Categories: Uncategorized

अमित शाह ने द्वीप विकास एजेंसी की छठी बैठक की कि अध्यक्षता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में द्वीप विकास एजेंसी (IDA) की छठी बैठक की अध्यक्षता की। द्वीप विकास एजेंसी ने द्वीपों के समग्र विकास योजना की प्रगति की समीक्षा की। नीति आयोग को “द्वीपों के समग्र विकास” की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के दौरान, द्वीप विकास एजेंसी के तहत चिन्हित किए गए द्वीपों में सतत विकास की पहल की गई। इस पहल का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ द्वीप से समुद्री खाद्य पदार्थ और नारियल आधारित उत्‍पादों की निर्यात सुविधाएं बढ़ाकर द्वीप आबादी के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। उपरोक्त पहल लक्षद्वीप के 5 द्वीपों के साथ-साथ अंडमान और निकोबार के 4 द्वीपों में भी लागू की जाएगी।
द्वीपों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, हवा, समुद्र और डिजिटल कनेक्टिविटी में सुधार के लिए परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। जून 2020 तक, अंडमान और निकोबार में 7 अन्य द्वीपों सहित पोर्ट ब्लेयर को पनडुब्बी ऑप्टिकल फाइबर केबल के माध्यम से डिजिटल रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे द्वीपों में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की संख्या भी बढ़ेगी।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago