Categories: Uncategorized

गत 4 वर्षों में भारत रहा दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक


स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2012 से 2016 के बीच कुल हथियारों के आयात में भारत की हिस्सेदारी 13% रही जो सभी देशों में सर्वाधिक है और भारत सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बन गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, 2007–11 और 2012–16 के मध्य भारत का शस्त्र आयात 43 प्रतिशत बढ़ गया और पिछले चार साल में उसकी वैश्विक खरीद, उसके क्षेत्रीय प्रतिद्वंदियों चीन और पाकिस्तान से कहीं अधिक रही. 2012–16 के दौरान सऊदी अरब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक था.
वहीँ 2012–16 के दौरान हथियार निर्यात की बात करें तो, इस दौरान अमेरिका एक तिहाई हिस्सेदारी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश रहा. इसका करीब-करीब आधा माल मध्य पूर्व के देशों में पहुंचा. हथियार निर्यात में 23 फीसदी भागीदारी के साथ रूस दूसरे स्थान पर रहा और इसका अधिकतर निर्यात भारत, चीन और अल्जीरिया को हुआ.

उपरोक्त समाचार से सम्बंधित प्रश्न क्या हो सकते हैं :
Q1. स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 2012 से 2016 के बीच कौन सा देश दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक बनकर उभरा ?
Ans1. भारत

स्रोत – दि हिन्दू
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 days ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

1 month ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

1 month ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

1 month ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

1 month ago