Categories: Current AffairsSports

टी20 विश्व कप में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका का प्रायोजक होगा अमूल

भारतीय दुग्ध उत्पाद निर्माता अमूल जून में टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रायोजक होगा। दोनों टीमों के क्रिकेट बोर्ड ने यह ऐलान किया।

अमेरिका एक जून से हो रहे टूर्नामेंट में सह मेजबान के तौर पर पदार्पण करेगा । टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कई मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे।

 

विश्व कप का पहला मैच

विश्व कप का पहला मैच एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच होगा। अमूल पहले भी नीदरलेंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का प्रायोजक रह चुका है। अमूल दूध अब अमेरिका में भी बेचा जाता है।

अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने एक बयान में कहा कि अमूल दूध की गुणवत्ता से अमेरिकी क्रिकेट टीम दुनिया भर में दिल जीत सकेगी। हम टीम को आगामी टी20 विश्व कप के लिये शुभकामना देते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के प्रायोजन के बारे में उन्होंने कहा कि अमूल 2019 वनडे श्रृंखला और 2023 वनडे विश्व कप से दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़ा है। इस साझेदारी को आगे बढाने में हमें गर्व हो रहा है। हम उन्हें टी20 विश्व कप के लिये शुभकामना देते हैं।

 

दक्षिण अफ्रीका का ओपनिंग मैच

दक्षिण अफ्रीका 3 जून को श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा, जिसमें अमूल की ब्रांडिंग प्रोटियाज विश्व कप प्लेइंग किट की अग्रणी आस्तीन पर प्रमुखता से प्रदर्शित होगी।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago