हॉल, ब्रिटेन के फोटोग्राफर करीम इलिया औरचेक डांसर येमी एडी को भी चुना है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

साल 2018 में, युसाकु मेज़वाने एलोन मस्ककी कंपनी, स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन जिसे स्पेसएक्स के नाम से भी जाना जाता है, के साथ चंद्रमा के लिए एक अंतरिक्ष उड़ान बुक की थी। कंपनी स्टारशिप नाम का एक नई पीढ़ी का रॉकेट विकसित कर रही है जो पर्यटकों को चांद के चारों ओर ले जाएगा। हालांकि रॉकेट का परीक्षण अभी होना बाकी है।माइजावा पहले ही अंतरिक्ष में जा चुके हैं। उन्होंने दिसंबर 2021 में रूसी सोयुज रॉकेट पर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरी। वह आईएसएस पर दो सप्ताह से भी कम समय तक रहे।

What are all people searching for in 2022? Wordle and Johnny Depp the top trends on Google_70.1

 

दिग्गज अमेरिकी खेल पत्रकार ग्रांट वाहल का फीफा विश्व कप के दौरान कतर में निधन हो गया

about – Page 1630_12.1

संयुक्त राज्य अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध फुटबॉल लेखकों में से एक, ग्रांट वाहल का 10 दिसंबर को क़तर में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच विश्व कप मैच को कवर करते समय निधन हो गया। वॉल 49 वर्ष के थे। वॉल का अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच विश्व कप क्वार्टर फाइनल का मैच कवर करते समय निधन हो गया। ग्रांट ने अपना पहला वर्ल्ड कप 1994 में अमेरिका में कवर किया था।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

कतर के लुसैल स्टेडियम में उनके पास मौजूद यूएस मीडिया ने बताया कि ग्रांट वाहल अचानक ही अपनी सीट से गिर पड़े।साल 1996 से लगातार फुटबॉल कवर कर रहे वहल का ये 8वां वर्ल्ड कप था। वहल को LGBTQ कम्यूनिटी के सपोर्ट में रेनबो शर्ट पहनने के कारण क़तर एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था। वर्ल्ड कप के शुरुआत में ग्रांट वहल ने कहा कि सिक्योरिटी ने उन्हें अमेरिका और वेल्स के मुकाबले में एंट्री नहीं दी थी और रेनबो शर्ट उतारने के लिए कहा था।

Find More Obituaries News

 

Former Union minister and noted economist Yoginder Alagh passes away_90.1

यूनिसेफ दिवस 2022: इतिहास, महत्व

about – Page 1630_15.1

हर साल 11 दिसंबर को यूनिसेफ दिवस (UNICEF Day) मनाया जाता है ताकि बच्चों के जीवन को बचाने और उनकी इच्छाओं को पूरा करने में उनकी मदद करने के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके। यह दिन द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और कल्याण के लिए सहायता प्रदान करता है। यूनिसेफ का नाम बाद में संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (United Nations International Children’s Emergency Fund) से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (United Nations Children’s Fund) में बदल दिया गया था, हालांकि इसे पिछले शीर्षक के आधार पर लोकप्रिय संक्षिप्त नाम से जाना जाता रहा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यूनिसेफ दिवस: महत्व

 

यह दिन बच्चों के सतत विकास के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका उद्देश्य भूख, बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन और जाति, क्षेत्र या धर्म के खिलाफ भेदभाव को खत्म करना है। यूनिसेफ का प्रमुख उद्देश्य दुनिया भर में बच्चों की रक्षा करना और अच्छी शिक्षा, भोजन, स्वच्छता, टीकाकरण आदि जैसे बुनियादी अधिकारों तक पहुंच प्रदान करना है।

 

यूनिसेफ दिवस: इतिहास

 

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उन लोगों की सहायता के लिए दिन की स्थापना की गई थी जिन्हें मदद की ज़रूरत थी और जिनकी जान जोखिम में थी। बाद में 1953 में, यूनिसेफ संयुक्त राष्ट्र की एक स्थायी एजेंसी बन गई। 1946 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के लिए इस दिन की घोषणा की।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे:

 

