भारत एशियाई हाथी और गोडावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) को विलुप्त होती प्रवासी प्रजातियों की वैश्विक संरक्षण सूची में शामिल करेगा। इस सूची पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के तहत पर्यावरण संधि (वन्य जीव) के प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण पर आयोजित होने वाले 13 वें सम्मेलन (COP) में चर्चा की जाएगी। इसके अलावा इससे सात प्रजातियां जिनमें डुगोंग, व्हेल शार्क, समुद्री कछुआ (दो प्रजातियां) आदि के लिए संरक्षण और रिकवरी एक्शन प्लान तैयार करने के लिए चिन्हित किया गया है।
सीओपी का आयोजन गुजरात के गांधीनगर में 17 से 22 फरवरी तक किया जाएगा। इसके कुल 130 सदस्य हैं और भारत वर्ष 1983 से इसका सदस्य है।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का मुख्यालय: नैरोबी, केन्या
- संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के निदेशक: इंगर एंडरसन



अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्न...
लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमर...
दिल्ली सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुर...

