Home   »  

Monthly Archives: February 2020

February, 2020 | - Part 26_2.1

ऋषिकेश में बनाया जाएगा भारत का पहला ग्लास ब्रिज

उत्तराखंड सरकार ने देश में अपनी तरह के पहले ग्लास फ्लोर सस्पेंशन ब्रिज के डिजाइन को मंजूरी दे दी है, जो सख्त आर-पार देखे जाने वाले ग्लास से बनाया जाएगा। यह पुल ऋषिकेश में गंगा नदी पर बनाया जाएगा। ये पुल लगभग 94 साल पुराने प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के विकल्प के तौर पर बनाया जाएगा, …

February, 2020 | - Part 26_3.1

NIFM का नाम बदलकर रखा गया अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान

केंद्र सरकार ने राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (NIFM), फरीदाबाद का नाम बदलकर अरूण जेटली राष्‍ट्रीय वित्‍तीय प्रबंधन संस्‍थान (AJNIFM) रखने का फैसला लिया है। सरकार ने स्वर्गीय श्री अरुण जेटली के दृष्टिकोण और योगदान के बल पर भविष्य में इस संस्थान के सपने और आकांक्षाओं के बीच तालमेल कायम करने के लिए इस संस्थान का …

February, 2020 | - Part 26_4.1

प्रख्यात हिंदी उपन्यासकार गिरिराज किशोर का निधन

हिंदी उपन्यासकार और पद्म श्री से सम्मानित गिरिराज किशोर का निधन। वे अपने उपन्यास ‘‘पहला गिरमिटिया” के लिए प्रसिद्ध थे जो महात्मा गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बिताये समय पर आधारित था। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था और साहित्य अकादमी पुरस्कार भी दिया जा चुका हैं। उन्हें 2000 में व्यास …

February, 2020 | - Part 26_5.1

वडोदरा में विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ का किया जाएगा आयोजन

वडोदरा के गुजरात में 15 से 17 फरवरी, तक विशाल औद्योगिक प्रदर्शनी ‘Engiexpo 2020’ के छठे संस्करण का आयोजन किया जाएगा । ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए फेडरेशन ऑफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज (FSSI) इस तीन दिवसीय मेगा प्रदर्शनी का आयोजन करेगा। इस प्रदर्शनी में 300 से अधिक स्टालों में 10,000 से अधिक औद्योगिक उत्पादों …

February, 2020 | - Part 26_6.1

विश्व स्तर पर 11 फरवरी को मनाया जाता है विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस

International Day of Women and Girls in Science: विश्व स्तर पर 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। यह दिवस विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं एवं बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिसंबर 2015 में, 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं …

February, 2020 | - Part 26_7.1

मुंबई में ई-गवर्नेंस पर आयोजित किया गया राष्ट्रीय सम्मेलन

महाराष्ट्र के मुंबई में ई-गवर्नेंस 2020 पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन का विषय : इंडिया 2020: डिजिटल ट्रांस्फोर्मिंग था। साथ ही सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2020 भी प्रदान किए गए। ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले प्रशासनिक सुधार और …

February, 2020 | - Part 26_8.1

इथियोपिया में आयोजित किया गया 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन

अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन 2020: इथियोपिया के अदिस अबाबा में 33 वां अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का आयोजित किया गया। अफ्रीकी संघ (AU) शिखर सम्मेलन का 33 वां संस्करण “साइलेंसिंग द गन्स: क्रिएटिंग अड्रेसिव कंडीशन्स फॉर अफ्रीका डेवलपमेंट” की पर आयोजित किया गया। इस शिखर सम्मलेन में राष्ट्राध्यक्षो और अफ्रीकी देशों के सरकारी अधिकारियों …

February, 2020 | - Part 26_9.1

आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई बने नेशनल स्नूकर चैम्पियन

आदित्य मेहता और विद्या पिल्लई ने महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित नेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप में जीत दर्ज की है। आदित्य मेहता ने विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को हराकर राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप का पुरुष खिताब अपने नाम किया। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) का प्रतिनिधित्व करने वाले आदित्य ने पंकज आडवाणी को 6-2 के स्कोर से …

February, 2020 | - Part 26_10.1

आर्मंड डुप्लांटिस ने तोड़ा पोल वॉल्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड, नया कीर्तिमान किया स्थापित

स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने साल 2014 में फ्रांस के रेनॉड लविलीन द्वारा पोल वॉल्ट में बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आर्मंड डुप्लांटिस ने पोलैंड के टोरुन में आयोजित कोपरनिकस कप में 20 फीट 2.9 इंच या 6.17 मीटर की छलांग लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। पिछला विश्व रिकॉर्ड फरवरी 2014 में यूक्रेन के डोनेट्स्क …

February, 2020 | - Part 26_11.1

काम्या कार्तिकेयन ने सबसे कम उम्र में माउंट एकांकागुआ चोटी पर फहराया तिरंगा

भारत की काम्या कार्तिकेयन (Kaamya Karthikeyan) माउंट एकांकागुआ की चोटी पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की माउंटेनियर बन गई है। माउंट एकॉनकागुआ एशिया के बाहर और दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। अर्जेंटीना की 6962 मीटर ऊंची चोटी पर फतेह करने वाली काम्या कार्तिकेयन सातवीं कक्षा की छात्रा हैं। काम्या कार्तिकेयन …