Home   »   मिजोरम मंत्रिमंडल ने “खेलों” को “उद्योग”...

मिजोरम मंत्रिमंडल ने “खेलों” को “उद्योग” का दिया दर्जा

मिजोरम मंत्रिमंडल ने "खेलों" को "उद्योग" का दिया दर्जा |_3.1
मिजोरम की कैबिनेट ने “खेलों” को “उद्योग” का दर्जा देने की मंजूरी दे दी है। यह कदम खेल के क्षेत्र में रोजगार पैदा करने और महत्व बढ़ाने की दिशा में खेलों में अधिक निवेश करने के लिए उठाया गया है। खेल को उद्योग का दर्जा देने से खेल क्षेत्र में शामिल खिलाड़ियों और अन्य लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने में राज्य की मदद करने की उम्मीद है।
खेलों को उद्योग का दर्जा देने से स्थिरता, उचित पंजीकरण के साथ-साथ खेल का प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा। इस पहल से, खेल और इसके बुनियादी ढाँचे के लिए निजी और सरकारी स्रोतों से सब्सिडी, ऋण और सहायता की सुविधा प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-
  • मिजोरम के मुख्यमंत्री: पु ज़ोरमथांगा; राज्यपाल: पी. एस. श्रीधरन पिल्लई.
prime_image
QR Code