Home   »   न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार 2022 की घोषणा

न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार 2022 की घोषणा

 

न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कार 2022 की घोषणा |_3.1

न्यूजीलैंड ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम) की कप्तान सोफी डिवाइन को हाल ही में घोषित न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड्स 2022 में ‘टी20 इंटरनेशनल प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ चुना गया।


Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

Hindu Review March 2022 in Hindi


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी को 14 अप्रैल, 2022 को न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) अवार्ड्स में सर रिचर्ड हेडली मेडल से सम्मानित किया गया है। यह साउथी का उनके 14 साल के लंबे करियर में पहला सर रिचर्ड हैडली मेडल है। उन्हें 2021-22 सीज़न में उनकी निरंतरता के लिए सम्मानित किया गया है। सर रिचर्ड हेडली का पदक न्यूजीलैंड (काली टोपी – Black Cap) का सर्वोच्च क्रिकेट सम्मान है।

अन्य श्रेणी  के लिय घोषित किये पुरस्कार निम्नवत हैं (Other category awards announced are given below):

  • महिला सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ़ द ईयर: अमेलिया केर (वेलिंगटन ब्लेज़)
  • मेन्स सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ़ द ईयर: माइकल ब्रेसवेल (वेलिंगटन फायरबर्ड्स)
  • फैन मोमेंट ऑफ़ द समर: रॉस टेलर को अपने आखिरी टेस्ट में अंतिम विकेट लेने पर
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर: अमेलिया केर (वेलिंगटन ब्लेज़)।
  • इंटरनेशनल मेन्स ओडीआई प्लेयर ऑफ़ द ईयर: विल यंग (सेंट्रल स्टैग्स)।
  • प्रथम श्रेणी बल्लेबाजी के लिए रेडपथ कप: डेवोन कॉनवे (वेलिंगटन फायरबर्ड्स)।
  • महिला खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए रूथ मार्टिन कप: सूजी बेट्स (ओटागो स्पार्क्स)।
  • प्रथम श्रेणी गेंदबाजी के लिए विंसर कप: टिम साउथी (नॉर्थर्न डिस्ट्रिक्ट)।
  • हिला खिलाड़ियों की घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी के लिए फाइल ब्लैकलर कप: ईडन कार्सन (ओटागो स्पार्क्स)।
  • न्यूजीलैंड अंपायर ऑफ़ द ईयर: क्रिस गैफनी।

Find More Sports News Here

R Praggnanandhaa wins prestigious Reykjavik Open chess tournament_90.1

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *