मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली में वेब पोर्टल YUKTI (Young India Combating COVID with Knowledge, Technology and Innovation) लॉन्च किया है। इस वेब पोर्टल और डैशबोर्ड पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रयासों और पहलों की निगरानी की जा सकेगी। इस पोर्टल का उद्देश्य बेहद समग्र एवं व्यापक तरीके से कोविड -19 की विभिन्न चुनौतियों के विभिन्न आयामों को कवर करना है।
वेब-पोर्टल इस कठिन समय में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एचआरडी मंत्रालय के प्रयासों का एक हिस्सा है। एमएचआरडी का मुख्य उद्देश्य अपने शैक्षणिक समुदाय को शारीरिक एवं मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखना है और शिक्षार्थियों के लिए एक सतत उच्च गुणवत्तापूर्ण अध्ययन वातावरण को सक्षम बनाना है। वेब पोर्टल व्यापक रूप से शैक्षणिक समुदाय को सेवाओं की प्रभावी प्रदायगी के लिए गुणात्मक एवं मात्रात्मक दोनों ही मानदंडों को कवर करेगा। यह पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं संस्थानों के बीच एक दुतरफा संचार चैनल की भी स्थापना करेगा जिससे कि मंत्रालय संस्थानों को आवश्यक सहायता प्रणाली उपलब्ध करा सके।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री: रमेश पोखरियाल निशंक ’.



475 वर्ष पुराना वसई कैथेड्रल को यूनेस्को...
UGC ने पूरे भारत में 32 फर्जी यूनिवर्सिट...
राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई ग...

