Home   »   जापान ने भारतीय परियोजनाओं के लिए...

जापान ने भारतीय परियोजनाओं के लिए 371 अरब येन की सहायता की प्रतिबद्धता जताई

जापान ने भारतीय परियोजनाओं के लिए 371 अरब येन की सहायता की प्रतिबद्धता जताई |_2.1

जापान ने भारत में समर्पित फ्रेट कॉरिडोर सहित विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 2016-17 के लिए 371.345 अरब येन (करीब 21,590 करोड़) के ‘आधिकारिक विकास सहायता’ (ओडीए) के लिए प्रतिबद्धता जताई है.

इस संबंध में नई दिल्ली में आर्थिक मामलों के विभाग में संयुक्त सचिव एस के सेल्वकुमार और भारत में जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सू के बीच नोट का आदान-प्रदान किया गया.

एक राज्य सरकार इकाई मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) परियोजना के लिए जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जेआईसीए) के सरकारी विकास सहायता (ओडीए) से सीधे उधार लेने की अनुमति दी गई है.

उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य :
  • जापान ने 371.345 अरब येन (करीब 21,590 करोड़) के ‘आधिकारिक विकास सहायता’ (ओडीए) के लिए प्रतिबद्धता जताई है.
  • केंजी हिरामात्सु भारत में जापान के राजदूत हैं.
  • जापान की मुद्रा जापानी येन हिं और वहां के पीएम शिंजो अबे हैं.
स्रोत – दि हिन्दू
prime_image
QR Code