मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के दौरान दुनिया का ध्यान एक बार फिर से इस क्षेत्र की तरफ मुड़ गया है। अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर हमले (Israel Iran War) लगातार जारी हैं, जबकि ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इससे पूरा मध्य पूर्व तनाव की चपेट में है और वैश्विक ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। ईरान और इजरायल एवं अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है।
ईरान की आबादी
साल 2025 में ईरान की जनसंख्या करीब 90 मिलियन है। वहीं, साल 2016 की जनगणना के अनुसार ईरान की जनसंख्या 79.9 मिलियन (लगभग 7.99 करोड़) थी। जो अब बढ़कर 9 करोड़ से भी अधिक हो गई है। ईरान की जनसंख्या में 1980 के बाद से बहुत तेज वृद्धि हुई है, जो 40 मिलियन से बढ़कर 90 मिलियन से ऊपर पहुंच गई है।
2026 में ईरान की कुल आबादी लगभग 9.3 करोड़ (93 मिलियन) से अधिक होने का अनुमान है। यह दुनिया का 17वां सबसे अधिक आबादी वाला देश है। देश की लगभग 99 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है, जिसमें मुख्य रूप से शिया समुदाय (89-95%) शामिल है। यहां की अधिकांश आबादी युवा है और शहरीकरण दर लगभग 73.5 प्रतिशत है।
इस्लामी राज्य
ईरान को दुनिया सदियों तक ‘फारस’ के नाम से जानती थी। ईरान के पश्चिम में तुर्की और इराक, उत्तर में कैस्पियन सागर और दक्षिण में फारस की खाड़ी है। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद, यह एक इस्लामी राज्य बन गया, जहां धर्म और राजनीति से देश चलता है। इसलिए कई चीजों पर कट्टर प्रतिबंध हैं। खासकर, महिलाओं को हिजाब में ही रहना पड़ता है।
ईरान कितना अमीर है?
ईरान प्राकृतिक संसाधनों के मामले में दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है। इसके पास दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार और चौथा सबसे बड़ा तेल भंडार है। इसके अलावा, ईरान तांबा, जस्ता और सोने जैसे मेटल से भी समृद्ध है. देश की इकोनॉमी, तेल से चलती है।
ईरान दुनिया का सबसे बड़ा शिया बहुल देश
ईरान दुनिया का सबसे बड़ा शिया बहुल देश है। यहां की कुल आबादी का 90 से 95 प्रतिशत जनसंख्या शिया मुसलमानों का है। वहीं, करीब पांच फीसदी आबादी सुन्नी मुसलमानों की है।








Hantavirus क्या है? कै...
NASA Artemis II Mission: 50 साल ...
लिथियम उत्पादन...


