Home   »   सरकार ने आरबीआई सेंट्रल बोर्ड में...

सरकार ने आरबीआई सेंट्रल बोर्ड में 3 निदेशक नियुक्त किये

सरकार ने आरबीआई सेंट्रल बोर्ड में 3 निदेशक नियुक्त किये |_3.1

सरकार ने चार साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के शक्तिशाली सेंट्रल बोर्ड में तीन अंशकालिक गैर सरकारी निदेशक नियुक्त किये हैं. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने अशोक गुलाटी, मनीष सभरवाल और राजीव कुमार को केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक गैर सरकारी निदेशक नियुक्त किया है. आरबीआई के सभी मामले केंद्रीय निदेशक बोर्ड द्वारा देखे जाते है और इस बोर्ड की नियुक्ति सरकार करती है.

इसके साथ ही ACC ने आरबीआई के स्थानीय बोर्ड में 3 सदस्यों की नियुक्ति के वित्तीय सेवा विभाग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. प्रसन्ना कुमार मोहंती (दक्षिणी स्थानीय बोर्ड), वल्लभ रूपचंद भंसाली (पश्चिमी स्थानीय बोर्ड) और सुनील मित्रा (पूर्वी स्थानीय बोर्ड) 4 वर्ष के लिए नियुक्त किये गए हैं.

स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस
prime_image
QR Code
Scan Me