प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। कुल 29.4 किमी लंबी आगरा मेट्रो परियोजना में 2 मार्गो का निर्माण शामिल हैं। यह ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा जैसे प्रमुख पर्यटक आकर्षणों को रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों से जोड़ेगा।
WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class
परियोजना के बारे में:
- इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 8,379.62 करोड़ रुपये होगी। इसे 5 साल में पूरा किया जाएगा।
- उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आगरा मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को दिसंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
- एक बार चालू होने के बाद, परियोजना शहर की 26 लाख आबादी के लिए `ईज़ ऑफ लिविंग` को बढ़ावा देगी और हर साल आगरा आने वाले 60 लाख से अधिक पर्यटकों को भी सुविधा देगी।
- इसके यह शहर को पर्यावरण के अनुकूल मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम भी प्रदान करेगा।



केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परमाणु ऊर्जा क्षे...
दिसंबर 2025 में विदेशी मुद्रा भंडार एक अ...
नवंबर में रिटेल महंगाई 0.71% पर पहुंची...

