संयुक्त राष्ट्र द्वारा एशिया और प्रशांत पर आर्थिक और सामाजिक सर्वेक्षण (UN ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific-ESCAP) रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान 4.8% आंका है। साथ ही यह भी चेताया है कि COVID-19 महामारी के परिणामस्वरूप वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था पर गंभीर आर्थिक प्रभाव पड़ने की भी उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘Economic and Social Survey of Asia and the Pacific (ESCAP) 2020: Towards sustainable economies’ है।
वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि 5% अनुमानित थी और चालू वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत की वृद्धि दर घटकर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है और वित्त वर्ष 2021-22 के लिए वृद्धि दर 5.1 प्रतिशत रह सकती है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- 1948 से 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है.
- संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका.
- पुर्तगाल के एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के महासचिव हैं.









G7 Summit 2026: फ्रांस म...
दुनिया का सबसे ...
भारत में कहाँ ह...


