Categories: Uncategorized

आज (31 जनवरी 2017) से शुरू हो रहा है संसद का बजट सत्र


संसद का बजट सत्र आज (31 जनवरी 2017) को शुरू हो रहा है और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, राज्य सभा एवं लोकसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वे भी सदन के पटल पर रखा जाएगा. इस वर्ष से अलग से रेल बजट नहीं प्रस्तुत किया जाएगा और इसे आम बजट के साथ जोड़ दिया गया है जो 1 फरवरी 2017 को प्रस्तुत किया जाएगा.



सरकार ने बजट प्रस्तुत करने की तारीख को पहले कर दिया है ताकि ये पूरी प्रक्रिया वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले पूरी हो जाए. पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सत्र के पहले भाग को संक्षिप्त रखा गया है. इसमें 31 जनवरी से 9 फरवरी 2017 तक कुल आठ बैठकें होंगी. इसके बाद 10 फरवरी से 8 मार्च तक महीने भर दोनों सदनों का अवकाश रहेगा ताकि स्थायी समिति मंत्रालयों एवं विभागों के अनुदानों की मांग पर विचार कर सके और अपनी रिपोर्ट तैयार कर सके. बजट सत्र का दूसरा भाग 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगा.


आम बजट की प्रस्तुति के अलावा, पूरे सत्र के दौरान 34 विधेयक भी विचार करने एवं पारित करने के लिए प्रस्तुत किये जायेंगे. इसमें 3 अध्यादेश भी शामिल हैं जिन्हें विधेयक में बदला जाएगा. ये अध्यादेश शत्रु संपत्ति, मजदूरी का भुगतान और बैंक नोट्स से संबंधित हैं. अन्य महत्वपूर्ण विधेयक जो सदन में रखा जाएगा उसमें वस्तु एवं सेवा कर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (राजस्व के नुकसान के लिए मुआवजा) और एकीकृत जीएसटी शामिल है.

स्रोत – आल इंडिया रेडियो (AIR News)
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑपरेशन हिमसेतु: सेना ने भारत-चीन सीमा के निकट 48 घंटों में जोखिम भरा बचाव अभियान पूरा किया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फँसे 1,400 से ज़्यादा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को…

9 hours ago

कलाई-II हाइड्रो प्रोजेक्ट क्या है? कैबिनेट ने ₹14,105 करोड़ की स्वच्छ ऊर्जा योजना को मंज़ूरी दी

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को मज़बूत करने के लिए, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

10 hours ago

2025 में वैश्विक व्यापार ने नई ऊंचाइयां छुईं: प्रमुख विजेता, हारने वाले और भारत की स्थिति

2025 में वैश्विक व्यापार ने ज़बरदस्त प्रदर्शन किया, क्योंकि सामानों का निर्यात $26.3 ट्रिलियन तक…

10 hours ago

संजय खन्ना BPCL के नए अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बने

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने संजय खन्ना को चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) नियुक्त…

12 hours ago

भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का निधन

भारतीय क्रिकेट के लिए यह एक बेहद भावुक पल है, क्योंकि देश के सबसे उम्रदराज…

13 hours ago

राजदूत प्रीति सरन तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक अहम संस्था में पुनर्निर्वाचित

भारत ने अप्रैल 2026 में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) के तहत आने…

13 hours ago