Categories: Uncategorized

पांच आईआईआईटी संस्थानों को दिया जाएगा ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ का दर्जा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों (Indian Institutes of Information Technology) को ‘राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान’ का दर्जा देने की मंजूरी दी है। यह दर्जा भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 के तहत दिया जाएगा। इस विधेयक से शेष 5 आईआईआईटी-पीपीपी के साथ-साथ पीपीपी वाले 15 मौजूदा आईआईआईटी को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दर्जा दिया जा सकेगा। पीपीपी मोड में 5 आईआईआईटी संस्थान भोपाल, रायचूर, भागलपुर, अगरतला और सूरत में आईआईआईटी शामिल हैं।

आईआईटी को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने का प्रभाव:

इससे वे किसी विश्‍वविद्यालय अथवा राष्‍ट्रीय महत्‍व के संस्‍थान की तरह प्रौद्योगिकी स्‍नातक (बी.टेक) अथवा प्रौद्योगिकी स्‍नातकोत्‍तर (एम.टेक) अथवा पीएच.डी डिग्री के नामकरण का इस्‍तेमाल करने के लिए अधिकृत हो जाएंगे। इससे ये संस्‍थान सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश में एक सशक्‍त अनुसंधान सुविधा विकसित करने के लिए आवश्‍यक पर्याप्‍त छात्रों को आकर्षित करने में भी सक्षम हो जाएंगे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दिवाला समाधान में तेजी: भारत ने IBC संशोधन विधेयक 2026 को दी मंजूरी

भारत की वित्तीय प्रणाली को मज़बूत करने के लिए, लोकसभा ने 30 मार्च, 2026 को…

7 hours ago

IIP डेटा जारी: फरवरी 2026 में भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2% बढ़ा

भारत के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी 2026 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई है।…

7 hours ago

विज्ञान प्रसार को बढ़ावा: एपी साइंस सिटी और CSIR-NIScPR के बीच 5 साल का MoU

आंध्र प्रदेश साइंस सिटी ने 30 मार्च, 2026 को CSIR-NIScPR के साथ एक रणनीतिक समझौता…

8 hours ago

डॉ. थॉमस पुकाडिल बने BRIC-NCCS पुणे के नए निदेशक

डॉ. थॉमस पुकाडिल को पुणे स्थित BRIC-NCCS का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। वे…

8 hours ago

NASA का Artemis II मिशन: 2026 में फिर चाँद पर मानव की वापसी

NASA एक ऐतिहासिक मील के पत्थर की तैयारी कर रहा है, क्योंकि Artemis II मिशन…

8 hours ago

महावीर जयंती 2026: पीएम मोदी ने सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मार्च, 2026 को गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान गांधीनगर…

10 hours ago