असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुवाहाटी के बाहरी इलाके खेतड़ी में सब्जियों के संरक्षण के लिए इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) की आधारशिला रखी है। इंडो-इजरायल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स प्रोटेक्टेड कल्टिवेशन 10.33 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित किया जाना है।
सीओई असम के किसानों को उनके उत्पादन और आय को बढ़ाने में मदद करने के लिए इजरायल की नई-नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करेगा। यह असम में कृषि और बागवानी उत्पादन को भी बढ़ावा देगा, जिससे राज्य के किसानों को अधिक आर्थिक लाभ मिलेंगे।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- असम के मुख्यमंत्री: सर्बानंद सोनोवाल; राज्यपाल: प्रो. जगदीश मुखी
- असम का लोक नृत्य: बिहू नृत्य, बगरुम्बा, भोराल नृत्य, झुमुर नृत्य.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


