Home   »   जाह्नबी फूकन ने संभाला FLO के...

जाह्नबी फूकन ने संभाला FLO के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार

जाह्नबी फूकन ने संभाला FLO के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार |_3.1
फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (FLO) ने असम की उद्यमी जाह्नबी फूकन (Jahnabi Phookan) को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजिंदर कौर तलवार से एफएलओ के 37 वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है, जो देश की शीर्ष उद्योग मंडल की महिला विंग है।
जाह्नबी फुकन राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहकर उद्यमिता क्षमताओं और पेशेवर उत्कृष्टता के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेगी। उनके प्रयासों से महिलाओं को नई चुनौतियों का सामना करने और COVID-19 के बाद उत्पन्न नए अवसरों का लाभ अधिकतम उठाने में सक्षम बनाने का लक्ष्य होगा।
फिक्की FLO महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में काम करता है और राष्ट्रीय स्तर पर 17 खंड में 8,000 से अधिक महिला उद्यमियों और पेशेवरों का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए समान अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में भी काम करता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *