Home   »   ऑस्कर 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के...

ऑस्कर 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं की पूरी सूची

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह समारोह 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के Dolby Theatre में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी प्रसिद्ध कॉमेडियन Conan O’Brien ने की और इसमें कुल 24 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इस समारोह में फिल्म One Battle After Another का दबदबा रहा, जिसने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित कुल छह पुरस्कार जीते। वहीं फिल्म Sinners ने चार पुरस्कार अपने नाम किए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार Michael B. Jordan को मिला। यह लेख ऑस्कर 2026 के सभी विजेताओं की सूची, समारोह की प्रमुख झलकियों और महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी प्रदान करता है।

98th Academy Awards: प्रमुख तथ्य

श्रेणी विवरण
कार्यक्रम 98वां अकादमी अवॉर्ड्स
तिथि 15 मार्च 2026
स्थान डॉल्बी थिएटर
होस्ट कोनन ओ’ब्रायन
सर्वश्रेष्ठ फिल्म वन बैटल आफ्टर अनअदर
सबसे अधिक पुरस्कार वन बैटल आफ्टर अनअदर (6)
सबसे अधिक नामांकन सिनर्स (16)
प्रसारण अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (ABC)
स्ट्रीमिंग हुलु

इस समारोह में 2025 में रिलीज़ हुई सर्वश्रेष्ठ फ़िल्मों को 24 श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

ऑस्कर 2026 विजेताओं की पूरी सूची

  1. बेस्ट फिल्म- वन बैटल आफ्टर अनअदर
  2. बेस्ट एक्टर- माइकल बी जोर्डन (सिनर्स)
  3. बेस्ट एक्ट्रेस- जेसी बकले (हैमनेट)
  4. बेस्ट डायरेक्टिंग- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  5. बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग- गोल्डन (केपॉप डेमोन हंटर्स)
  6. बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- सेंटिमेंटल वैल्यू
  7. बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- सिनर्स
  8. बेस्ट फिल्म एडिटिंग- वन बैटल आफ्टर अनअदर
  9. बेस्ट साउंड- F1
  10. बेस्ट ओरिजिनल स्कोर- लुडविग गोरांसन (सिनर्स)
  11. बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म- मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन
  12. बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म- ऑल द एम्प्टी रूम्स
  13. बेस्ट विजुअल एफेक्ट- अवतार: फायर एंड ऐश
  14. बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
  15. बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले- रयान कूगलर (सिनर्स)
  16. बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले- पॉल थॉमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  17. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  18. बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म- द सिंगर्स, टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा (जॉइन्ट विनर)
  19. बेस्ट कास्टिंग- कसांड्रा कुलुकुंडिस (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  20. बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग- फ्रैंकस्टाइन
  21. बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन- फ्रैंकस्टाइन
  22. बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म- द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
  23. बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म- केपॉप डेमोन हंटर्स
  24. बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- एमी मेडिगन (वेपंस)

ऑस्कर्स 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनअदर’ बनी। इस समारोह में दुनिया भर की बेहतरीन फिल्मों, निर्देशकों, कलाकारों और टेक्नीशियनों को उनके शानदार काम के लिए सम्मानित किया गया।

prime_image
QR Code
Scan Me