वर्ष 2016 के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पाने वाले 25 बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया जिनमें 13 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं. इस मौके पर मोदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “जो आप सभी ने किया है वह न सिर्फ आपके बल को दर्शाता है बल्कि आपकी मजबूत इच्छाशक्ति का भी प्रमाण है.”
सम्मानित होने के बाद यह बच्चे 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होंगे. इसमें 4 बच्चों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया है. सम्मान पाने वाले बच्चों में केरल से 4, दिल्ली से 3, पश्चिम बंगाल से और छत्तीसगढ़ के दो-दो बच्चे शामिल हैं.
स्रोत – इंडियन एक्सप्रेस



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘Women in A...
World Sleep Day 2026:अच्छी नींद क्यों है...
लाड़ली बहना योजना: 34वीं किस्त की राशि म...

