Home   »   अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: 22 मई

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: 22 मई

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस: 22 मई_3.1
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 22 मई को कुछ मानवीय गतिविधियों के कारण जैविक विविधता में आने वाली महत्वपूर्ण कमी के विषय के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। जैविक विविधता में विभिन्न प्रजातियों के पौधे, जानवर और सूक्ष्मजीव शामिल हैं जिनमें प्रत्येक प्रजाति के भीतर आनुवंशिक अंतर शामिल हैं, जैसे, फसलों की किस्मों और पशुओं की नस्लें.
इस दिन वैश्विक समुदाय से आह्वान किया जाता कि हम प्राकृतिक दुनिया के प्रति अपने संबंधों को फिर से समर्पित करें क्योंकि हम अपनी दवाओं, कपड़ों, पानी, भोजन, ईंधन, आश्रय और ऊर्जा के लिए पूरी तरह से स्वस्थ और जीवंत पारिस्थितिक तंत्र पर निर्भर हैं।
अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2020 की थीम “Our solutions are in nature”.
इस वर्ष की थीम प्रकृति के साथ भविष्य में जीवन को बेहतर बनाने के लिए आशा, एकजुटता और सभी स्तरों पर एक साथ काम करने के महत्व पर केन्द्रित है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए
महत्वपूर्ण तथ्य-

  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव: एंटोनियो गुटेरेस.
prime_image
QR Code
Scan Me