Categories: Uncategorized

विभिन्न परीक्षाओं के लिए जून रिवीजन क्लास 23

Q1. ओडिशा में, रथ यात्रा या रथ महोत्सव का सबसे बड़ा वार्षिक त्योहार 25 जून को निम्नलिखित में से कहाँ शुरू किया गया था?
Answer: पुरी

Q2. भारत और पुर्तगाल ने दोहरे कराधान से बचने, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश, नैनो प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष अनुसंधान, प्रशासनिक सुधार और संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में सहयोग के लिए ग्यारह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं. पुर्तगाल की राजधानी क्या है?
Answer: लिस्बन


Q3. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदंबी श्रीकांत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरीज ट्रॉफी जीत  ली है. इस ट्राफी को जीतने के लिए उन्होंने फाइनल में किसे हाराया है?
Answer: चेन लांग

Q4. हरियाणा के _____________ ने जर्मनी के सुहल में जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में विश्व जूनियर रिकॉर्ड के साथ 25 मीटर की मानक पिस्टल में स्वर्ण जीतकर भारतीय चुनौती के लिए एक मजबूत शुरूआत की.
Answer: अनीश भंवला

Q5. किस तारीख को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है??
Answer: 26 जून

Q6. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन देशों की यात्रा के अपने अंतिम चरण में नीदरलैंड पहुंचे. नीदरलैंड के वर्तमान प्रधान मंत्री कौन है?
Answer: मार्क रुत्टे

Q7. सिविल और एविएशन मिनिस्ट्री ने हाल ही में ___________ में एक नया हवाई अड्डा स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
Answer: ग्रेटर नोएडा

Q8. महाराष्ट्र के आर्मी डॉक्टर का नाम बताएं जिसने हाल ही में एकल श्रेणी में पुरे अमेरिका में 4941 किलोमीटर की रेस को पूरा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास बनाया है.
Answer: श्रीनिवास गोकुलनाथ

Q9. पद्म विभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता का नाम बताइए, जिसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अंतिम मसौदा तैयार करने के लिए समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया.
Answer: कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन

Q10. श्री एन एन वोहरा को आईआईसी- देश में प्रमुख सांस्कृतिक संस्थानों में से एक के- अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. वह किस राज्य के राज्यपाल है?
Answer: जम्मू और कश्मीर

Q11. रोजर फेडरर ने हाल ही में जर्मनी में अपना नौवा हेल ओपन खिताब जीता है. उन्होंने _________________ को हरा कर टूर्नामेंट जीता.
Answer: अलेक्सजेंडर ज़ेरेव

Q12. एक एंटी ट्रस्ट केस में यूरोपीय आयोग द्वारा 2.42 बिलियन यूरो का जुर्माना किस तकनीक-दिग्गज पर लगाया गया है?
Answer: गूगल

Q13. रोमानिया के प्रधान मंत्री का नाम बताइए, जिसे हाल ही में राष्ट्रपति क्लाउस इओहनीस द्वारा नियुक्त किया गया.
Answer: मिहाई तुडोसे

Q14. कई फोन लाइनों और कंप्यूटर सिस्टम से लैस और तकनीकी-कुशल युवाओं द्वारा तैयार किया गया, एक “युद्ध कक्ष” ______________________ से संबंधित संकट से निपटने के लिए स्थापित किया गया है.
Answer: जीएसटी के कार्यान्वयन

Q15. किस राज्य सरकार ने हाल ही में विभिन्न जिलों में सड़कों को सुदृढ़ बनाने के लिए 1950 करोड़ रुपए के ऋण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ एक समझौता किया है?
Answer: उत्तर प्रदेश
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

ऑस्कर 2026 नामांकन: सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता और अभिनेत्री की पूरी सूची जारी

98th Academy Awards के लिए नामांकन की घोषणा कर दी गई है, जिसमें फिल्म निर्माण…

1 day ago

सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22वर्षीय सूर्या मिधा…

1 day ago

चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 को सोनितपुर जिले के…

1 day ago

इसरो की बड़ी सफलता: CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रॉकेट प्रौद्योगिकी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते…

1 day ago

उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण से जापान में अलर्ट, संकट प्रबंधन टीम सक्रिय

उत्तर कोरिया ने 14 मार्च 2026 को पूर्वी सागर की ओर करीब 10 बैलिस्टिक मिसाइलें…

1 day ago

डिजिटल मैपिंग को बढ़ावा: सुजल गांव आईडी का शुभारंभ

जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन (JJM) 2.0 के तहत भारत के हर ग्रामीण…

1 day ago