  • यूनिसेफ की स्थापना: 1946;
  • यूनिसेफ मुख्यालय: न्यूयॉर्क शहर, यूएसए;
  • यूनिसेफ के महानिदेशक: कैथरीन एम. रसेल;
  • यूनिसेफ सदस्यता: 192।

Find More Important Days Here

 

72nd Human Rights Day 2022 observed on 10th December_90.1

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस: 11 दिसंबर

about – Page 1630_18.1

हर साल 11 दिसंबर को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस (International Mountain Day) मनाया जाता है। इसका मकसद यही है कि लोग पहाड़ों पर रहने वालों की समस्‍याओं से वाकिफ हों। जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों के कारण पर्वतों की भूगोलिक स्थिति में परिवर्तन आ रहा है इसलिए इन क्षेत्रों का विकास और संरक्षण हो। साथ ही इसका उद्देश्‍य इसकी समृद्ध जैव विविधता के बारे में लोगों को जागरूक करना है। इसी के मद्देनजर हर साल इसका आयोजन किया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस का महत्व

 

आज के समय में जब जलवायु और भूमिगत परिवर्तनों की वजह से पर्वतों की भूगोलिक स्थिति में बदलाव आता जा रहा है। वनों को नष्ट किए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, तो पृथ्‍वी और मानव जीवन के लिए गंभीर विषय है। ऐसे में जरूरी है कि लोग पर्वतों के प्रति अपने दायित्वों को समझें। इसीलिए लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने इंसानों के जीवन में पहाड़ों के महत्व और अहम भूमिका को पहचानने के लिए अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस को मनाने की परंपरा की शुरुआत की।

 

जानें इसका इतिहास

 

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस के बहाने पर्यावरण में पहाड़ों की भूमिका के बारे में बताया जाता है। साल 1992 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से एक प्रस्ताव सामने लाया गया। इसमें पहाड़ों पर रहने वालों की ओर ध्यान दिलाया गया। वहीं पहाड़ के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2002 को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय पर्वत वर्ष घोषित किया। इसके बाद 11 दिसंबर, 2003 से अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस मनाया जाने लगा। तब से ही यह हर साल मनाया जाता है।

Find More Important Days Here

 

72nd Human Rights Day 2022 observed on 10th December_90.1

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाने में जम्मू-कश्मीर टॉप पर

about – Page 1630_21.1

जम्मू-कश्मीर ने आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड बनाने में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इसके अलावा टेली परामर्श में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कन्वेंशन सेंटर वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस-2022 के उत्सव के दौरान जम्मू-कश्मीर को यह उपलब्धि हासिल हुई। सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस का आयोजन हर 10 और 11 दिसंबर को मनाया जाता है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

बता दें कि सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस हर वर्ष मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बिना किसी वित्तीय कठिनाई के लोगों के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वर्चुअल रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया, विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।

 

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) का उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक रीढ़ का विकास करना है। यह डिजिटल हाईवे के माध्यम से हेल्थकेयर इकोसिस्टम के विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा अंतर को पाटेगा।

Find More Awards News Here

Indian-American Krishna Vavilala receives US Presidential Lifetime Achievement Award_90.1

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने ओजिवा और वेलबीइंग न्यूट्रिशन का अधिग्रहण किया

about – Page 1630_24.1

तेल, साबुन और शैंपू जैसे दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने ओजिवा में बहुलांश हिस्सेदारी और वेलबीइंग न्यूट्रिशन में 19.8 प्रतिशत अधिग्रहण करने की घोषणा की। यह सौदा 335 करोड़ रुपये का है। एचयूएल ने बयान में कहा कि कंपनी स्वास्थ्य और सेहतमंद पोषण के क्षेत्र में दस्तक देने के लिए 264.28 करोड़ रुपये में जीवी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के ओजिवा ब्रांड में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

इसके अलावा, कंपनी 70 करोड़ रुपये में न्यूट्रिशनलैब प्राइवेट लिमिटेड (वेलबीइंग न्यूट्रिशन) में 19.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण करने की भी घोषणा की है। भारत में स्वास्थ्य और सेहतमंद पोषण खंड एक तेजी से विकसित होने वाली श्रेणी है। यूरोमॉनिटर आंकड़े के अनुसार, इसका कुल संभावित बाजार आकार 30,000 करोड़ रुपये का है।

