Categories: Sports

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 27 खेलों में 6,000 एथलीट हिस्सा लेंगे

30 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक शानदार समारोह में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी भोपाल में तात्या टोपे स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन की घोषणा की। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

दरअसल, मध्य प्रदेश में 30 जनवरी से खेलो इंडिया यूश गेम्स ( Khelo India Youth Games) का आगाज हो चुकी है। 30 जनवरी से शुरू होकर 11 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग शहरों में चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 27 खेल आयोजित होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमणिक औक मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया मौजूद रहे।

 

खेलो इंडिया यूश गेम्स ( Khelo India Youth Games) राज्य के आठ शहरों में 23 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 6,000 एथलीट 27 विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। पहली बार कयाकिंग, कैनोइंग, कैनो स्लैलम और तलवारबाजी जैसे खेल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का हिस्सा होंगे। खेलों का आयोजन मध्य प्रदेश के आठ शहरों – भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर मंडला, बालाघाट और खरगोन (महेश्वर) में किया जा रहा है, जबकि साइकिलिंग प्रतियोगिता दिल्ली में होगी।

 

13 दिनों तक चलने वाले इस खेल आयोजन से एशियाड, राष्ट्रमंडल और ओलंपिक खेलों जैसी भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि केआईवाईजी के पिछले संस्करण में मध्य प्रदेश ने 38 पदक जीते थे। कुल 303 अंतरराष्ट्रीय और 1,089 राष्ट्रीय अधिकारी खेलों का हिस्सा होंगे और लगभग 2,000 स्वयंसेवकों को खेल आयोजन के परेशानी मुक्त आयोजन के लिए विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

Find More Sports News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के चिप उद्योग को बड़ा बढ़ावा: गुजरात में Kaynes प्लांट लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात के सानंद में केन्स सेमीकॉन (Kaynes…

2 hours ago

उत्कल दिवस 2026: ओडिशा के गठन की कहानी और इसका महत्व

उत्कल दिवस 2026, 1 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। यह दिन वर्ष 1936…

4 hours ago

क्यों कुछ लोगों को ज्यादा काटते हैं मच्छर? जानिए ब्लड ग्रुप और जेनेटिक्स का असर

हमेशा देखा जाता है कि मच्छर गर्मियों और बरसात के मौसम में खासा परेशान करते…

5 hours ago

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

20 hours ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

21 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

21 hours ago