विश्व स्तर पर 27 फरवरी को विश्व एनजीओ (NGO) दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य गैर-सरकारी संगठन (Non-Governmental Organisation) क्षेत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस हर साल दुनिया भर के उन लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है ,जिन्होंने समर्पित होकर अच्छे कार्यों में योगदान दिया। साथ ही यह दिन दुनिया भर में मौजूद सभी क्षेत्रों के गैर सरकारी संगठनों की उपलब्धियों और सफलता की हाइलाइट करता है। यह दिन समाज में गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका के महत्व को दर्शाता है।
NGO दिवस का इतिहास:-
विश्व एनजीओ दिवस मनाए जाने विचार 2009 में कानून के एक छात्र मार्किस लियर्स स्काडमैनिस ने किया था। जिसे मनाए जाने की आधिकारिक रूप से घोषणा 17 अप्रैल 2010 को 12 देशों द्वारा की गई थी। इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) द्वारा 27 फरवरी 2014 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई थी।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम मुख्यालय: न्यूयॉर्क, अमेरिका.
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम प्रमुख: अचिम स्टेनर
- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम स्थापित: 22 नवंबर 1965.
.



AI के जरिए आयुर्वेद को नई पहचान: 13 भाषा...
सरकार का सख्त कदम: अब हर घर में कचरा अलग...
भारत की अर्थव्यवस्था को राहत: FY26 में र...

