Home   »   नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर...

नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर RAISE 2020 सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन

नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर RAISE 2020 सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन |_3.1
भारत सरकार ने 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में शिखर सम्मेलन RAISE 2020- ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020 (सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उत्‍तरदायी कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता-2020) आयोजित करने की घोषणा की है। RAISE 2020 सरकार द्वारा उद्योग और शिक्षा जगत के साथ मिलकर आयोजित किया जाने वाला भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन है।
इस शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह एआई के सामाजिक सशक्तीकरण, परिवर्तन और समावेशन और कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट गतिशीलता और शिक्षा जैसे अन्य प्रमुख क्षेत्रों में इस्तेमाल पर फोकस होगा। एआई को सामाजिक परिवर्तन में लागू करना आवश्यक है क्योंकि यह नियामक परिवर्तनों को लाने में मदद करेगा। साथ ही यह कार्यस्थलों की दक्षता में सुधार लाएगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और पृथ्वी विज्ञान मंत्री: हर्षवर्धन.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *