अफ्रीकी देश अंगोला में एक खदान से 170 कैरेट का दुर्लभ शुद्ध गुलाबी हीरा खोजा गया है। ये पिछले 300 वर्षों में मिलने वाला अब तक का सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। इसकी जानकारी एक ऑस्ट्रेलियाई खनन कंपनी ने दी है। लुकापा डायमंड कंपनी और उसके सहयोगियों ने अंगोला की लूलो खदान में दुर्लभ पत्थर की खोज की। इसे लूलो रोज़ यानी लूलो का गुलाब नाम दिया गया है। लुकापा डायमंड कंपनी ने निवेशकों को दिए एक बयान में कहा कि ये इतिहास में अब तक मिलने वाले सबसे बड़े गुलाबी हीरे में से एक है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
गुलाबी हीरे के बारे में:
- इस हीरे की खदान में अंगोला की सरकार भी एक साझेदार है। उसने भी हीरा मिलने का स्वागत किया है। ये एक IIa टाइप पत्थर है जो प्राकृतिक पत्थरों के सबसे दुर्लभ और शुद्ध रूपों में से एक है।
- लूलो से बरामद ये शानदार गुलाबी हीरा अंगोला को विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शित करता है।
- लूलो खदान से अब तक 100 कैरेट या इससे अधिक वजन के करीब 27 हीर मिल चुके हैं। दुर्लभ पिंक डायमंड इस खदान से मिलने वाला पांचवां सबसे बड़ा हीरा है।
इससे पहले साल 2017 में हांगकांग में एक 59.6 कैरेट के गुलाबी हीरे की नीलामी हुई थी, जो 569 करोड़ रुपये में बिका था। इस खदान में स्थित नदी के तल में हीरे की काफी संख्या है, जहां कंपनी के 400 कर्मचारी हीरा खोजने में लगे हैं।




World Red Cross Day 2026: क्यो...
Mother’s Day 2026: “मां कभ...
Hantavirus क्या है? कै...


