
भारतीय निशानेबाजों ने चीन के हांगझोउ में 2023 एशियाई खेलों में रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन पदक की दौड़ जारी रखी। पृथ्वीराज टोंडाइमन, काइनान चेनाई और जोरावर सिंह संधू ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तालिका में एक और स्वर्ण पदक जोड़ा। भारतीय तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में 361 अंक बनाये जो खेलों का नया रिकार्ड है जिससे वह रजत पदक धारी कुवैत के खालिद अलमुधाफ, तलाल अलराशिदी और अब्दुलरहमान अलफैहान (359) तथा मेजबान चीन के युहाओ गुओ, यिंग की और युहाओ वांग (354) से आगे रहे जिन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
काइनान चेनाई (122) और जोरावर सिंह संधू (120) ने भी व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।
अब तक भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण सहित 21 पदक जीते हैं। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के पिछले चरण में भारत ने नौ पदक (दो स्वर्ण, चार रजत और तीन रजत) जीते थे।



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

