Home   »   उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कुष्ठ रोग...

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया

 

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार, 2021 प्रदान किया |_3.1

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने चंडीगढ़ के डॉक्‍टर भूषण कुमार (व्यक्तिगत श्रेणी) और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट (संस्थागत श्रेणी) को अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया। यह सम्मान 13 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में संपन्न हुए एक समारोह के दौरान दिया गया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Hindu Review March 2022 in Hindi

कुष्ठ रोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार क्यों दिया गया (Why was the International Gandhi Awards for Leprosy award given)?

सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट और डॉ. भूषण कुमार कुष्ठ रोग के बारे में ज़ागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से पीड़ित लोगों को प्रदान की जा सकने वाली देखभाल के लिए चौबीसों घंटे कार्यरत रहे हैं। वे इस बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने के लिए भी कार्य कर रहे हैं।

कुष्ठ पुरस्कार के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पुरस्कार के बारे में (About the International Gandhi Awards for Leprosy award):

इस वार्षिक सम्मान/पुरस्कार की स्थापना ‘गाँधी मेमोरियल लेप्रसी फ़ाउंडेशन’ द्वारा की गयी थी। यह सम्मान उन व्यक्तियों व संगठनों के कार्य को मान्यता और महत्व देने के लिए है जिन्होंने इस बीमारी और इससे जुड़े पूर्वाग्रहों से लड़ने के लिए अथक प्रयास किया है। यह पुरस्कार गांधीजी की कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के प्रति उनके द्वारा की गई सेवा और रोगियों के प्रति करुणा को स्मरण करता है।

Find More Awards News Here

Venkaiah Naidu confers Sangeet Natak Akademi and Lalit Kala Akademi Fellowships and Awards_90.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *