Categories: Uncategorized

सेबी ने सूचीबद्ध कंपनियों के सीएमडी पद को अलग करने की समय सीमा को 2022 तक बढ़ाया

शेयर बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 500 सूचीबद्ध कंपनियों के अध्यक्ष और MD (प्रबंध निदेशक) या मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पदों को अलग करने की समय सीमा को 2 साल आगे बढ़ा दिया है। ये नियम अब 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी होंगे।

सेबी का उद्देश्य शीर्ष कंपनियों के बोर्ड और प्रबंधन को अलग-अलग करना है। सेबी ने 2018 में शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनियों को अप्रैल 2020 तक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के पद को अलग करने के निर्देश दिए थे। अध्यक्ष-एमडी पद को अलग-अलग करने का नियम कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर सेबी द्वारा नियुक्त उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी) समिति की सिफारिशों का हिस्सा हैं।
चेयरमैन और एमडी या सीईओ की एक पोस्ट होने से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और मैनेजमेंट के हितों में टकराव की आशंका रहती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत कई कंपनियों में चेयरमैन और एमडी की जिम्मेदारी एक ही व्यक्ति संभाल रहा है। अन्य स्टॉक एक्सचेंजों के आकड़ो के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में, शीर्ष 500 सूचीबद्ध कंपनी का केवल 50% ही उपरोक्त नियामक प्रावधान के अनुपालन में है। सेबी को उद्योग नियामक संस्थाओं जैसे फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और भारतीय उद्योग परिसंघ सहित उपरोक्त नियामक आवश्यकता के संबंध में विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।
यह निर्णय कॉरपोरेट्स की मांग पर लिया गया है। इसके पीछे एक वजह मौजूदा आर्थिक सुस्‍ती में अनुपालन बोझ को कम करना भी है।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • सेबी मुख्यालय: मुंबई, अध्यक्ष: अजय त्यागी

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

2 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

3 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

3 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

4 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

4 hours ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

4 hours ago