Find More Business News Here

Adani Green becomes World's Largest Wind-Solar Hybrid Power Developer_90.1

कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारत का सबसे बड़ा और चौथा बिजनेस जेट टर्मिनल कमीशन किया गया

about – Page 1630_27.1

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 10 दिसंबर 2022 को कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) में देश के पहले चार्टर गेटवे – बिजनेस जेट टर्मिनल का उद्घाटन किया। कोचीन हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के बाद समर्पित निजी जेट टर्मिनल के साथ भारत का चौथा हवाई अड्डा बन गया है। सीआईएएल के प्रबंध निदेशक, एस सुहास के अनुसार, “बिजनेस जेट टर्मिनल भारत का पहला चार्टर गेटवे बनने जा रहा है, जो बिजनेस जेट सेवा, पर्यटन और व्यापार सम्मेलनों को एकीकृत करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

यह बिजनेस जेट टर्मिनल , 40,000 वर्ग फुट पर एक पुराने घरेलू टर्मिनल का जीर्णोद्धार कर 40 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सौर ऊर्जा से चलने वाला दुनिया का पहला हवाईअड्डा है । यह केरल का सबसे बड़ा और भारत का सातवां सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। केरल में भारत में सबसे अधिक सक्रिय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

यहाँ 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। वे हैं:

 

  • त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,
  • कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,
  • कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और
  • कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।

TRAI Decides No Charges for SMS and Cell Broadcast Alerts During Disasters_80.1

भारत-इंडोनेशिया समन्वित गश्त अभियान के 39वें संस्करण का आयोजन

about – Page 1630_30.1

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के बीच संचालित होने वाले इंडिया-इंडोनेशिया कोऑर्डिनेटेड पेट्रोल (इंडिया-इंडो कार्पेट) का 39वां संस्करण 08 से 19 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किया जा रहा है। भारतीय नौसेना के युद्धपोत (आईएनएस) करमुक ने इंडोनेशिया के बेलावन में तैनाती से पूर्व ब्रीफिंग में भाग लिया। करमुक एक स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट है। गश्ती अभियान को 15 से 16 दिसंबर, 2022 तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के साथ आयोजित किया जाएगा और पोर्ट ब्लेयर में एक डीब्रीफ के साथ संपन्न होगा।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

भारत सरकार के सागर दृष्टिकोण (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास) के हिस्से के रूप में भारतीय नौसेना इस समुद्री इलाके की समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में आने वाले देशों के साथ सक्रिय रूप से संलग्न रही है। वाणिज्यिक नौवहन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं वैध समुद्री गतिविधियों के संचालन के लिए आईओआर के इस महत्वपूर्ण हिस्से को सुरक्षित तथा संरक्षित रखने के उद्देश्य से भारत और इंडोनेशिया वर्ष 2002 से साल में दो बार गश्ती अभ्यास कर रहे हैं।

 

इस तरह के नौसैन्य सहयोग दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी समझ व पारस्परिकता बढ़ाने में सहायता करते हैं। इन गतिविधियों से अवैध अप्रतिबंधित अनियमित (आईयूयू) मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र डकैती और समुद्री लूट को रोकने तथा उपद्रवियों को दबाने के उपायों की प्रक्रिया को सुविधाजनक व सरल बनाते हैं। यह आगे चलकर तस्करी, अवैध आप्रवासन की रोकथाम और समुद्र में तलाश तथा बचाव (एसएआर) अभियान के संचालन के लिए सूचना के आदान-प्रदान द्वारा परिचालन तालमेल को बढ़ाने में मदद करता है।

 

भारत और इंडोनेशिया के बीच पारंपरिक रूप से करीबी एवं मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जिसमें गतिविधियों तथा बातचीत का एक व्यापक स्पेक्ट्रम शामिल है। इंडिया-इंडो कॉर्पैट का 39वां संस्करण दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने और भारत तथा इंडोनेशिया के बीच मित्रता के मजबूत बंधन को और सुदृढ़ करने का प्रयास करता है।

Indian Navy to Participate in the First International Fleet Review of the Bangladesh Navy_80.1

Recent Posts

द हिंदू रिव्यू मार्च 2026
Most Important Questions and Answer PDF
QR Code
Scan Me