Categories: Uncategorized

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की 50 वीं बैठक हुई शुरू

विश्व आर्थिक मंच की 50 वीं वार्षिक बैठक स्विट्जरलैंड के दावोस में आरंभ हुई। भारतीय की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल WEF के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस वर्ष का सम्‍मेलन सामाजिक क्षेत्रों में सार्वजनिक निजी भागीदारी और सहयोग बढ़ाने पर केन्द्रित होगा। विश्व आर्थिक मंच की 50 वीं वार्षिक बैठक का विषय “Stakeholders for a Cohesive and Sustainable World” हैं।
इस वर्ष का सम्‍मेलन छह प्रमुख क्षेत्रों पारिस्थि‍तिकीय तंत्र, अर्थव्‍यवस्‍था, उद्योग, प्रौद्योगिकी, भू-राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों पर केन्द्रित होगा।
  • पारिस्थि‍तिकीय तंत्र: जलवायु परिवर्तन के जोखिमों से निपटने के लिए व्यवसाय को कैसे जुटाया जा सकता है और जैव विविधता को कैसे संरक्षित किया जा सकता हैं।
  • अर्थव्यवस्था: लंबी अवधि के कर्ज बोझ को कम करके कैसे अर्थव्यवस्था को उचाई पर कैसे ले जाया जा सकता हैं।
  • प्रौद्योगिकी: चौथी औद्योगिक क्रांति प्रौद्योगिकियों को लागू करने पर वैश्विक सहमति बनाने और प्रौद्योगिकी युद्ध से बचने के लिए।
  • सामाजिक क्षेत्र: आने वाले दशक में एक अरब लोगों को कैसे कुशल और आगे बढ़ाया जा सकता है।
  • भू-राजनीतिक: विश्व के मुद्दों को सुलझाने में दावोस सम्मलेन की बैठके कैसे सेतु का काम कर सकती है।
  • उद्योग: चौथे औद्योगिक क्रांति में उद्यम चलाने के लिए जरुरी मॉडल की मदद कैसे ली जा सकती है। राजनीतिक तनावों से पैदा होने वाले संकट के लिए विश्व में उद्यम को कैसे नेविगेट करें और घातीय तकनीकी परिवर्तन के साथ-साथ सभी हितधारकों से अपेक्षाएं बढ़ाई जाएं।
इन पहलों का लक्ष्य आने वाले दशक में एक ट्रिलियन से अधिक पेड़ लगाना और चौथे औद्योगिक क्रांति युग में एक अरब लोगों को जरुरी कौशल प्रदान करना है।
स्‍वागत सम्‍बोधन के बाद कल वार्षिक क्रिस्‍टल अवार्ड प्रदान किए गए, जिसमे इस वर्ष फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण को भी सम्‍मानित किया गया। उन्हें मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में उनके नेतृत्व के लिए पुरस्कार दिया गया है। ये पुरस्कार उन हस्तियों को दिए जाते हैं, जो समावेशी और सतत परिवर्तन के लिए अपने योगदान के माध्यम से दुनिया की स्थिति में सुधार लाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

हॉर्मुज जलडमरूमध्य संकट: तेल आपूर्ति सुरक्षित करने को 22 देशों का गठबंधन

मार्च 2026 में एक बड़े वैश्विक घटनाक्रम के तहत लगभग 22 देशों ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य…

31 mins ago

प्रकृति 2026 पहल: कार्बन मार्केट पोर्टल के मुख्य उद्देश्य और फायदे

प्रकृति 2026 शिखर सम्मेलन 19 से 22 मार्च तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया,…

43 mins ago

हिमालय में तेजी से पिघलती बर्फ: क्या गंगा-ब्रह्मपुत्र पर मंडरा रहा है संकट?

हिमालय अब खतरे में है। हिमालय के ग्लेशियर तेजी से पिघल रही है। पहले ये…

2 hours ago

इजरायल के डिमोना को क्यों माना जाता था सबसे सुरक्षित शहर

ईरान और इजरायल के बढ़ते संघर्ष के दौरान 21 मार्च 2026 को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago

ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार अलर्ट: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच 22 मार्च 2026 को…

5 hours ago

रेलवे की नई पहल: QR कोड से पहचान योग्य फूड पैकेट, अनधिकृत वेंडिंग पर सख्ती

रेल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक…

5 hours ago