रुपये में विदेशी व्यापार की सुविधा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अनुमति के बाद दो भारतीय बैंकों के साथ नौ विशेष ‘वोस्ट्रो खाते’ खोले गए हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वोस्ट्रो खाता दरअसल ऐसा खाता होता है जो एक बैंक दूसरे बैंक की तरफ से खोलता या रखता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
रूस के सबसे बड़े स्बरर्बैंक और दूसरे सबसे बड़े वीटीबी यह मंजूरी पाने वाले पहले विदेशी बैंक हैं। ये दोनों आरबीआई द्वारा जुलाई में रुपये में विदेशी व्यापार पर दिशानिर्देशों की घोषणा के बाद मंजूरी प्राप्त करने वाले पहले विदेशी बैंक हैं। रूस के एक अन्य बैंक गैज़प्रॉम ने भी कोलकाता स्थित यूको बैंक के साथ वोस्ट्रो खाता खोला है।
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि नौ वोस्ट्रो खाते खोले गए हैं। एक यूको बैंक में, एक स्बर में, एक वीटीबी में और छह इंडसइंड बैंक में। विशेष वोस्ट्रो खाता खोलने के कदम से भारत और रूस के बीच व्यापार के लिए रुपये में भुगतान के निपटान का रास्ता साफ हो गया है। इससे भारतीय मुद्रा में सीमापार व्यापार करना सक्षम होगा जिसे आरबीआई बढ़ावा देना चाहता है। आरबीआई ने नयी व्यवस्था को लोकप्रिय बनाने में मदद करने के लिए विशेष वोस्ट्रो खातों को भारत सरकार की प्रतिभूतियों में अधिशेष शेष राशि का निवेश करने की अनुमति दी है।
Find More News Related to Banking
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
क्या आप जानते हैं कि पश्चिम एशिया में स्थित एक बहुत संकीर्ण समुद्री मार्ग वैश्विक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में लगभग ₹5,600 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का…
भारत और पाकिस्तान ने अपनी रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता (Strategic Deterrence) को मजबूत करने के लिए…
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने अपने इतिहास में सबसे बड़ी आपातकालीन तेल रिलीज़ की घोषणा…
भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए राजकोषीय घाटे (Fiscal Deficit)…
स्मृति मंधाना ने नवीनतम ICC महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा…